NarpatSingh Rao

NarpatSingh Rao inc
जिला महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी obc

23/07/2026

भवानी हार्डवेयर & प्लाईवुड Bhinmal संपर्क करें

जालोर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा Ramila Meghwal जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।आपका नेतृत्व, समर्पण ...
04/05/2026

जालोर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा Ramila Meghwal जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपका नेतृत्व, समर्पण और जनसेवा के प्रति आपका निरंतर प्रयास संगठन को मजबूती प्रदान करता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सफलता प्रदान करें, ताकि आप समाज और संगठन के लिए इसी प्रकार कार्य करती रहें।
आपका जीवन सुख, समृद्धि और नए आयामों से परिपूर्ण हो — यही मंगलकामना है।

कोमता में भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 22-23 अप्रैल कोनव-निर्मित मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान, महाप्रसादी व सांस्कृतिक कार...
21/04/2026

कोमता में भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 22-23 अप्रैल को

नव-निर्मित मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान, महाप्रसादी व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित

📍 कोमता (सायला/जालोर), संवाददाता नरपत सिंह राव:

कोमता ग्राम में नव-निर्मित मंदिर में श्री सुमद्रा माताजी एवं श्री उज्जैनी वीर व धानेरी वीर मामाजी की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है।

महोत्सव का शुभारंभ 22 अप्रैल 2026 (बुधवार) को वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ किया जाएगा। इसके पश्चात 23 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को मुख्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न होगा। इसी दिन श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी एवं फल-चुंदड़ी का आयोजन भी रखा गया है।

कार्यक्रम के दौरान भजन संध्या, झांकी एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित होंगी, जिसमें विभिन्न कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। साथ ही संत-महात्माओं का सानिध्य भी प्राप्त होगा।

इस आयोजन के आयोजक समस्त ग्रामवासी कोमता, तहसील सायला, जिला जालोर हैं। आयोजकों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने का आह्वान किया है।

👉

जालोर (रानीवाड़ा)निवासी युवा नेता श्री भरत जी सराधना (देवासी) को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा (विमुक्त, घुमंतू ए...
08/04/2026

जालोर (रानीवाड़ा)निवासी युवा नेता श्री भरत जी सराधना (देवासी) को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा (विमुक्त, घुमंतू एवं अर्ध-घुमंतू जाति प्रकोष्ठ) के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ।

आपके ऊर्जावान नेतृत्व सें समुदाय उत्थान एवं विकास की ओर अग्रसर होगा।
Indian National Congress - Rajasthan

आपसी प्रेम एवं सौहार्द के प्रतीक,रंगोत्सव के पावन पर्व धुलंडी की हार्दिक शुभकामनाएं। रंगों का यह पर्व आप सभी के जीवन में...
04/03/2026

आपसी प्रेम एवं सौहार्द के प्रतीक,रंगोत्सव के पावन पर्व धुलंडी की हार्दिक शुभकामनाएं।

रंगों का यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि,उन्नति और खुशहाली के नव-रंग भरें।

#रंगोत्सव

कर्नाटक चंडीसा राव समाज होली स्नेह मिलन समारोह पर मुझे मान सम्मान देने के लिए बहुत बहुत आभारी हूं
01/03/2026

कर्नाटक चंडीसा राव समाज होली स्नेह मिलन समारोह पर मुझे मान सम्मान देने के लिए बहुत बहुत आभारी हूं

12/02/2026

राजस्थान 2026-27 में भाजपा सरकार द्वारा पेश किया गया जालोर जिले के लिए यह बजट दिशाहीन और निराशाजनक है।

इस बजट में जालोर जिले को पिछले वर्ष की भांति ही पूरी तरह से नज़रअंदाज़ किया गया। जो न सिर्फ़ दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि सरकार की क्षेत्रीय असंतुलन और उपेक्षा की नीति को भी उजागर करता है।

पिछली गहलोत सरकार में जिले में समस्त विधानसभा क्षेत्रों में समावेशी बजट दिया जाता था ताकि जालोर विकासिल हो सके।

बजट में किसान, मजदूर, गरीब,स्वास्थ्य और युवा वर्ग के लिए में कुछ नहीं मिला।

Address

Bhinmal
343029

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NarpatSingh Rao posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share