Jan Samvad

Jan Samvad स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक
news portal YouTube https://www.youtube.com/c/JanSamvad

Subscribe This Channel for latest updates

21/06/2026

International Yoga Day: अजीमुल्ला नगर में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन

बिजनौर: तंबाकू उन्मूलन को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित, स्वास्थ्य पर दुष्प्रभावों की दी जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,...
09/06/2026

बिजनौर: तंबाकू उन्मूलन को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित, स्वास्थ्य पर दुष्प्रभावों की दी जानकारी

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बिजनौर के तत्वावधान में तंबाकू उन्मूलन एवं जनजागरूकता अभियान के तहत मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के सभागार कक्ष में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के अनुपालन में किया गया।

शिविर की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रवि बंडा ने की। इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में तंबाकू उन्मूलन के लिए सरकार, स्वास्थ्य संस्थाएं और विभिन्न सामाजिक संगठन लगातार प्रयासरत हैं। तंबाकू सेवन स्वास्थ्य, समाज और अर्थव्यवस्था पर गंभीर दुष्प्रभाव डालता है, इसलिए इसके प्रति लोगों को जागरूक होना आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि तंबाकू छोड़ने के लिए विभिन्न कानूनी प्रावधानों के साथ-साथ सहायता सेवाएं भी उपलब्ध हैं। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित कई योजनाओं के माध्यम से लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

शिविर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कौशल सिंह ने उपस्थित लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाली बीमारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तंबाकू का सेवन फेफड़ों के कैंसर, मुंह के कैंसर, हृदय रोग तथा अन्य गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण है। उन्होंने सभी से तंबाकू उत्पादों से दूर रहने और दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कंपील सिंह, आयुष विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. फारूक अहमद, जिला चिकित्सालय के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रवि बंडा ने अंत में सभी प्रतिभागियों से स्वस्थ और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने की अपील की।

06/06/2026

🌿 स्वच्छ रामगंगा – स्वस्थ पर्यावरण 🌿

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्रीरामगंगा फाउंडेशन द्वारा आयोजित रामगंगा सफाई अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रामगंगा घाट पर श्रमदान कर स्वयंसेवकों, युवाओं और ग्रामीणों ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अभियान का उद्देश्य केवल नदी तटों की सफाई करना ही नहीं, बल्कि समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित प्राकृतिक संसाधन सुनिश्चित करना भी है।

सभी सहयोगियों, स्वयंसेवकों एवं क्षेत्रवासियों का हृदय से धन्यवाद, जिन्होंने इस जनहितकारी मुहिम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

आइए, हम सब मिलकर रामगंगा को स्वच्छ, निर्मल और प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लें।

28/05/2026

Afzalgarh में धूमधाम से मनाई गई Eid ul azha

18/05/2026

विधानसभा संविधान सम्मेलन में उमड़ी भारी भीड़ 😱 Congress का बड़ा दांव!
100044325824967:2048:Indian National Congress Part 7

18/05/2026

विधानसभा संविधान सम्मेलन में उमड़ी भारी भीड़ 😱 Congress का बड़ा दांव!
100044325824967:2048:Indian National Congress Part 6

18/05/2026

विधानसभा संविधान सम्मेलन में उमड़ी भारी भीड़ 😱 Congress का बड़ा दांव!
100044325824967:2048:Indian National Congress Part 5

18/05/2026

विधानसभा संविधान सम्मेलन में उमड़ी भारी भीड़ 😱 Congress का बड़ा दांव!
100044325824967:2048:Indian National Congress Part 4

18/05/2026

विधानसभा संविधान सम्मेलन में उमड़ी भारी भीड़ 😱 Congress का बड़ा दांव!
100044325824967:2048:Indian National Congress Part 3

18/05/2026

विधानसभा संविधान सम्मेलन में उमड़ी भारी भीड़ 😱 Congress का बड़ा दांव!
100044325824967:2048:Indian National Congress Part 2

Address

Bijnor

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jan Samvad posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share