
01/05/2025
"श्रमिकों के बिना विकास अधूरा है, उनका सम्मान ही असली पूंजी है।"
आज का दिन उन सभी मेहनतकश मजदूरों को समर्पित है जो अपने पसीने से देश की नींव को मजबूत बनाते हैं। चाहे ईंट-गारा हो या खेत-खलिहान, फैक्ट्री हो या निर्माण स्थल – हर जगह उनके परिश्रम की छाप है।
बिहार जैसे श्रमिक प्रधान राज्य में मजदूरों की भूमिका अतुलनीय है। आज के दिन हम सभी का फर्ज बनता है कि हम उनके अधिकारों की रक्षा करें, उन्हें न्याय, सम्मान और सुरक्षा दिलाने की दिशा में काम करें।
Bihar Buzz - News की ओर से सभी श्रमिक भाइयों-बहनों को मजदूर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
"श्रम ही शक्ति है – जय श्रमिक, जय भारत!"