MP SAB KUCH

MP SAB KUCH Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from MP SAB KUCH, News & Media Website, BHOPAL, Bhopal.

सहयोग फाउंडेशन गुड़ी पड़वा पर निकालेगा हिन्दू जागरण रैलीग्वालियर। सहयोग फाउंडेशन गुड़ी पड़वा पर अनूठा आयोजन करेगा। फाउंडेशन ...
13/03/2026

सहयोग फाउंडेशन गुड़ी पड़वा पर निकालेगा हिन्दू जागरण रैली
ग्वालियर। सहयोग फाउंडेशन गुड़ी पड़वा पर अनूठा आयोजन करेगा। फाउंडेशन द्वारा गुड़ी पड़वा पर हिन्दू जागरण रैली का आयोजन किया गया है। रैली के समापन पर भारत माता की आरती 108 दीपों से की जायेगी।
गौरतलब है कि सहयोग फाउंडेशन हिन्दू जागरण, पर्यावरण और समरसता को लेकर लगातार काम कर रहा है। फाउंडेशन समय समय पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियां कर समाज को जगाने का काम करता आ रहा है। इसी क्रम में गुड़ी पड़वा 19 मार्च को भी फाउंडेशन द्वारा एक आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। साथ ही आयोजन को लेकर तैयारी बैठक भी आयोजित की गई है। बैठक में निर्णय लिया गया है कि गुड़ी पड़वा पर हिन्दू जागरण रैली का आयोजन किया जायेगा। यह रैली सुबह बहोड़ापुर चौराहे से प्रारंभ होगी। रैली विभिन्न मार्गों से होती हुई गुरूनानक नगर से वापिस बहोड़ापुर चौराहे पर पहुंचकर संपन्न होगी। यहां फाउंडेशन द्वारा भारत माता की आरती 108 दीपों से की जायेगी। तत्पश्चात फलाहार और प्रसादी वितरण होगा। फाउंडेशन ने सभी लोगों से रैली में भागीदारी की अपील की है।

सरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश के खिलाफ हुंकारस्कूल बचाओ संघर्ष समिति ने गांव-गांव शुरू किया जनसंपर्कगुना। प्रदेश स...
09/03/2026

सरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश के खिलाफ हुंकार
स्कूल बचाओ संघर्ष समिति ने गांव-गांव शुरू किया जनसंपर्क

गुना। प्रदेश सरकार द्वारा सीएम राइज स्कूलों के नाम पर हजारों सरकारी स्कूलों को बंद करने की नीति के विरोध में स्कूल बचाओ संघर्ष समिति ने मोर्चा खोल दिया है। समिति के सदस्यों ने गुना जिले के विभिन्न गांवों, कस्बों और बस्तियों में जाकर स्कूल बचाने निकले हैं, आओ हमारे साथ चलो के नारे के साथ जनसंपर्क शुरू किया है। वर्तमान में जिले के बरखेड़ा हाट, बमोरी, फतेहगढ़, डोंगर, चांचौड़ा और गुना में सीएम राइज स्कूल बनाए गए हैं, जिसकी आड़ में आसपास के 5 किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्कूलों को बंद या मर्ज किया जा रहा है। समिति का तर्क है कि जहां पहले से ही सडक़ों और शौचालयों का अभाव है, वहां स्कूल बंद होने से गरीब बच्चों की शिक्षा पूरी तरह ठप हो जाएगी।
आगामी सत्र 2026-27 से बमोरी तहसील के शासकीय प्राथमिक विद्यालय बमोरी, हिरामन के टपरे, मॉडल हाई सेकेंडरी बमोरी, बागेरी, मसुरिया, खड़ेला, खेरादा, एकीकृत नोनेरा, खुटियारी, मढीखेड़ी, हिनोतिया, अकोदा एवं उत्कृष्ट विद्यालय सहित 15 स्कूलों को मर्ज किया जा रहा है। इसी तरह राघोगढ़ तहसील के डोंगर, बेलका, इकोदिया, विजयपुर, बालाभेंट, उदयपुरी, काकवासा और सकतपुर के स्कूल भी बंद होने की कगार पर हैं। समिति के साथियों के पहुंचने पर ग्रामीणों ने इस मुहिम को अपना समर्थन दिया है। बुद्धिजीवियों और अभिभावकों की मांग है कि एक भी स्कूल बंद न हो, बल्कि मौजूदा स्कूलों की व्यवस्था सुधारी जाए। इस नीति के विरोध में आगामी 11 मार्च को बमोरी, राघोगढ़ और आरोन तहसीलों में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।

चीन के हाथ लगी अमेरिका की सबसे बड़ी कमजोरीदुनिया का ध्यान ईरान और अमेरिका के तनाव पर है। लेकिन इस संघर्ष के पीछे एक ऐसा ...
08/03/2026

