Samastipur Update

Samastipur Update Samastipur
(1)

TRE-4 से PT- Mains हटा, एक ही परीक्षा होगी: आंदोलन के 10वें दिन सरकार बैकफुट पर; छात्र नेता अमन-जहान्वी ने अनशन तोड़ा Sa...
27/08/2026

TRE-4 से PT- Mains हटा, एक ही परीक्षा होगी: आंदोलन के 10वें दिन सरकार बैकफुट पर; छात्र नेता अमन-जहान्वी ने अनशन तोड़ा Samrat Choudhary Samastipur Town District Administration Patna

KSR कॉलेज और गरीब परिवारों के मकानों पर मंडराया खतरा, पप्पू यादव ने NHAI से मांगा वैकल्पिक अलाइनमेंटपटना–पूर्णिया ग्रीनफ...
27/08/2026

KSR कॉलेज और गरीब परिवारों के मकानों पर मंडराया खतरा, पप्पू यादव ने NHAI से मांगा वैकल्पिक अलाइनमेंट

पटना–पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के सरायरंजन खंड के प्रस्तावित अलाइनमेंट के खिलाफ एनएसयूआई के आंदोलन को बड़ी सफलता मिली। सांसद पप्पू यादव ने NHAI सदस्य (परियोजना) अनिल चौधरी से मुलाकात कर वर्तमान अलाइनमेंट रोकने और ग्रामीणों के वैकल्पिक मार्ग पर जल्द निर्णय लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर गरीब परिवारों को उजाड़ना और 65 वर्ष पुराने KSR महाविद्यालय के भविष्य से समझौता स्वीकार नहीं होगा। वैकल्पिक अलाइनमेंट पर निर्णय होने तक भूमि अधिग्रहण व मापी रोकने की मांग की गई।

🔴समस्तीपुर ओवरब्रिज पर कल से वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था, एक हफ्ते में पूरा होगा मैस्टिक पिचिंग का कामसमस्तीपुर। ओवरब्रिज पर ...
27/08/2026

🔴समस्तीपुर ओवरब्रिज पर कल से वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था, एक हफ्ते में पूरा होगा मैस्टिक पिचिंग का काम

समस्तीपुर। ओवरब्रिज पर चल रहे मैस्टिक पिचिंग कार्य को लेकर शुक्रवार से ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। SDO राकेश कुमार के निर्देश पर ओवरब्रिज पर वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी। SDO कार्यालय की ओर से ओवरब्रिज पर वाहनों की इंट्री बंद रहेगी, जबकि चीनी मिल चौक की तरफ से वाहन कलेक्ट्रेट की ओर आ सकेंगे।
मैस्टिक पिचिंग मशीन और निर्माण सामग्री के कारण ओवरब्रिज पर प्रतिदिन जाम की स्थिति बन रही थी। इसे देखते हुए संबंधित एजेंसी को एक सप्ताह के भीतर काम पूरा करने का निर्देश दिया गया है। काम पूरा होने के बाद ओवरब्रिज पर दोनों ओर से आवागमन फिर से शुरू कर दिया जाएगा।
कलेक्ट्रेट की तरफ से जाने वाले वाहनों को ब्रिज के नीचे बाईं ओर से भोल टॉकीज होते हुए आगे जाने की व्यवस्था रहेगी। वहीं, रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक ओवरब्रिज पूर्णतः बंद रहेगा।
प्रशासन ने लोगों से बदली हुई ट्रैफिक व्यवस्था के अनुसार आवागमन करने और अनावश्यक जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है।

27/08/2026

10 साल बाद जेल से छूटा, कई मामलों में वांछित अप'राधी को बाइक सवार बद'माशों ने मा'री गो'ली; विभूतिपुर में सन'सनी Bihar Police Samrat Choudhary District Administration Patna

27/08/2026

समस्तीपुर में सूखे नशे का बढ़ता कहर, ग्रामीणों ने संदिग्ध नशेड़ी को पकड़ा #बिहार District Administration, Samastipur Bihar Police Samrat Choudhary Samastipur Update

CM सम्राट चौधरी और डिप्टी CM विजय कुमार चौधरी ने बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों बगहा, वाल्मीकिनगर, बेतिया एवं मोतिहारी में...
27/08/2026

CM सम्राट चौधरी और डिप्टी CM विजय कुमार चौधरी ने बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों बगहा, वाल्मीकिनगर, बेतिया एवं मोतिहारी में बाढ़ की स्थिति का हवाई सर्वेक्षण किया

  : रोसड़ा में DCLR के सरकारी आवास पर निगरानी विभाग की छापेमारीDCLR कंचन कुमारी झा के सरकारी आवास पर गुरुवार सुबह निगरान...
27/08/2026

: रोसड़ा में DCLR के सरकारी आवास पर निगरानी विभाग की छापेमारी

DCLR कंचन कुमारी झा के सरकारी आवास पर गुरुवार सुबह निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी की, करीब 9 बजे दो वाहनों से निगरानी विभाग की टीम पुलिस बल के साथ सरकारी आवास पर पहुंची

टीम के पहुंचते ही आवास के अंदर जांच और कार्रवाई शुरू कर दी गई, बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान DCLR कंचन कुमारी झा आवास के अंदर ही मौजूद हैं, निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई के संबंध में फिलहाल कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है

छापेमारी की खबर फैलते ही इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं, कार्रवाई किस मामले को लेकर की जा रही है, इसे लेकर अभी आधिकारिक तौर पर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है

26/08/2026

महथी बांध पर युवक पर अंधा'धुंध फाय'रिंग, चार गोलि'यां लगने से गंभीर

26/08/2026

कस्तूरबा विद्यालय हॉस्टल में रहने वाली छात्रा की तबीयत बिगड़ी, नाइट गार्ड और रसोईया लेकर पहुंचे सदर अस्पताल । नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर का मामला

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। ‘पुलिस दीदी यानी अभया ब्रिगेड’ पहल क...
26/08/2026

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। ‘पुलिस दीदी यानी अभया ब्रिगेड’ पहल के तहत महिला पुलिसकर्मियों को 4,700 स्कूटी और मोटरसाइकिल उपलब्ध कराई गई हैं। पटना के ज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अब बिहार के सभी जिलों में तैनात महिला पुलिसकर्मी स्कूल, कॉलेज और अन्य सार्वजनिक स्थानों के आसपास नियमित पेट्रोलिंग करेंगी। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं और महिलाओं में सुरक्षा की भावना बढ़ाना और आपात स्थिति में पुलिस की प्रतिक्रिया तेज करना है। सरकार के मुताबिक, इससे महिला सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकेगा।

Address

Bihar Sharif

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Samastipur Update posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share