Pratyancha Live

Pratyancha Live सत्य, सटीक, तेज

G3 कॉर्पोरेट कार्यालय का उद्घाटन और ‘भारत लाइव 2.0’ का री-लॉन्चबिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज G3 (Grow Glo...
19/08/2026

G3 कॉर्पोरेट कार्यालय का उद्घाटन और ‘भारत लाइव 2.0’ का री-लॉन्च

बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज G3 (Grow Global Group Foundation) के कॉर्पोरेट कार्यालय का उद्घाटन किया और संस्था के मीडिया वेंचर ‘भारत लाइव 2.0’ का री-लॉन्च किया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आयोजित इस गरिमामय समारोह में G3 के विज़न का अनावरण हुआ और बिहार में वैश्विक निवेश एवं आर्थिक विकास की नई संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

G3 के वैश्विक नेतृत्व में Global President Ashish Vishnu, Global General Secretary Numan Mishra और Global CEO Prakash Kumar संस्था को वैश्विक निवेश, उद्यमिता और सामाजिक-आर्थिक विकास के नए अवसरों से जोड़ने की दिशा में नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं।

विश्व के विभिन्न देशों में सक्रिय उपस्थिति के बाद G3 अब पटना और नोएडा स्थित कॉर्पोरेट कार्यालयों के माध्यम से बिहार को वैश्विक निवेश, उद्यमिता और रोजगार सृजन के नए अवसरों से जोड़ने की दिशा में कार्य कर रही है।

इसी अवसर पर G3 के मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘भारत लाइव’ को नई पीढ़ी, विशेषकर Gen Z की ऊर्जा, तेवर और आधुनिक कलेवर के अनुरूप ‘भारत लाइव 2.0’ के रूप में नए स्वरूप में प्रस्तुत किया गया।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने देश-विदेश से आए निवेशकों और उद्यमियों के साथ संवाद करते हुए बिहार में उपलब्ध निवेश संभावनाओं, आधारभूत संरचना, उद्योगों के विस्तार और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों पर विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि बिहार तेज़ी से प्रगति कर रहा है और राज्य सरकार निवेशकों को बेहतर सुविधाएँ एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

🌍 वैश्विक निवेशकों ने दिखाई बिहार में रुचि

कार्यक्रम में विभिन्न देशों से आए प्रतिष्ठित निवेशकों एवं उद्यमियों ने भाग लिया और बिहार में निवेश की संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए—

• प्रवेश जिंदल — पुर्तगाल के लिस्बन स्थित 15 वर्ष पुरानी कंपनी Tech & Beyond के संस्थापक एवं उद्योगपति।

• नाध थोटा — अमेरिका की Blue Cloud कंपनी के निदेशक, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय व्यापार का व्यापक अनुभव है।

• नर्मल घरू — यूनाइटेड किंगडम स्थित निवेशक एवं BA Finance के निदेशक। फिल्म उद्योग और अंतरराष्ट्रीय निवेश में रुचि रखने वाले श्री घरू हॉलीवुड फिल्म The Expendables की सह-निर्माता Heidi Jo Markel से भी जुड़े रहे हैं।

• मोना कपूर — यूनाइटेड किंगडम की फैशन उद्यमी और वैश्विक भारतीय उद्यमिता की प्रतिनिधि।

• ऋषभ भल्ला — दिल्ली के होटल व्यवसायी एवं J.R. Agritech के संस्थापक, जिन्होंने बिहार में फ्लोरिकल्चर (पुष्प खेती) के विकास की संभावनाओं में विशेष रुचि व्यक्त की।

• श्याम — UAE की AIX Properties से जुड़े रियल एस्टेट उद्यमी।

• शिवम गुप्ता — UAE स्थित Bitrage Trading के माध्यम से ट्रेडिंग एवं निवेश क्षेत्र से जुड़े उद्यमी।

• अर्नव पंचाल — BITRAGE Capital Markets (UAE) से जुड़े निवेशक।

• सौरव जवानपुरिया — UAE से जुड़े निवेशक एवं उद्यमी।

कार्यक्रम के दौरान G3 ने अपनी भविष्य की कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए बिहार को वैश्विक निवेश, नवाचार और उद्यमिता का प्रमुख केंद्र बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

समारोह में हुए विचार-विमर्श में बिहार की आर्थिक क्षमता, अंतरराष्ट्रीय निवेश और नए व्यावसायिक अवसरों के विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए, जिन्हें बिहार के विकास की नई दिशा के रूप में देखा जा रहा है।

G3 का विज़न — बिहार को वैश्विक निवेश, नवाचार, उद्यमिता और रोजगार के नए अवसरों से जोड़ना।

दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने जारी किया गजट नोटिफिकेशनराष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाह...
05/08/2026

दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने जारी किया गजट नोटिफिकेशन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को राज्यपाल कोटे से विधान परिषद की सदस्यता मिल गई है। इसको लेकर नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है। नवंबर 2025 में दीपक प्रकाश पहली बार राज्य की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार में मंत्री बने थे। अप्रैल 2026 में जब बिहार में भाजपा के मुख्यमंत्री सहित नई सरकार का गठन हुआ तो दीपक प्रकाश दोबारा मंत्री बनाए गए। मंत्री बनने के 6 महीने के अंदर उन्हें किसी सदन का सदस्य का सदस्य बनना था। इस बीच सुप्रीम कोर्ट तक या मामला पहुंच गया, जिसमें नवंबर से ही 6 महीने को गिनकर वह समय पूरा बताया गया। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार से सवाल पूछा, तो आननफानन मैं भाजपा ने अपने विधान पार्षद देवेश कुमार का इस्तीफा ले लिया और राजभवन को मनोनयन के लिए दीपक प्रकाश के नाम का प्रस्ताव दिया।

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत के ये हैं कारण
04/08/2026

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत के ये हैं कारण

भरत तिवारी को गो'ली मा'रने वाला STF जवान अक्षय गिरफ्तार, एनकाउंटर केस में एक्शन
31/07/2026

भरत तिवारी को गो'ली मा'रने वाला STF जवान अक्षय गिरफ्तार, एनकाउंटर केस में एक्शन

07/05/2026

PM मोदी ने नीतीश को पास बुलाया, नीतीश ने प्रधानमंत्री के कंधे पर हाथ रखा...

07/05/2026

सम्राट मंत्रिमंडल में किसे मिला मंत्री बनने का मौका, जानिए

06/05/2026

शुभेंदु अधिकारी के PA की कोलकाता में गोली मारकर हत्या।
Breaking News

05/05/2026

सम्राट मंत्रिमंडल के विस्तार का साक्षी बनेंगे मोदी और शाह। आ रहे हैं पटना।

05/05/2026

सम्राट कैबिनेट का 7 मई को होगा विस्तार। पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण की
तैयारी शुरू।

फास्टफूड के दुष्परिणामों को खत्म करना है तो पारंपरिक खानपान से नाता जोड़ेंबिहार की समृद्ध खानपान की परंपरा, सांस्कृतिक व...
26/04/2026

फास्टफूड के दुष्परिणामों को खत्म करना है तो पारंपरिक खानपान से नाता जोड़ें
बिहार की समृद्ध खानपान की परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक संदर्भों को समर्पित पुस्तक “बिहार के व्यंजन: संस्कृति और इतिहास” पर एक विशेष पुस्तक परिचर्चा का आयोजन शनिवार को प्लैनेट पटना, प्रथम तल, डुमरांव पैलेस, फ्रेजर रोड पटना में किया गया। संध्या 6 बजे से 7 बजे तक आयोजित इस परिचर्चा में लेखक रविशंकर उपाध्याय ने कहा कि बिहार की खानपान की परंपरा में बेहतर स्वास्थ्य के सूत्र छिपे हुए हैं। बिहार का पारंपरिक खानपान फास्टफूड के कई दुष्परिणामों को कम करने में काफी कारगर है, बशर्ते यह आधुनिक फास्टफूड की जगह नियमित और संतुलित आहार के रूप में अपनाया जाए।
फास्टफूड आमतौर पर अधिक तेल, नमक, चीनी और प्रोसेस्ड कार्बोहाइड्रेट से भरा होता है, फाइबर और जरूरी विटामिन व मिनरल कम होते हैं।
इसके कारण मोटापा, मधुमेह, दिल की बीमारियाँ, ब्लड प्रेशर, पेट–संबंधी रोग और बच्चों में फूड अलर्जी जैसी समस्याएँ निरंतर बढ़ रही हैं।
बिहार की पारंपरिक थाली में आमतौर पर गेहूँ/चावल, दाल, दही, घर के तेल (सरसों/तिल/नारियल) से बनी रसोई,
हरी सब्जियाँ, सलाद, चिल्का, दही, मखाना, चना बादाम जैसे स्नैक्स आदि शामिल हैं।
उन्होंने परिचर्चा में बिहार के प्रसिद्ध लिट्टी चोखा, पिट्ठा/बगिया, दूधपिट्ठी, हाथी कानपुरी, खाजा, खुरमा, भूंजा जैसे पारंपरिक व्यंजनों को फास्ट फूड का विकल्प बताते हुए इसे अपनाने पर जोर दिया।
प्लैनेट पटना के संचालक आदित्य जलान ने बताया कि बिहार के लोक प्रचलित व्यंजनों के माध्यम से राज्य की सांस्कृतिक आत्मा, लोक-स्मृतियों और परंपरागत ज्ञान-परंपरा को सामने लाना आवश्यक है। परिचर्चा के दौरान पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से बिहार की खाद्य- संस्कृति के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श के उपरांत सवाल जवाब का सत्र भी आयोजित किया गया। इसमें बिहार के व्यंजनों के ऐतिहासिक विकास, उनके क्षेत्रीय स्वरूप, सामाजिक-सांस्कृतिक महत्व तथा बदलते समय में उनकी प्रासंगिकता जैसे विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी, पत्रकार, कलाकार आदि मौजूद थे।

Address

Patna
Bihar
800001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Pratyancha Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share