चीन के हाथ लगी अमेरिका की सबसे बड़ी कमजोरी
दुनिया का ध्यान ईरान और अमेरिका के तनाव पर है। लेकिन इस संघर्ष के पीछे एक ऐसा खिलाड़ी है जो बिना एक भी गोली चलाए इस जंग को जीत रहा है। वो खिलाड़ी है चीन। जानकारों का मानना है कि संघर्ष में अमेरिका को एक ऐसा गहरा जख्म मिला है जिसकी भरपाई करने में शायद उसे कई दशक लग जाए। चीन ने वो कर दिखाया जो रूस यूक्रेन युद्ध में भी मुमकिन नहीं हो पाया था। चीन की निगाहें अब जमीन पर नहीं बल्कि अंतरिक्ष से अमेरिका के हर कदम को ट्रैक कर रही हैं। अमेरिकी सेना की हर हरकत, उनके जहाजों की पल-पल की पोजीशन और उनके अत्याधुनिक हथियारों की मारक क्षमता अब चीन के लिए कोई राज नहीं रही। दरअसल चीन ने अपने लो अर्थ ऑर्बिट यानी एलईओ सेटेलाइट्स के जरिए अमेरिका की मिलिट्री डॉक्ट्रिन यानी युद्ध लड़ने के तरीके का एक पूरा एनसाइक्लोपीडिया तैयार कर लिया है। यह महज डाटा नहीं है बल्कि भविष्य में होने वाले किसी भी वैश्विक टकराव के लिए चीन का सबसे बड़ा ब्रह्मास्त्र है। जब दुनिया ईरान के मिसाइल हमलों को देख रही थी तब बीजिंग में बैठे वैज्ञानिक अमेरिकी रिएक्शन के हर सेकंड का हिसाब लगा रहे थे। चीन फिलहाल कम से कम तीन बड़े सेटेलाइट नेटवर्क ऑपरेट कर रहा है। जिनमें 300 से ज्यादा जासूसी सेटेलाइट्स शामिल हैं। लेकिन जेलन वन इनमें सबसे घातक है। क्योंकि यह सेटेलाइट्स 4K अल्ट्रा एचडी वीडियो कैप्चर करने में सक्षम है। आप सोचिए हजारों किलोमीटर ऊपर से चीन अमेरिका के एयरबेस की ऐसी तस्वीरें देख रहा है जैसे कोई खिड़की से बाहर झांक रहा हो। इन तस्वीरों से यह साफ हो गया है कि चीन अब हर छोटी से छोटी जानकारी जुटा रहा है। अमेरिकी एयरक्राफ्ट करियर किस एंगल से मुड़ते हैं। उनके लड़ाकू विमानों में रिफ्यूलिंग का सटीक समय क्या है और एक हमले के बाद दूसरा हमला करने के बीच अमेरिकी फौज कितना वक्त लेती है? यह वो डाटा है जो चीन के युद्ध की प्लानिंग में अमेरिका से कई दशक आगे ले जा सकता है। चीन ने इस पूरे क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों का डाटा सार्वजनिक कर दिया। जमीन पर कौन सा विमान खड़ा है? उसका मॉडल क्या है और उनकी सटीक संख्या कितनी है? यह सब अब चीन की फाइलों में दर्ज है। लेकिन खेल इससे भी गहरा है। जब ईरान की तरफ से मिसाइलें दागी गई तो चीन के सेटेलाइट्स ने अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम के रिएक्शन टाइम को नाप लिया। अमेरिका की मिसाइलें किस रास्ते से आती हैं? उनके रडार कितनी देर में लॉक हो रहे हैं? और सबसे बड़ी बात एक मिसाइल दागने के बाद सिस्टम को दोबारा प्रोग्राम करने में कितना वक्त लगता है? चीन ने यह सब रिकॉर्ड कर लिया है। इसका मतलब यह है कि भविष्य में अगर चीन और अमेरिका के बीच टकराव होता है तो चीन को पहले से पता होगा कि अमेरिका के डिफेंस सिस्टम में लूप होल कहां है और उसे कैसे भेदना है। यह महज जासूसी नहीं है। यह अमेरिका की सामरिक सुरक्षा किड नी पर सीधा प्रहार है। दशकों तक अमेरिका की ताकत, उसका सरप्राइज़ एलिमेंट और उसकी अजय तकनीक रही है। लेकिन चीन के इस डाटा माइनिंग से उन रहस्य को खत्म कर दिया है। जानकारों का कहना है कि जो जानकारी चीन ने इन चंद महीनों में जुटाई है उसे हासिल करने में पारंपरिक जासूसी के जरिए 50 साल लग जाते चीन अब जानता है कि अमेरिका कैसे सोचता है और कैसे लड़ता है तो क्या अमेरिका इस नुकसान की भरपाई कर पाएगा।

T20 वर्ल्ड कप में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार खिताब जीताभारत ने न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड क...
08/03/2026

T20 वर्ल्ड कप में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार खिताब जीता

भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में हराकर चैंपियन बन गई है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतने न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त दी है। वहीं भारत के लिए संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और आखिरी में शिवम दुबे ने बेहतरीन पारी खेली।

वहीं भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और 19 ओवर में सभी विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 4, अक्षर पटेल ने तीन विकेट लिए। भारत ने लगातार दूसरी बार टी0 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। वहीं टीम इंडिया तीन बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने वाली टीम बन गई है।

