TKN Prime News

TKN Prime News TKN Prime News is a leading news platform bridging the gap between Godi Media & Anti-Modi Media.

With a strong commitment to journalistic integrity,
We are the most trusted news channel in Madhya Pradesh. TKN Prime News is a leading news platform dedicated to delivering impartial, in-depth, and reliable news to the Indian audience. With a strong commitment to journalistic integrity, we strive to bridge the gap between biased media outlets, providing a balanced perspective on national and regional events. Our mission is to inform, educate, and empower our viewers by offering comprehensive coverage of news, politics, business, sports, and entertainment. Through investigative reporting, exclusive interviews, and on-ground coverage, we aim to uncover the truth and hold the powerful accountable. TKN Prime News is committed to giving a voice to the voiceless and highlighting the stories that matter most to the people of India. We believe in the power of journalism to drive positive change and contribute to the development of a just and equitable society.

देश के पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पहली बार अपने इस्तीफे पर बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘जेन-जी हमारे ही बच्चे ...
09/08/2026

देश के पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पहली बार अपने इस्तीफे पर बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘जेन-जी हमारे ही बच्चे हैं। कुछ लोगों ने उन्हें भटकाने की कोशिश की। मैंने पीएम मोदी से बातचीत करने के बाद ही पद छोड़ा।’

उन्होंने कहा, 'जेन-जी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। देश के युवाओं के संकल्प और आकांक्षाओं के सामने शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारियां बहुत छोटी हैं। इसलिए मेरे लिए पद जरूरी नहीं था।’

प्रधान ने ये बात शनिवार को भुवनेश्वर की GM यूनिवर्सिटी में कही। यहां उन्होंने छात्रों और शिक्षकों को संबोधित किया।

इस कार्यक्रम के दौरान बीजू जनता दल के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। NEET पेपर लीक पर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के 35 दिन बाद प्रधान ने 25 जुलाई को शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दिया था।
Dharmendra Pradhan, Dharmendra Pradhan Resignation, Former Education Minister, Education Minister Resignation, NEET Paper Leak, NEET Paper Leak Protest, NEET Scam, Gen Z India, Gen Z Youth,


देश दुनियाँ सहित, मध्यप्रदेश की खबरों के लिए TKN Prime News के चैनल को फॉलो करना न भूलें, ताकि आपको हर खबर व्हाट्सप्प के इस चैनल पर तुरंत मिले ।
https://whatsapp.com/channel/0029VaRsCTSJ3jv02rnTwP3A

रीवा में विंध्य क्षेत्र के लिए हवाई कनेक्टिविटी के लिहाज से 9 अगस्त का दिन अहम होने जा रहा है। रीवा एयरपोर्ट से 9 अगस्त ...
09/08/2026

रीवा में विंध्य क्षेत्र के लिए हवाई कनेक्टिविटी के लिहाज से 9 अगस्त का दिन अहम होने जा रहा है। रीवा एयरपोर्ट से 9 अगस्त से दो नई हवाई सेवाओं की शुरुआत होगी। एलायंस एयर भोपाल-रीवा-कोलकाता के बीच 72 सीटर एटीआर-72 विमान का संचालन करेगी। नई सेवाओं के शुरू होने के बाद रीवा एयरपोर्ट से संचालित होने वाली हवाई सेवाओं की संख्या बढ़कर पांच हो जाएगी। इससे विंध्य क्षेत्र सीधे देश के प्रमुख शहरों से हवाई मार्ग से जुड़ जाएगा।

नई उड़ान सेवा शुरू होने के बाद भोपाल से रीवा का हवाई सफर करीब डेढ़ घंटे में पूरा होगा, जबकि रीवा से कोलकाता पहुंचने में करीब चार घंटे का समय लगेगा। इससे यात्रियों को लंबी सड़क या रेल यात्रा के विकल्प के मुकाबले तेज और सुविधाजनक हवाई कनेक्टिविटी मिलेगी।
Rewa Airport, Rewa Flight Service, Rewa Kolkata Flight, Bhopal Rewa Kolkata Flight, Alliance Air, Alliance Air Rewa, Rewa Airport New Flights, Rewa News,


देश दुनियाँ सहित, मध्यप्रदेश की खबरों के लिए TKN Prime News के चैनल को फॉलो करना न भूलें, ताकि आपको हर खबर व्हाट्सप्प के इस चैनल पर तुरंत मिले ।
https://whatsapp.com/channel/0029VaRsCTSJ3jv02rnTwP3A

