03/12/2025
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2 दिसंबर को वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित काशी तमिल संगमम कार्यक्रम में पहुंचे थे. इस दौरान मंच पर एक युवक सुरक्षा घेरा तोड़कर पहुंचना चाहता था. तभी सीएम के सुरक्षा में तैनात कमांडो ने उसे पकड़ लिया.