Bijnor Samachar Tv

Bijnor Samachar Tv बिजनौर और आसपास की हर छोटी-बड़ी खबर सबसे पहले।
सच्ची, निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकारिता।
�

15/09/2026

किरतपुर के लुकमानपुरा में आज़ाद समाज पार्टी की बैठक, शीतल कुमारी ने किया जनसंवाद | नगीना विधानसभा

14/09/2026

🔴 बिजनौर: प्रेमी के चोरी-छिपे निकाह में पहुँची प्रेमिका, शादी के मंडप में जमकर किया हंगामा!

​उत्तर प्रदेश के बिजनौर ज़िले के नूरपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक के निकाह के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब उसकी प्रेमिका मौके पर पहुँच गई।
​पीड़ित युवती का आरोप है कि शिवाला कलां निवासी मोनीश के साथ उसका पिछले 1 साल से प्रेम संबंध था। मोनीश ने शादी का वादा किया था, लेकिन चोरी-छिपे दूसरी लड़की से निकाह रचाने लगा। निकाह की जानकारी मिलते ही युवती मौके पर पहुँच गई और अपना हक माँगते हुए चीख-चीख कर रोने लगी।
​घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस बयानों के आधार पर पूरे मामले की जाँच कर रही है।
​
​

13/09/2026

“बिजनौर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।
गोंडा में हुई विनोद कुमार की हत्या के मामले और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद को पुलिस द्वारा रोके जाने के विरोध में आज़ाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बिजनौर जिला कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया।
धरने में बड़ी संख्या में आज़ाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि गोंडा में विनोद कुमार की हत्या के बाद जब सांसद चंद्रशेखर आज़ाद पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे, तो बाराबंकी में पुलिस ने उनके काफिले को रोक दिया।
कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जब तक सांसद चंद्रशेखर आज़ाद को रोके जाने के मामले में कार्रवाई नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मामले में कार्रवाई की मांग उठाई।
अब देखना होगा कि प्रशासन की ओर से इस धरने और कार्यकर्ताओं की मांगों पर क्या कार्रवाई की जाती है।
बिजनौर से रिपोर्ट… बिजनौर समाचार टीवी।”📍 स्थान: जिला कलेक्ट्रेट, बिजनौर

13/09/2026

गोंडा हत्याकांड को लेकर बिजनौर में ASP का धरना, चंद्रशेखर आजाद को रोके जाने पर जताया विरोध

13/09/2026

गोंडा हत्याकांड को लेकर बिजनौर में ASP का धरना, चंद्रशेखर आजाद को रोके जाने पर जताया विरोध📍 स्थान: जिला कलेक्ट्रेट, बिजनौर

09/09/2026

“बिजनौर के धामपुर में ज्वेलरी की दुकान पर खरीदारी करने पहुंची एक महिला का बैग रहस्यमयी तरीके से गायब होने का मामला सामने आया है।
महिला के मुताबिक, बैग में करीब एक लाख रुपये नकद, चांदी के जेवर, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे।
महिला का आरोप है कि दुकान में मौजूद दो बुर्का महिलाओं में से एक महिला दुकानदार से बातचीत में उलझाए रही, जबकि दूसरी महिला पर बैग उठाने का शक है।
घटना के बाद धामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल महिला के आरोपों की जांच जारी है और पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी।”

07/09/2026
05/09/2026

किरतपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहाँ बारिश के दौरान जलभराव के कारण खुले नाले में गिरने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। क्या आपके इलाके में भी खुले नालों की समस्या है? कमेंट्स में बताएं।

05/09/2026

बिजनौर के किरतपुर में तेज बारिश के दौरान सड़क पर पानी भरने से खुले नाले का पता नहीं चल सका। इसी दौरान मोहल्ला अंसारियान निवासी 12 वर्षीय हम्माद नाले में गिर गया और तेज बहाव में बह गया। करीब 500 मीटर दूर पाइप के पास हम्माद मिला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है।

02/09/2026

बड़ी लापरवाही! बिजनौर में गुलदार पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे के अंदर बच्चे खेलते हुए दिखे। वन विभाग ने कड़ी चेतावनी जारी की है। क्या बच्चों की ऐसी लापरवाही पर रोक लगनी चाहिए? कमेंट में बताएं।

Address

Bijnor
Bijnor
246701

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bijnor Samachar Tv posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share