Samachar City

Samachar City YOUR CITY,YOUR NEWS,YOUR VOICE
"We cover your city like no one else! Follow Samachar City for the latest news, trending stories, and unbiased journalism."
(8)

Always Open 24×7

बांकीपुर उपचुनाव में BJP के नए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की मुलाकात..Sama...
12/07/2026

बांकीपुर उपचुनाव में BJP के नए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की मुलाकात..
SamacharCity।।BiharNews।।

पटना के चर्चित बंटी यादव हत्याकांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, हत्या क...
12/07/2026

पटना के चर्चित बंटी यादव हत्याकांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, हत्या के बाद आरोपियों ने कथित तौर पर पहचान छिपाने के लिए बंटी यादव के दाहिने हाथ पर बने टैटू को क्षतिग्रस्त कर दिया और हाथ में पहना कड़ा भी गायब था। डॉक्टरों के मुताबिक, शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान मिले हैं और प्रारंभिक जांच में गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, मामले के मुख्य आरोपी सहित कई नामजद अभियुक्त अब भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
SamacharCity।।BiharNews।।




बिहार सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिला अस्पतालों...
12/07/2026

बिहार सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिला अस्पतालों में अगले सात दिनों के भीतर आईसीयू और 24 घंटे इमरजेंसी सेवा शुरू करने का निर्देश दिया है। साथ ही बिना पर्याप्त कारण मरीजों को बड़े अस्पतालों में रेफर करने पर रोक लगाई गई है और हर रेफरल का कारण दर्ज करना अनिवार्य होगा। इलाज से जुड़ी सभी जानकारी 'भाव्या' पोर्टल पर डिजिटल रूप से दर्ज की जाएगी तथा मरीजों के इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड (EHR) भी तैयार किए जाएंगे। सरकार का मानना है कि इस व्यवस्था से जिला अस्पतालों में बेहतर इलाज उपलब्ध होगा, अनावश्यक रेफरल कम होंगे और बड़े अस्पतालों पर मरीजों का दबाव भी घटेगा।
SamacharCity।।BiharNews।।




JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को पटना के गर्दनीबाग स्थित बापू टावर में राष्ट्रपित...
12/07/2026

JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को पटना के गर्दनीबाग स्थित बापू टावर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर आधारित एक दिवसीय प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने महात्मा गांधी के देश के प्रति योगदान को याद करते हुए लोगों से उनके सत्य, अहिंसा और सेवा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन सर्राफ सहित कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
SamacharCity।।BiharNews।।




जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने रविवार को पटना स्थित पीएमसीएच...
12/07/2026

जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने रविवार को पटना स्थित पीएमसीएच पहुंचकर इलाजरत कल्याणपुर के विधायक महेश्वर हजारी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनका कुशलक्षेम जाना और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का आग्रह किया। नीतीश कुमार ने महेश्वर हजारी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन सर्राफ सहित कई वरिष्ठ नेता एवं गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
SamacharCity।।BiharNews।।




बिहार सरकार ने राज्य में पत्थर की बढ़ती मांग को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने नवादा, शेखपुरा, गया, रोहतास, औरंग...
12/07/2026

बिहार सरकार ने राज्य में पत्थर की बढ़ती मांग को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने नवादा, शेखपुरा, गया, रोहतास, औरंगाबाद और बांका जिलों के 44 भूखंडों पर पत्थर खनन की मंजूरी दे दी है, जिसमें सबसे अधिक 17 भूखंड नवादा जिले में हैं। पर्यावरण विभाग से अनापत्ति मिलने के बाद खान एवं भूतत्व विभाग ने खनन पट्टों की बंदोबस्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो MSTC पोर्टल के माध्यम से ई-नीलामी से होगी। सरकार का मानना है कि स्थानीय स्तर पर पत्थर उत्पादन बढ़ने से निर्माण कार्यों की लागत कम होगी, बाहर के राज्यों पर निर्भरता घटेगी, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और राज्य के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।
SamacharCity।।BiharNews।।





बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने रविवार को पटना ...
12/07/2026

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने रविवार को पटना स्थित 7, सर्कुलर रोड आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं और अपने समर्थकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का हाल-चाल जाना, उनसे विभिन्न मुद्दों पर संवाद किया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार भी मौजूद रहे..
SamacharCity।।BiharNews।।




बरसात में बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी बनता नरक सिटी, विकास के नाम पर केवल खानापूर्ति,तस्वीर आपके सामने,क्या नए नगर आयुक्त इसे...
12/07/2026

बरसात में बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी बनता नरक सिटी, विकास के नाम पर केवल खानापूर्ति,तस्वीर आपके सामने,क्या नए नगर आयुक्त इसे सुधार पाएंगे..??
SamacharCity।।BiharNews।।

इस्कॉन मंदिर के देवकी नंदन दास पहुंचे ज्ञान बिंदु जीएस अकैडमी,रौशन आनंद से की मुलाकात..SamacharCity।।BiharNews।।
12/07/2026

इस्कॉन मंदिर के देवकी नंदन दास पहुंचे ज्ञान बिंदु जीएस अकैडमी,रौशन आनंद से की मुलाकात..
SamacharCity।।BiharNews।।

Address

Nalanda
Bihar Sharif
803101

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Samachar City posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share