भारत के लिए संजू सैमसन ने 46 गेंद पर 89 रन बनाए। वहीं अभिषेक शर्मा ने 21 गेंद पर 52 रन बनाए। इशान किशन ने 25 गेंद में 54 रन बनाए। हार्दिक पंड्या ने 13 गेंद पर 18 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव खाता नहीं खोल पाए। तिलक वर्मा 8 और शिवम दुबे 8 गेंद पर 26 रन बनाकर नाबाद लौटे।

वहीं न्यूजीलैंड के लिए टिम सीफर्ट ने 26 गेंद पर 52 रन बनाए। मिचेल सैंटनर ने 35 गेंद पर 43 रन बनाए। डेरिल मिचेल ने 17 रन बनाए। फिन एल ने 9, जिमी निशाम में 8, लॉक फर्ग्यूसन ने नाबाद 6, ग्लेन फिलिप्स ने 5, मार्क चैपमैन और जैकब डफी ने 3-3 रन बनाए। वहीं रचिन रविंद्र 1 और मैट हेनरी बिना खाता खोले आउट हुए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट लिए। अक्षर पटेल ने 3 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या, वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा ने -1 विकेट अपने नाम किया।

नारी के अंदर सप्त शक्तियां समाहित हैं : रेखा चूड़ासमानारी के अंदर सप्त शक्तियां समाहित हैं बस आवश्यकता है कि वह उन शक्ति...
23/02/2026

नारी के अंदर सप्त शक्तियां समाहित हैं : रेखा चूड़ासमा
नारी के अंदर सप्त शक्तियां समाहित हैं बस आवश्यकता है कि वह उन शक्तियों को पहचान कर पहले परिवार फिर समाज और राष्ट्र के कल्याण के लिए समर्पित करें। नारी परिवार की, समाज की इस संपूर्ण राष्ट्र की धुरी है। नारी के अंदर समाहित मातृत्व का गुण सबसे प्रमुख है। इसलिए अपने मातृत्व के कर्तव्य के लिए उसका प्रतिबद्ध होना बेहद आवश्यक है। वर्तमान में जो परिस्थितियां बिगड़ रही हैं उसका मूल कारण है कि मां अपने कर्तव्य से कहीं ना कहीं चूक रही है या विमुख हो रही है। यह विचार कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित अखिल भारतीय बालिका शिक्षा संयोजिका, विद्या भारती की सुश्री रेखा चूड़ासमा दीदी ने व्यक्त किए।
विद्या भारती मध्यभारत प्रांत द्वारा मातृशक्ति केंद्रित विशेष अभियान “सप्तशक्ति संगम” के अंतर्गत आयोजित प्रांत स्तरीय समापन समारोह ग्वालियर की पावन धरती पर अत्यंत गरिमामय और प्रेरणामय वातावरण में संपन्न हुआ। संपूर्ण आयोजन श्रद्धा, उत्साह और मातृशक्ति के तेजस्वी संकल्प से आलोकित रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती कल्पना शर्मा (कुलगुरु महारानी लक्ष्मीबाई शारीरिक शैक्षणिक संस्थान) ने की। मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री रेखा चूड़ासमा (अखिल भारतीय बालिका शिक्षा संयोजिका, विद्या भारती) तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. वंदना गांधी अग्रवाल (सूचना आयुक्त मध्यप्रदेश शासन) की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष ऊँचाई प्रदान की।
मध्यभारत प्रांत में इस अभियान के अंतर्गत 6000 से अधिक मातृ गोष्ठियों का सफल आयोजन हुआ। इन गोष्ठियों के माध्यम से मातृशक्ति जागरण, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी चेतना, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक समरसता जैसे जीवनोपयोगी विषयों पर व्यापक जनजागरण हुआ। प्रत्येक गोष्ठी समाज में संस्कार, संवेदना और संगठन का दीप प्रज्जवलित करने का माध्यम बनी।
समापन अवसर पर उपस्थित मातृशक्ति ने राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय, सशक्त और संस्कारित भूमिका का संकल्प पुनः दृढ़ता से दोहराया। वातावरण देशभक्ति, आत्मगौरव और सांस्कृतिक चेतना से ओत-प्रोत रहा।
यह प्रेरणादायी समारोह न केवल एक अभियान का समापन था, अपितु मातृशक्ति के जागरण और समाज जीवन के विविध क्षेत्रों में उनकी उल्लेखनीय, प्रभावी सहभागिता का सशक्त उद्घोष भी बना।

ग्वालियर के डबरा में कलश यात्रा के दौरान भगदड़, एक महिला की मौत, सात अन्य लोग घायलग्वालियर। (Gwalior Temple Stampede) ग्...
10/02/2026

