Politicswala

Politicswala Politicswala is India’s first and only political daily newspaper, news portal & youtube.

With over 10 millions viewership across all the digital platforms in a month we aim to be the dominant source for authentic, unbiased, robust, reliable, and real-time

27/09/2026

पिताजी की मेहनत से बना घर टूटता देख भावुक हुए सीएम मोहन

26/09/2026

भोपाल विकास योजना-2047 का ड्राफ्ट सामने आ गया है और इसमें शहर की तस्वीर बदलने वाले कई बड़े प्रस्ताव शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विजन से जुड़े इस प्लान में 51 किलोमीटर के ग्रोथ कॉरिडोर, EKAI एजुकेशन-एआई सिटी, 27% हरित क्षेत्र, बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट, नई पार्किंग व्यवस्था और Digital Twin City जैसी योजनाओं पर फोकस किया गया है। इस मास्टर प्लान में भोजताल, पहाड़ियों, वन क्षेत्रों और जलाशयों के संरक्षण के साथ रोजगार, निवेश और आधुनिक सुविधाओं को बढ़ाने की योजना है। करीब 1016.90 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र और 254 गांवों को शामिल करते हुए तैयार किए गए इस ड्राफ्ट में लगभग 45 लाख की अनुमानित आबादी को ध्यान में रखा गया है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल, 2047 का भोपाल आखिर कैसा दिखेगा? आपके इलाके में क्या बदलाव हो सकता है? देखिए पूरी खबर और जानिए भोपाल मास्टर प्लान-2047 की हर बड़ी बात।

26/09/2026

उज्जैन के माधव विश्वविद्यालय से गणेश प्रतिमा चोरी

26/09/2026

कानपुर नगर निगम के सदन में बीजेपी और समाजवादी पार्षदों में झड़प

26/09/2026

बैतूल में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान 17 वर्षीय प्रतीक्षा वर्मा की मौत के बाद तेज DJ साउंड को लेकर सवाल उठ रहे हैं। परिजनों ने तेज आवाज को हादसे की वजह बताया है। वहीं चंद्रशेखर तिवारी के कथित बयान से विवाद और बढ़ गया है, जिसमें वे पुलिस को तेज DJ कार्रवाई करने को लेकर चेतावनी दे हुए नजर आ रहे हैं। बलरामपुर में भी एक बच्ची की मौत के बाद DJ की तेज आवाज पर सवाल उठे। क्या जश्न की कीमत किसी की जान होनी चाहिए? पूरी खबर वीडियो में देखिए।

26/09/2026

मेडिकल माफिया सीरीज में भोपाल के चहक नर्सिंग होम को लेकर बड़ा खुलासा जल्द

26/09/2026

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आजकल अलग ही मूड में दिखाई दे रहे हैं, कभी कलेक्टर को हड़काते हैं तो कभी वोटर को चमकाते हैं। अब नया मामला भ्रष्टाचार का है, जिसमें उन्होंने बेबाकी से कहा कि 113 करोड़ की योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई, पूरी तरह फेल हो गई। सिंधिया का कहना है कि शिवपुरी शहर को सीवर की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए शुरू की गई 113 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी सीवर परियोजना पूरी तरह भ्रष्टाचार की दीमक चढ़ गई है। देखिए वीडियो

26/09/2026

मध्यप्रदेश में सड़क के गड्ढों की शिकायत के लिए शुरू हुआ लोकपथ ऐप, अब लोकपथ 2.0 बनकर ‘Smart Travel Partner’ तक पहुंच गया है। 2024 में जहां गड्ढे की फोटो और लोकेशन भेजने की सुविधा थी, वहीं अब रूट प्लानर, टोल जानकारी, ब्लैक स्पॉट अलर्ट, SOS और दूसरी ट्रैवल सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं। लेकिन सवाल वही है, ऐप स्मार्ट हो रहा है, तो सड़कें कितनी स्मार्ट हो रही हैं? PWD मंत्री राकेश सिंह के विभाग के लोकपथ मॉडल, शिकायतों के आंकड़ों, चार दिन की समय-सीमा और करोड़ों की लागत वाले सड़क-फ्लाईओवर प्रोजेक्ट्स में सामने आई खामियों पर इस वीडियो में विस्तार से बात होगी। क्या डिजिटल शिकायत व्यवस्था सिर्फ गड्ढे की शिकायत जल्दी पहुंचाने का तरीका है, या सड़क निर्माण और गुणवत्ता की निगरानी भी उतनी ही मजबूत होनी चाहिए?और अगर सड़क बार-बार खराब होती है, तो सिर्फ शिकायत का समय घटाने से समस्या कितनी दूर होगी? देखिए पूरी खबर

26/09/2026

UN में भारतीय डिप्लोमैट पेटल गहलोत ने पाक को हड़काया

26/09/2026

केंद्रीय मंत्री सिंधिया बोले- भ्रष्टाचार की भेट चढ़ा 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट

Address

Ankur Complex Phase 5
Bhopal
462016

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Politicswala posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share