27/08/2026
रक्षाबंधन पर सबसे पहले राखी भगवान महाकाल को बांधने की परंपरा है। इसके लिए पुजारी परिवार की महिलाएं करीब एक सप्ताह से विशेष राखी तैयार कर रही हैं। इस बार बाबा महाकाल के लिए 2 फीट की राखी बनाई गई है। महिलाएं पूरे सावन माह में व्रत-उपवास रखकर इस राखी का निर्माण करती हैं।
28 अगस्त को तड़के भस्म आरती के दौरान पुजारी परिवार की महिलाएं भगवान महाकाल को राखी बांधेंगी। इसके लिए मंदिर के पुजारी ओम गुरु और राजेश शर्मा के परिवार की महिलाएं कई दिनों से तैयारी में जुटी हैं। भस्म अर्पित होने के बाद यह राखी बाबा महाकाल को समर्पित की जाएगी।
Mahakal Rakhi, Mahakal Raksha Bandhan, Ujjain Mahakal, Mahakaleshwar Temple, Mahakal Temple Ujjain, Raksha Bandhan 2026, Rakhi for Mahakal, 2 Feet Rakhi,
देश दुनियाँ सहित, मध्यप्रदेश की खबरों के लिए TKN Prime News के चैनल को फॉलो करना न भूलें, ताकि आपको हर खबर व्हाट्सप्प के इस चैनल पर तुरंत मिले ।
https://whatsapp.com/channel/0029VaRsCTSJ3jv02rnTwP3A