ग्वालियर के डबरा में कलश यात्रा के दौरान भगदड़, एक महिला की मौत, सात अन्य लोग घायल
ग्वालियर। (Gwalior Temple Stampede) ग्वालियर स्थित डबरा में नवनिर्मित नवग्रह शक्तिपीठ की कलश यात्रा के पूर्व कलश वितरण के समय भगदड़ मच जाने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि सात अन्य लोग घायल हुए हैं। इनमें से चार लोगों का उपचार डबरा अस्पताल में चल रहा है, जबकि एक बच्ची और एक महिला को ग्वालियर स्थित एप्पल हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।
वहीं एक महिला को जे .ए.एच में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने एप्पल हॉस्पिटल एवं जे.ए.एच अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना साथ ही चिकित्सकों को उपचार की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।घटना के बाद स्थिति नियंत्रण में है
घटना की सूचना मिलने पर आईजी श्री अरविंद सक्सेना एडिशनल एसपी सुमन गुर्जर एवं एडिशनल एसपी अनु बेनीवाल, सी एम एच ओ डॉ सचिन श्रीवास्तव भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घायलों का हाल जाना। घटना के बाद स्थिति नियंत्रण में है और कलश यात्रा अपने तय मार्ग से होते हुए नवग्रह शक्तिपीठ पर पहुंची।
बताया जाता है की कलश यात्रा से पहले वहां बड़ी संख्या में स्टेडियम ग्राउंड में महिलाओं को कलश वितरित किए जाने थे। इसी दौरान वहां महिलाओं की भारी भीड़ पहुंची थी। आयोजकों ने दावा किया था कि कलश यात्रा में 21000 महिलाएं शामिल होंगी।
पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा इस आयोजन के मुख्य यजमान हैं
बता दें कि पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा इस आयोजन के मुख्य यजमान हैं। यहां तीन दिन पंडित प्रदीप मिश्रा , तीन दिन पंडित धीरेन्द्र शास्त्री और तीन दिन कवि कुमार विश्वास का भी धार्मिक कार्यक्रम होना है। दाती महाराज 10 दिन रात को विशेष अनुष्ठान करने वाले हैं।
कई महिलाएं ग्वालियर रेफर की गई हैं
ग्वालियर के डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दस दिवसीय आयोजन के पहले दिन निकाली गई कलश यात्रा में भगदड़ मचने से एक महिला की मौत हो गई है। कई महिलाएं ग्वालियर रेफर की गई हैं।
उल्लेखनीय है कि ग्वालियर के डबरा में मंगलवार से नवग्रह शक्तिपीठ मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू हुआ है, जो 20 फरवरी तक चलेगा। इस मंदिर में नौ ग्रह अपनी-अपनी पत्नियों और वाहनों के साथ विराजमान होंगे। आयोजन की शुरुआत मंगलवार को विशाल कलश यात्रा से होनी थी।
21 हजार से अधिक महिलाएं शामिल होंगी
आयोजकों का दावा है कि स्टेडियम ग्राउंड से शुरू होने वाली इस यात्रा में 21 हजार से अधिक महिलाएं शामिल होंगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नवग्रह शक्तिपीठ तक पहुंचेंगी। महोत्सव देश के प्रख्यात संतों, कथावाचकों और आध्यात्मिक हस्तियों का संगम बनेगा।
कई प्रमुख मठों के शंकराचार्य और संत भी शामिल होंगे
दाती महाराज, पंडोखर धाम के गुरुशरण शर्मा, धूमेश्वर धाम, दंदरौआ धाम और रावतपुरा सरकार सहित कई प्रमुख मठों के शंकराचार्य और संत भी शामिल होंगे। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान नौ मंजिला भव्य यज्ञशाला में विशेष अनुष्ठान किए जाएंगे। संत बद्रीश जी महाराज और उनके 70 उपासकों की टीम विधि-विधान से पूजा कराएगी। प्रतिदिन प्रत्येक ग्रह देवता के लिए एक-एक लाख आहुतियां दी जाएंगी।दाती महाराज पूरे दस दिनों तक विशेष साधना करेंगे
दाती महाराज पूरे दस दिनों तक विशेष साधना करेंगे। अनेक धार्मिक अनुष्ठान और तंत्र क्रियाएं संपन्न होंगी। दिनभर सैकड़ों ब्राह्मणों द्वारा मंत्र जाप किए जाएंगे। ये रहेंगे कार्यक्रम 11 से 13 फरवरी: कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (सीहोर वाले) शिव महापुराण कथा का वाचन करेंगे।
14 से 16 फरवरी
कवि कुमार विश्वास अपनी विशेष काव्य प्रस्तुति 'अपने-अपने राम' पेश करेंगे। 17 से 20 फरवरी: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा और दिव्य दरबार का आयोजन होगा।

राहुल गांधी को बजट के अलावा अन्य विषय पर बोलने की नहीं मिली इजाजतलोकसभा में बजट पर चर्चा से पहले नेता प्रतिपक्ष राहुल गा...
09/02/2026

राहुल गांधी को बजट के अलावा अन्य विषय पर बोलने की नहीं मिली इजाजत
लोकसभा में बजट पर चर्चा से पहले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को अन्य विषय पर आसन से बोलने की अनुमति नहीं मिलने के बीच कांग्रेस सदस्यों के हंगामे के कारण सदन की बैठक दो बार के स्थगन के बाद दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सदन में दावा किया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें बजट पर चर्चा शुरू करने से पहले अपनी बात रखने की अनुमति देने का वादा किया है, वहीं संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि कांग्रेस नेता की बात शत-प्रतिशत सही नहीं है और अध्यक्ष ने कांग्रेस नेता से कहा था कि पहले वह विषय बताएं जो वह सदन में उठाना चाहते हैं।