मऊगंज जिले के लौर थाना क्षेत्र के सीतापुर के पास स्थित महादेवन झरने में शनिवार दोपहर करीब 2 बजे हादसा हो गया। जन्मदिन मन...
09/08/2026

मऊगंज जिले के लौर थाना क्षेत्र के सीतापुर के पास स्थित महादेवन झरने में शनिवार दोपहर करीब 2 बजे हादसा हो गया। जन्मदिन मनाने और पिकनिक के लिए पहुंचे छह दोस्तों में से दो युवक नहाते समय गहरे पानी में चले गए और डूब गए। करीब तीन घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद दोनों के शव बरामद किए गए।

जानकारी के अनुसार, छह युवक तीन बाइकों से महादेवन झरने पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि इनमें से एक युवक का जन्मदिन था। सभी दोस्त झरने में नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान आशीष जायसवाल और आयुष द्विवेदी गहरे पानी की ओर चले गए और डूब गए।
Mauganj News, Mahadevan Waterfall, Mahadevan Jharna, Laur Police, Sitapur Mauganj, Mauganj Accident, Waterfall Accident, Drowning Incident,


देश दुनियाँ सहित, मध्यप्रदेश की खबरों के लिए TKN Prime News के चैनल को फॉलो करना न भूलें, ताकि आपको हर खबर व्हाट्सप्प के इस चैनल पर तुरंत मिले ।
https://whatsapp.com/channel/0029VaRsCTSJ3jv02rnTwP3A

सीधी के जमोड़ी थाना क्षेत्र के मधुरी गांव में राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद रविवार सुबह तनाव की स्थ...
09/08/2026

सीधी के जमोड़ी थाना क्षेत्र के मधुरी गांव में राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद रविवार सुबह तनाव की स्थिति बन गई। मृतक के करीब 100 परिजन और रिश्तेदारों ने लक्ष्मीकांत पटेल के घर का घेराव कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया। मृतक की पत्नी ने मजदूरी के रुपए मांगने के लिए पति के वहां जाने की बात कही है, जबकि मकान मालिक ने सीढ़ियों से गिरने को मौत की वजह बताया है।

मजदूरी के रुपए मांगने गए थे, रात में मिला शव
जानकारी के अनुसार, दिनेश साकेत शनिवार रात करीब 10 बजे मधुरी निवासी लक्ष्मीकांत पटेल के घर गए थे। इसी मकान में रात के समय उनका शव मिला। मृतक की पत्नी निर्मला साकेत का आरोप है कि दिनेश लक्ष्मीकांत के यहां राजमिस्त्री का काम करते थे और उनकी 18 हजार रुपए से अधिक की मजदूरी बकाया थी। पत्नी के मुताबिक, दिनेश मजदूरी मांगने के लिए ही वहां गए थे।
Sidhi News, Jamodi Police, Madhuri Village Sidhi, Dinesh Saket, Laxmikant Patel, Nirmala Saket, Rajmistri Death, Mason Death Case,


देश दुनियाँ सहित, मध्यप्रदेश की खबरों के लिए TKN Prime News के चैनल को फॉलो करना न भूलें, ताकि आपको हर खबर व्हाट्सप्प के इस चैनल पर तुरंत मिले ।
https://whatsapp.com/channel/0029VaRsCTSJ3jv02rnTwP3A

दतिया में नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह और कांग्रेस प्रदेश महासचिव अवधेश नायक के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इ...
09/08/2026

दतिया में नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह और कांग्रेस प्रदेश महासचिव अवधेश नायक के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम के समापन के साथ ही दतिया की राजनीति में एक नया मोड़ आ गया। पूर्व टीआई शेर सिंह बड़ोनिया ने इसी मंच से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की और पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा पर खुलकर निशाना साधा।

बड़ोनिया ने पुलिस सेवा के दिनों से लेकर सेवा से बाहर किए जाने तक की कहानी सुनाई। उन्होंने राजनीतिक दबाव, विभागीय कार्रवाई और अपने साथ हुए घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा, 25 मिनट के भीतर उन्हें सेवा से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। बड़ोनिया ने कहा कि उन्होंने इसे सिर्फ नौकरी का मामला नहीं माना, बल्कि अपने स्वाभिमान की लड़ाई समझा और इसी वजह से राजनीति में आने का फैसला किया।

कार्यक्रम में बड़ोनिया ने पहले विधायक घनश्याम सिंह और अवधेश नायक का माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेताओं ने भी बड़ोनिया का माला पहनाकर स्वागत किया। यहीं उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने की औपचारिक घोषणा की।
Datia News, Datia Politics, Ghanshyam Singh, Avdesh Nayak, Sher Singh Baronia, Narottam Mishra, Congress Datia, Congress MP, Congress Joining


