06/02/2026
पर्यावरण संघर्ष समिति का धरना 203वें दिन भी जारी रहा*
#खेजड़ला रोही नोखा दईया के धरने को आज 568वाँ दिन है। #खेजड़ी #पर्यावरणसंघर्षसमिति #बिश्नोई #गुरूजम्भेश्वरभगवान
*****
*महापड़ाव का चौथा दिन : महापड़ाव जारी रहेगा -पर्यावरण संघर्ष समिति*
****
आन्दोलन को बिकने नहीं देगें, ट्री प्रॉटेक्शन एक्ट राज्यस्तरीय बने, इससे कम मंजूर नहीं--रामगोपाल बिशनोई
नगर एक्सप्रेस
(विवेक मित्तल) बीकानेर- 05 फरवरी 2026. धरना संयोजक रामगोपाल बिशनोई ने कहा कि आन्दोलन को बिकने नहीं देगें, ट्री प्रॉटेक्शन एक्ट राज्यस्तरीय बने, इससे कम हमें मन्जूर नहीं। पर्यावरण संघर्ष समिति ने कहा कि महापड़ाव जारी रहेगा।
पर्यावरण संघर्ष समिति के धरना स्थल पर आज पर्यावरण प्रेमी विवेक एवं अन्य साथियों ने श्रीहनुमान चालीसा का पाठ और श्री हनुमत हवन किया। श्रीहनुमान जी से खेजड़़ी बचाने के लिए महापड़ाव में अनशन पर बैठे पर्यावरण प्रेमियों को बल देने एवं सरकार को सद्बुद्धि देकर इस गम्भीर समस्या के शीघ्र समाधान के लिये की प्रार्थना। इस अवसर पर गुरु श्री जम्भेश्वरजी महाराज के जीव, प्रकृति और वृक्ष संरक्षण के बैनर भी लगाए।
आज धरने पर बैठे साथी----
नीलम चौधरी, शिवदान मेघवाल, गंगाबिशन सियाग, हरिराम खीचड़ शान्तिलाल सेठिया, विवेक मितल, मोखराम धायल, किशन गहलोत, गोपीचन्द धायल, ताहिर खान, रामप्रताप वर्मा, आर.के.मेघवाल, सज्जन कुमार, लाधुराम गोदारा, पट्टू प्रेमरतन जोशी, हेतराम बिशनोई, मालचन्द कस्वां,रामदेव मेघवाल, महेन्द्र भादू, हनुमान काकड़, मूलचन्द खत्री,अरूण वैध, जयकिशन गहलोत, हीरु खाँ टावरी, सत्य नारायण कुलड़िया, बाबूराम बिशनोई पीलवा, गिरधारी कूकणा, जैसाराम मेघवाल, काशीराम मेघवाल, नरसिंह भाटी, अविनाश व्यास, सरजू गहलोत, पूनमचन्द गोयल, दूलाराम मेघवाल, राधाकिशन सुथार पूर्व सरपंच, लीलाधर स्वामी, शरीफ समेजा, रामनारायण गोदारा, सन्तोष डोगीवाल, मूलचन्द सांखला, डॉ.राधेश्याम आर्य, मांगेलाल किलानिया, राधेश्याम गोयल, रामेश्वर लाल गोदारा, मूणाराम मेघवाल, टीकूराम चौधरी, हीराराम बाना, राजकुमार गोयल, मेघराज रेगर, हनुमान काकड़, धनसुख गहलोत, महावीर प्रजापत, डॉ. रामेश्वर लाल सीगड़, एड.भागीरथ मान, सुरेश बिशनोई बिलाड़ा, नरेन्द्र सिंह राजावत, भँवर चाहर सहित सैंकडों साथी व सैकड़ों महिलाओं ने भी धरने में शिरकत की ।