दो बार के स्थगन के बाद अपराह्न दो बजे बैठक शुरू हुई तो पीठासीन सभापति संध्या राय ने केंद्रीय बजट पर चर्चा की शुरुआत के लिए कांग्रेस सांसद शशि थरूर का नाम पुकारा। थरूर ने उनसे पहले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने देने की अनुमति मांगी।

पीठासीन सभापति ने कहा कि यदि नेता प्रतिपक्ष बजट पर चर्चा में भाग लेना चाहते हैं तो वह अपनी बात रख सकते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि कुछ देर पहले लोकसभा अध्यक्ष के पास कक्ष में कांग्रेस के कुछ सदस्य गए थे और ‘‘उन्होंने (बिरला ने) हमें वादा किया था कि मुझे बजट पर चर्चा से पहले बोलने की अनुमति दी जाएगी। लेकिन अब वह पीछे हट रहे हैं।’’

पीठासीन सभापति संध्या राय ने कहा कि उनके पास किसी तरह का नोटिस नहीं है और वर्तमान स्थिति में वह केवल बजट पर बोलने की अनुमति दे सकती हैं।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के साथ लोकसभा अध्यक्ष की बैठक में वह भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष ने पहल की थी कि अगर सभी पक्ष मान जाएं तो सदन चलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता वेणुगोपाल ने जब बैठक में कहा कि नेता प्रतिपक्ष सदन में कुछ बोलना चाहते हैं तो लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि जब वह विषय बताएंगे, तब अनुमति दी जाएगी, इसलिए राहुल गांधी ने स्पीकर की ओर से वादा किए जाने की जो बात कही है वह शत-प्रतिशत सही नहीं है।

रीजीजू ने यह भी कहा कि अध्यक्ष ने यह भी कहा कि अगर वह नेता प्रतिपक्ष को बोलने का अवसर देंगे तो अन्य दलों के नेताओं को भी मौका देंगे और सरकार की ओर से संसदीय कार्य मंत्री पक्ष रखेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सरकार की ओर से हमेशा तैयार हैं। आप ऐसा कुछ नहीं करें जिससे सदन की गरिमा गिरे।’’

हालांकि, आसन से जब बजट पर चर्चा की शुरुआत के लिए पुन: थरूर का नाम पुकारा गया तो उन्होंने फिर से नेता प्रतिपक्ष को ही पहले बोलने देने की अनुमति मांगी।

राहुल गांधी को बजट से अतिरिक्त अन्य किसी विषय पर बोलने की अनुमति नहीं मिलने पर कांग्रेस सदस्यों ने हंगामा किया जिसके कारण बैठक कुछ मिनट बाद ही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले भी इसी मुद्दे पर बैठक दो बार स्थगित कर दी गई।

सुबह बैठक शुरू होने पर जब कांग्रेस के सदस्य सदन में उपस्थित नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने देने की अनुमति मांगने लगे तो लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि प्रश्नकाल में केवल प्रश्न पूछे जाते हैं और कभी किसी सदस्य को अन्य कोई विषय उठाने की अनुमति नहीं दी जाती।

उन्होंने हंगामा कर रहे विपक्षी सांसदों से प्रश्नकाल चलने देने की अपील करते हुए कहा कि वह बजट पर सदन में होने वाली चर्चा में सभी सदस्यों को उनके लिए आवंटित समय के अनुसार बोलने का अवसर देंगे।

इस दौरान कांग्रेस के सांसदों ने आसन के पास आकर नारेबाजी शुरू कर दी। शोर-शराबा जारी रहने पर अध्यक्ष ने पांच मिनट बाद ही कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी।

कार्यवाही 12 बजे दोबारा शुरू हुई तो पीठासीन सभापति कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने बजट पर चर्चा के लिए पहले वक्ता के रूप में कांग्रेस सांसद थरूर का नाम पुकारा तो नेता प्रतिपक्ष ने सदन में अपनी बात रखने की इच्छा जाहिर की।

हालांकि, पीठासीन सभापति ने कि उनके पास फिलहाल जो विधायी कार्य का ब्यौरा है, उसके मुताबिक बजट पर चर्चा होनी है।

कांग्रेस के सदस्यों ने इस पर आपत्ति जताई और कहा कि नेता प्रतिपक्ष को सदन में बोलने को अधिकार है। आसन ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष चाहें तो बजट पर बोल सकते हैं।

राहुल गांधी को किसी अन्य विषय पर बोलने की अनुमति नहीं मिलने के कारण गतिरोध बना रहा और कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

सच्चाई से ऐसा डरे, झूठ की शरण में पहुंच गए : राहुल गांधीलोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राज्यसभा में पीएम मोदी ...
06/02/2026