देश दुनियाँ सहित, मध्यप्रदेश की खबरों के लिए TKN Prime News के चैनल को फॉलो करना न भूलें, ताकि आपको हर खबर व्हाट्सप्प के इस चैनल पर तुरंत मिले ।
https://whatsapp.com/channel/0029VaRsCTSJ3jv02rnTwP3A

भोपाल में बारिश के बीच रविवार को जिला भाजपा की तिरंगा यात्रा निकली। टीटी नगर स्टेडियम से शुरू हुई यात्रा में मुख्यमंत्री...
09/08/2026

भोपाल में बारिश के बीच रविवार को जिला भाजपा की तिरंगा यात्रा निकली। टीटी नगर स्टेडियम से शुरू हुई यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह समेत जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए। तेज बारिश के बावजूद बच्चों और कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर लोग ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए।

बारिश के कारण छोटा किया गया रूट
पहले तिरंगा यात्रा टीटी नगर स्टेडियम से न्यू मार्केट, रोशनपुरा चौराहे होते हुए वापस टीटी नगर आने वाली थी। तेज बारिश और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए यात्रा का रूट छोटा कर दिया गया। न्यू मार्केट के नानके पेट्रोल पंप चौराहे से पहले ही यात्रा को वापस टीटी नगर की ओर मोड़ दिया गया।
Bhopal Tiranga Yatra, Bhopal News, Tiranga Yatra Bhopal, BJP Tiranga Yatra, Bhopal BJP, CM Mohan Yadav, Mohan Yadav,


देश दुनियाँ सहित, मध्यप्रदेश की खबरों के लिए TKN Prime News के चैनल को फॉलो करना न भूलें, ताकि आपको हर खबर व्हाट्सप्प के इस चैनल पर तुरंत मिले ।
https://whatsapp.com/channel/0029VaRsCTSJ3jv02rnTwP3A

राहुल गांधी ने शुक्रवार को X पर एक वीडियो पोस्ट कर E20-पेट्रोल पर सवाल उठाए। राहुल ने करीब 53 सेकेंड का वीडियो जारी किया...
08/08/2026

राहुल गांधी ने शुक्रवार को X पर एक वीडियो पोस्ट कर E20-पेट्रोल पर सवाल उठाए। राहुल ने करीब 53 सेकेंड का वीडियो जारी किया।

वीडियो में राहुल कार की पेट्रोल टंकी खोलते नजर आए। ढक्कर उठाकर अंदर झांका और कहा कि नॉर्मली हम कहते हैं कि दाल में काला है लेकिन यहां पूरी दाल ही काली है।

इस समय देश में करप्शन की लाइन लगी है। उनमें से एक E20 ईंधन का मामला है। इसके चलते लोगों की कार और स्कूटर खराब हो रहे हैं। यह लोगों के जीवन को प्रभावित करने के साथ ही उनकी जेब से सीधे पैसे भी चुरा रहा है।
Rahul Gandhi, Rahul Gandhi E20 Petrol, E20 Petrol, E20 Fuel, Ethanol Blended Petrol, E20 Petrol Controversy, Rahul Gandhi Statement, Rahul Gandhi Video,


देश दुनियाँ सहित, मध्यप्रदेश की खबरों के लिए TKN Prime News के चैनल को फॉलो करना न भूलें, ताकि आपको हर खबर व्हाट्सप्प के इस चैनल पर तुरंत मिले ।
https://whatsapp.com/channel/0029VaRsCTSJ3jv02rnTwP3A

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि इस स्वतंत्रता दिवस पर हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री देश के युवाओं को ...
08/08/2026

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि इस स्वतंत्रता दिवस पर हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री देश के युवाओं को संबोधित करें।

उन्होंने शुक्रवार को X पर पोस्ट कर लिखा- हम प्रधानमंत्री से अनुरोध करते हैं कि वे बताएं कि सरकार शिक्षा, बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई के मुद्दों पर युवाओं के लिए क्या कदम उठा रही है।

उन्होंने अपने पोस्ट के साथ एक लिंक शेयर करते हुए कहा, ‘अगर आप इस बात का समर्थन करते हैं, तो पिटीशन पर साइन करें।’ शनिवार सुबह 4 बजे तक याचिका पर 32 हजार से ज्यादा लोगों ने साइन किए हैं।
Abhijeet Deepke, Cockroach Janata Party, CJP, PM Modi, Narendra Modi, Independence Day 2026, Independence Day Speech, Youth Issues India


देश दुनियाँ सहित, मध्यप्रदेश की खबरों के लिए TKN Prime News के चैनल को फॉलो करना न भूलें, ताकि आपको हर खबर व्हाट्सप्प के इस चैनल पर तुरंत मिले ।
https://whatsapp.com/channel/0029VaRsCTSJ3jv02rnTwP3A

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि RSS का मुख्य मकसद भारत को हिंदू राष्ट्र और हिंदुत्व के रूप में आगे बढ़ाना है और यह मूल...
08/08/2026

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि RSS का मुख्य मकसद भारत को हिंदू राष्ट्र और हिंदुत्व के रूप में आगे बढ़ाना है और यह मूल विचारधारा आज भी नहीं बदली है।

थरूर ने ये बात मुंबई में शुक्रवार शाम को इंडिया इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस (IIMUN) के कार्यक्रम में कही। उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के इसी कार्यक्रम में दिए बयानों को अच्छा संकेत माना है। उन्होंने कहा, 'मैं दस साल से संघ प्रमुख के बयानों को देख रहा हूं। अब उनमें बदलाव दिखता है।'

भागवत ने 6 जुलाई को Gen-Z और Gen-अल्फा से 1 घंटे तक बातचीत की थी। भागवत ने कहा था, 'जेन-जी और जेन-अल्फा, पुरानी पीढ़ी से भी ज्यादा देशभक्त और ईमानदार हैं। हमें उनकी बात समझनी चाहिए, उनसे बात नहीं हुई तभी तो जंतर-मंतर पर आंदोलन हुआ।'
Shashi Tharoor, Shashi Tharoor Statement, RSS, RSS Ideology, Mohan Bhagwat, Mohan Bhagwat Statement, Congress MP Shashi Tharoor, Congress News,


देश दुनियाँ सहित, मध्यप्रदेश की खबरों के लिए TKN Prime News के चैनल को फॉलो करना न भूलें, ताकि आपको हर खबर व्हाट्सप्प के इस चैनल पर तुरंत मिले ।
https://whatsapp.com/channel/0029VaRsCTSJ3jv02rnTwP3A

शुजालपुर मंडी निवासी कैलाश नारायण पाठक (55) के ब्रेन स्टेम डेथ के बाद परिजनों ने अंगदान का निर्णय लेकर दोबारा किसी जरूरत...
08/08/2026

शुजालपुर मंडी निवासी कैलाश नारायण पाठक (55) के ब्रेन स्टेम डेथ के बाद परिजनों ने अंगदान का निर्णय लेकर दोबारा किसी जरूरतमंद को जीवन देने की मिसाल पेश की। शनिवार सुबह इंदौर के शेल्बी हॉस्पिटल में उनके ऑर्गन डोनेशन की प्रक्रिया पूरी की गई।

अंगदान के तहत उनकी किडनी ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से चोइथराम हॉस्पिटल पहुंचाई गई। यहां अस्पताल में पंजीकृत एक जरूरतमंद मरीज में किडनी का प्रत्यारोपण किया गया। ग्रीन कॉरिडोर की मदद से अंग को निर्धारित समय में अस्पताल तक पहुंचाया गया, जिससे प्रत्यारोपण प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हो सकी।

अंगदान की इस पहल में मुस्कान ग्रुप पारमार्थिक ट्रस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ट्रस्ट से जुड़े जीतू बगानी और संदीपन आर्य ने भी इस मानवीय पहल में सहयोग किया। कैलाश नारायण पाठक के अंगदान को परिजनों और सामाजिक संगठनों ने समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।
Shujalpur News, Indore News, Organ Donation, Organ Donation India, Brain Stem Death, Kidney Donation, Kidney Transplant, Green Corridor Indore,


देश दुनियाँ सहित, मध्यप्रदेश की खबरों के लिए TKN Prime News के चैनल को फॉलो करना न भूलें, ताकि आपको हर खबर व्हाट्सप्प के इस चैनल पर तुरंत मिले ।
https://whatsapp.com/channel/0029VaRsCTSJ3jv02rnTwP3A

Address

SH1, Jawahar Chowk
Bhopal
462003

Opening Hours

Monday 10:30am - 7:30pm
Tuesday 10:30am - 7:30pm
Wednesday 10:30am - 7:30pm
Thursday 10:30am - 7:30pm
Friday 10:30am - 7:30pm
Saturday 10:30am - 7:30pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when TKN Prime News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to TKN Prime News:

Shortcuts

Share