सच्चाई से ऐसा डरे, झूठ की शरण में पहुंच गए : राहुल गांधी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राज्यसभा में पीएम मोदी के अभिभाषण पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बस सवालों से इतनी घबराहट? मोदी जी सच्चाई से ऐसा डरे, झूठ की शरण ले ली। खैर, जो उचित समझा, वही किया।कांग्रेस ने भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्यसभा में चुनावी रैली की तरह भाषण दिया, जिसमें उनकी आत्ममुग्धता और ‘डायलॉगबाज़ी’ देखने को मिली। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने दावा किया, ‘‘उनकी आत्ममुग्धता और डायलॉगबाज़ी के प्रति उनकी आसक्ति पूरे भाषण में साफ़ तौर पर दिखाई देती रही।’’जयराम रमेश ने कहा कि आज राज्यसभा में प्रधानमंत्री का एक और 97 मिनट का चुनावी रैली जैसा भाषण देखने को मिला। हमेशा की तरह यह भाषण गालियों और हमलों, तथ्यों की तोड़-मरोड़, नाटकीयता, इशारों और अपमानजनक टिप्पणियों से भरा था, और इसमें उनके हमेशा की तरह खुल्लमखुल्ला और बेशर्म झूठ भी शामिल थे।’’ गौरतलब है कि बजट सत्र के 7वें दिन लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पीएम के भाषण के बिना हंगामे के बीच पास हो गया। वहीं प्रधानमंत्री ने गुरुवार को राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर करीब 97 मिनट का भाषण दिया। विपक्षी सांसदों ने स्पीच की शुरुआत में नारेबाजी किया और फिर वॉकआउट किया। राज्यसभा में भी राहुल गांधी को लोकसभा में बोलने से रोकने के मुद्दे पर हंगामा हुआ।

रेपो रेट में बदलाव नहीं, RBI ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी, लोन महंगा नहीं होगाभारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को उम्मी...
06/02/2026

रेपो रेट में बदलाव नहीं, RBI ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी, लोन महंगा नहीं होगा
भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को उम्मीद के मुताबिक नीतिगत दर रेपो को 5.25 प्रतिशत पर बरकरार रखा। केंद्रीय बैंक की छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने आम सहमति से रेपो दर को 5.25 प्रतिशत पर कायम रखने का निर्णय लिया। इसके साथ आरबीआई ने अपने तटस्थ रुख को बरकरार रखा, जिसका मतलब है कि केंद्रीय बैंक आर्थिक स्थिति के हिसाब से नीतिगत दर में समायोजन को लेकर लचीला बना रहेगा।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस सप्ताह की शुरुआत में भारतीय वस्तुओं पर शुल्क को 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने की घोषणा की है। इससे भारत की अर्थव्यवस्था पर दबाव कम हुआ है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने एमपीसी के फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि बाहरी चुनौतियां बढ़ गई हैं, लेकिन अमेरिका के साथ व्यापार समझौते का सफल समापन अर्थव्यवस्था के लिए शुभ संकेत है।आरबीआई ने फरवरी, 2025 से रेपो दर में अब तक कुल 1.25 प्रतिशत की कटौती की है। यह 2019 के बाद से सबसे आक्रामक कटौती है। दिसंबर में हुई पिछली बैठक में आरबीआई ने प्रमुख ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती की थी।उन्होंने कहा, ‘‘बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और बढ़ती अनिश्चितता के बावजूद, भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत वृद्धि और कम मुद्रास्फीति के साथ अच्छी स्थिति में है। मुद्रास्फीति संतोषजनक सीमा से नीचे बनी हुई है और इसका परिदृश्य अनुकूल बना हुआ है।”मल्होत्रा ने कहा, ‘‘यूरोपीय संघ के साथ ऐतिहासिक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर और अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बनी सहमति से वृद्धि की गति लंबे समय तक बनी रहने की उम्मीद है।’’चालू वित्त वर्ष में मुद्रास्फीति औसतन 2.1 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो केंद्रीय बैंक के चार प्रतिशत के लक्ष्य से कम है। मार्च में समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी वृद्धि दर 7.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है।आरबीआई ने आगामी वित्त वर्ष की पहली दो तिमाहियों के लिए वास्तविक जीडीपी वृद्धि अनुमान को बढ़ाकर 6.9 प्रतिशत (अप्रैल-जून) और 7.0 प्रतिशत (जुलाई-सितंबर) कर दिया है। हालांकि पूरे वर्ष के अनुमान को अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया है क्योंकि नई जीडीपी श्रृंखला इसी महीने जारी की जाएगी।मल्होत्रा ने ग्राहकों के हितों की रक्षा के लिए अतिरिक्त उपायों की घोषणा करते हुए कहा कि आरबीआई गलत तरीके से बिक्री, ऋण वसूली और वसूली एजेंटों की नियुक्ति और अनधिकृत इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग लेनदेन में ग्राहकों की देनदारी को सीमित करने से संबंधित तीन दिशानिर्देश का मसौदा जारी करेगा।
उन्होंने कहा, ‘‘छोटे मूल्य के धोखाधड़ी वाले लेनदेन में हुए नुकसान के लिए ग्राहकों को 25,000 रुपये तक की क्षतिपूर्ति के लिए एक रूपरेखा लाने का भी प्रस्ताव है।’’इसके अलावा, आरबीआई डिजिटल भुगतान की सुरक्षा बढ़ाने के लिए संभावित उपायों पर एक चर्चा पत्र भी प्रकाशित करेगा। ऐसे उपायों में विलंबित ऋण और वरिष्ठ नागरिकों जैसे विशिष्ट वर्गों के उपयोगकर्ताओं के लिए अतिरिक्त प्रमाणीकरण शामिल हो सकते हैं।उन्होंने एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम) को बिना किसी गारंटी के कर्ज की सीमा को दोगुना कर 20 लाख रुपये करने और रियल एस्टेट क्षेत्र को वित्तपोषण को बढ़ावा देने के लिए बैंकों को रीट (रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट) को कर्ज देने की अनुमति देने का भी प्रस्ताव किया।इसके अलावा, सार्वजनिक कोष और ग्राहक संपर्क से रहित और 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की परिसंपत्ति आकार वाली गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) को पंजीकरण की आवश्यकता से छूट देने का प्रस्ताव है।कुछ एनबीएफसी के लिए 1,000 से अधिक शाखाएं खोलने के लिए पूर्व अनुमोदन प्राप्त करने की आवश्यकता को भी समाप्त किया जाएगा।मल्होत्रा ने वित्तीय बाजारों के लिए कहा कि आरबीआई स्वैच्छिक प्रतिधारण मार्ग (वीआरआर) के तहत निवेश के लिए 2.5 लाख करोड़ रुपये की सीमा को हटाने का प्रस्ताव कर रहा है। वीआरआर के माध्यम से प्रतिभूतियों की प्रत्येक श्रेणी में निवेश सामान्य मार्ग के तहत संबंधित श्रेणी के लिए निवेश सीमा के अधीन होगा।’’
उन्होंने कहा, ‘‘वैश्विक अनिश्चितताओं से घिरे चुनौतीपूर्ण बाह्य परिवेश के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था उच्च वृद्धि दर्ज कर रही है। मुद्रास्फीति में नरमी वित्तीय स्थिरता को बनाए रखते हुए वृद्धि को समर्थन देने का अवसर प्रदान करती है। हम अर्थव्यवस्था की उत्पादक आवश्यकताओं को पूरा करने और वृद्धि की गति को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’मौद्रिक नीति समिति की अगली बैठक छह अप्रैल से आठ अप्रैल, 2026 को होगी।

उत्तर प्रदेश: फिर बढ़ाई गई एसआईआर की तारीखउत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिनवा ने शुक्रवार को बताया...
06/02/2026

उत्तर प्रदेश: फिर बढ़ाई गई एसआईआर की तारीख
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिनवा ने शुक्रवार को बताया कि प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तिथि एक महीने बढ़ाकर 6 मार्च कर दी गई है और अब अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 10 अप्रैल को किया जायेगा। रिनवा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की घोषणा के बाद 27 अक्टूबर को एसआईआर प्रक्रिया शुरू हुई थी। गिनती का चरण पूरा होने के बाद छह जनवरी को मतदाता सूची का मसौदा प्रकाशित किया गया था। सीईओ ने बताया कि मूल कार्यक्रम के अनुसार, दावे और आपत्तियां दर्ज करने की अवधि छह जनवरी से छह फरवरी तक थी।हालांकि, 27 जनवरी को मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य के राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक को ध्यान में रखते हुये आयोग को एक प्रस्ताव भेजा गया था। इस बैठक के बाद कई दलों ने इसके लिये और अधिक समय की मांग की थी ।
प्रदेश निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि "चुनाव आयोग ने दावे और आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तिथि छह फरवरी से बढ़ाकर छह मार्च कर दी है। इससे मतदाताओं को अपना नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म छह, नाम हटाने के लिए फॉर्म सात के जरिये सुधार या आपत्तियां दर्ज कराने के लिए एक और महीने का समय मिल जाएगा।”उन्होंने आगे बताया कि मानचित्रण संबंधी विसंगतियों से जुड़े नोटिसों के निपटान की समय सीमा भी 27 फरवरी से बढ़ाकर 27 मार्च कर दी गई है। ऐसे मामलों का अंतिम निपटारा अब 27 मार्च तक जारी रहेगा।रिनवा ने कहा कि छह जनवरी से 4 फरवरी के बीच नाम जोड़ने के लिए 37.80 लाख से अधिक फॉर्म 6 आवेदन प्राप्त हुए, जबकि 6 जनवरी से 5 फरवरी के बीच 82,684 फॉर्म 7 आवेदन दाखिल किए गए।उन्होंने कहा कि अकेले 5 फरवरी को रिकॉर्ड 3,51,745 फॉर्म 6 प्राप्त हुए, जो आवेदन जमा करने की गति में वृद्धि दर्शाता है। रिनवा ने बताया कि फॉर्म 6 ए के माध्यम से विदेशी मतदाताओं से 1,073 आवेदन प्राप्त हुए हैं।उन्होंने कहा कि मतदाताओं की सुविधा के लिए, बूथ-स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) सभी कार्यदिवसों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक मतदान केंद्रों पर मसौदा मतदाता सूची के साथ उपलब्ध रहेंगे। वे अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत, डुप्लिकेट और हस्ताक्षर करने से इनकार करने वाले मतदाताओं की सूची के साथ-साथ मानचित्रण में विसंगतियों वाले मतदाताओं की सूची भी रखेंगे, ताकि नागरिक अपनी स्थिति का सत्यापन कर सकें।रिनवा ने बताया कि मसौदा मतदाता सूची चुनाव आयोग की वेबसाइट और उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन कार्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है, और इसकी प्रतियां मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों और उनके बूथ-स्तरीय एजेंटों को भी प्रदान की गई हैं।

पाकिस्तान जुमे की नमाज के दौरान शिया मस्जिद में धमाका; 31 की मौत, 169  घायलपाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की एक मस्जिद ...
06/02/2026

पाकिस्तान जुमे की नमाज के दौरान शिया मस्जिद में धमाका; 31 की मौत, 169 घायल
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की एक मस्जिद में आत्मघाती हमला किया गया। शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान तरलाई इलाके की इमाम बारगाह खदीजत-उल-कुबरा में जोरदार धमाका हुआ। इस विस्फोट में कई लोगों के हताहत होने की खबर है। ब्लास्ट के बाद पूरे शहर में इमरजेंसी लगा दी गई है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फितना अल-ख्वारिज से जुड़े हमलावर ने गेट पर रोके जाने के बाद खुद को उड़ा लिया था।
फिदायीन हमले में 31 की मौत, 169 घायल
जहां यह धमाका हुआ है वो शिया मस्जिद है। इस धमाके में 31 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 169 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद पूरे इलाके को सुरक्षा बलों ने घेर लिया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह धमाका एक सुसाइड बॉम्बिंग यानी आत्मघाती हमला था। यह हमला ऐसे वक्त हुआ है, जब उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव की दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर हैं।
इस्लामाबाद कैपिटल टेरिटरी पुलिस के प्रवक्ता तकी जवाद ने कहा कि धमाके की प्रकृति का पता लगाना अभी जल्दबाजी होगी और फोरेंसिक टीमों को यह तय करना होगा कि यह आत्मघाती हमला था या प्लांट किया गया बम।जान बचाकर भागने लगे लोग
धमाके के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लोग अपनी जान बचाते हुए इधर-उधर भागते दिखे। सूचना मिलते ही फौरन पुलिस और रेस्क्यू टीमें पहुंची और राहत व बचाव कार्य में जुट गए। घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें लोग इमाम बारगाह की जमीन पर बेसुध पड़े हैं। वहीं कुछ लोग एक दूसरे की मदद करते दिखाई दिए।
अस्पतालों में भी लगाई इमरजेंसी
सुरक्षा एजेंसियों ने इमाम बारगाह और आसपास के पूरे इलाके की घेराबंदी करते हुए कड़ी निगरानी रखी जा रही है। राजधानी के पॉलीक्लिनिक, पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमस), और सीडीए अस्पताल में इमरजेंसी लगा दी गई है। पीआईएमस के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (ईडी) के निर्देश पर अस्पताल में इमरजेंसी लागू कर दी गई है। एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्य इमरजेंसी, ऑर्थोपेडिक, बर्न सेंटर और न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट को एक्टिव कर दिया गया है।

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में कराया गया भर्तीदेश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को...
12/01/2026

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में कराया गया भर्ती

देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को दिल्ली के एम्स में एडमिट कराया गया है. बताया जा रहा है कि चक्कर आने के बाद उन्हें आनन-फानन में दिल्ली एम्स ले जाया गया है. फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी इलाज में जुटी हुई है. इससे पहले पिछले साल भी धनखड़ की तबीयत बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था. उस समय उन्हें हार्ट संबंधी दिक्कत थी.
तत्कालीन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को पिछले साल 8-9 मार्च की रात हृदय संबंधी समस्या के चलते दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था. तब उन्होंने बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत की थी. जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर तत्काल इलाज शुरू किया था. दिल्ली एम्स के डॉक्टरों के मुताबिक, ब्लॉकेज होने की वजह से स्टेंट भी डाला गया था. इलाज के बाद उन्हें 12 मार्च को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी.कई मौकों पर नजर आ चुके हैं अस्वस्थ्य
पूर्व राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कई मौकों पर अस्वस्थ्य नजर आ चुके हैं. उपराष्ट्रपति रहते हुए उन्हें गुजरात में कच्छ के रण में, उत्तराखंड, केरल और दिल्ली में वो स्वास्थ्य को लेकर असहज नजर आ चुके हैं. कई बार कार्यक्रमों को बीच में कुछ देर के लिए रोकना भी पड़ा था. दिल की गंभीर बीमारी होने की वजह से उन्हें अक्सर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और चक्कर आने के बाद वो बेहोश हो जाते हैं

Address

BHOPAL
Bhopal

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MP SAB KUCH posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to MP SAB KUCH:

Share