UT news

UT news Facebook Official Account █║▌│█│║▌║││█║▌│║█║▌ © Official

Build the brand and increase knowledge about your product
Inform the market of your new product /services
Full publicity support-print /outdoor
Increase your market share
Wide network
Increasing brand loyalty

05/05/2026

1 like. "आज की ताजा खबर ............ साक्षी के साथ. "

05/05/2026

Smart meter Series part-1

15.85 ग्राम चिट्टा के साथ 2 युवक व 2 युवतियां गिरफ्तार, होटल बालाजी में पुलिस की दबिशबिलासपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्...
04/05/2026

15.85 ग्राम चिट्टा के साथ 2 युवक व 2 युवतियां गिरफ्तार, होटल बालाजी में पुलिस की दबिश

बिलासपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लखनपुर स्थित होटल बालाजी के कमरा नंबर 205 में दबिश देकर 15.85 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है, इस दौरान पुलिस ने वीरभान और धीरज कुमार (जिला ऊना) तथा अनुज संधु उर्फ अक्षु (बिलासपुर) सहित रामपुर और रिकांगपिओ की दो युवतियों को गिरफ्तार किया है, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे का सेवन करने के साथ-साथ इसकी सप्लाई की तैयारी में थे, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

#नशा_मुक्त_हिमाचल

310 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार, सुंदरनगर पुलिस की नाकाबंदी में कार्रवाईडीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण के निर्देशों पर पुल...
03/05/2026

310 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार, सुंदरनगर पुलिस की नाकाबंदी में कार्रवाई

डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण के निर्देशों पर पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर भवाना टनल के पास नाकाबंदी के दौरान बस में सवार एक युवक से 310 ग्राम चरस बरामद कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान तजेंद्र कुमार (24) निवासी गांव चिमटी, डाकघर लंबाथाच, तहसील थुनाग जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

62 वर्षीय व्यक्ति की गोली लगने से मौत, अर्की में शिकार के दौरान हादसा, आरोपी गिरफ्तारसोलन जिले के अर्की क्षेत्र में शिका...
01/05/2026

62 वर्षीय व्यक्ति की गोली लगने से मौत, अर्की में शिकार के दौरान हादसा, आरोपी गिरफ्तार

सोलन जिले के अर्की क्षेत्र में शिकार के दौरान एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। मामले में पुलिस थाना अर्की में FIR नंबर 42/2026 दिनांक 30-04-2026 को धारा 105 बीएनएस व 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार 29 अप्रैल 2026 को जमरोटी निवासी राहुल को सूचना मिली कि उसके पिता लक्ष्मीकांत जंगल में घायल हो गए हैं। वह तुरंत मौके पर पहुँचा तो उसके पिता जमीन पर घायल अवस्था में पड़े थे और उन्हें गोली लगी हुई थी। उन्हें इलाज के लिए अर्की अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लक्ष्मीकांत और रणजीत सिंह जंगल में शिकार के लिए गए थे। इसी दौरान रणजीत सिंह का पैर फिसल गया और उसकी बंदूक से अचानक गोली चल गई, जो लक्ष्मीकांत को लग गई। पुलिस ने आरोपी रणजीत सिंह (62) को हिरासत में लेकर पूछताछ की और पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर 30 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया।

मृतक का पोस्टमॉर्टम IGMC में करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मौके का निरीक्षण SFSL टीम द्वारा किया गया और जरूरी साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच हर पहलू से जारी है और आरोपी को 1 मई 2026 को अदालत में पेश किया जा रहा है।

#यूनिक_टुडे_न्यूज़

हिमाचल प्रदेश में आज होगी पंचायत चुनाव की घोषणा
28/04/2026

हिमाचल प्रदेश में आज होगी पंचायत चुनाव की घोषणा

12.95 ग्राम चिट्टा बरामद, अनंत होटल से युवक गिरफ्तारबिलासपुर में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत पुलिस ने गुप्त सूचना प...
27/04/2026

12.95 ग्राम चिट्टा बरामद, अनंत होटल से युवक गिरफ्तार
बिलासपुर में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत पुलिस ने गुप्त सूचना पर Hotel Anant में छापा मारकर एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कमरे नंबर 202 में दबिश दी, जहां से 12.95 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तेजवीर सिंह (34), निवासी रोहतक (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि नशा कहां से लाया गया था और किसे सप्लाई होना था। इस कार्रवाई की पुष्टि एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने की है।

#यूनिक_टुडे_न्यूज़

संकट मोचन में 5.37 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तारशिमला पुलिस ने संकट मोचन क्षेत्र में नाका लगाकर एक युवक को 5.37 ग्रा...
26/04/2026

संकट मोचन में 5.37 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार

शिमला पुलिस ने संकट मोचन क्षेत्र में नाका लगाकर एक युवक को 5.37 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रितिक ठाकुर निवासी कुपवी के रूप में हुई है, जो चंडीगढ़ से टैक्सी में शिमला आ रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें यह बरामदगी हुई। थाना वेस्ट शिमला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।

तारादेवी के पास 8 ग्राम चिट्टा बरामद, सप्लायर समेत 2 आरोपी गिरफ्तार; शिमला पुलिस ने नशा नेटवर्क पर कसा शिकंजाशिमला पुलिस...
26/04/2026

तारादेवी के पास 8 ग्राम चिट्टा बरामद, सप्लायर समेत 2 आरोपी गिरफ्तार; शिमला पुलिस ने नशा नेटवर्क पर कसा शिकंजा

शिमला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई करते हुए तारादेवी के पास एक वाहन की जांच के दौरान रिशव कुमार (34), निवासी कच्ची घाटी शिमला के कब्जे से 8 ग्राम चिट्टा बरामद कर उसे गिरफ्तार किया गया, जिसे बाद में अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और वित्तीय लेन-देन के आधार पर सप्लायर बादल उर्फ टिटला निवासी कोटखाई को भी 25 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया, जो रिशव को चिट्टा सप्लाई करता था और दोनों के बीच पैसों का लेन-देन भी सामने आया है। आरोपी बादल को अदालत में पेश कर 27 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है।

गजब: हिमाचल में यूपी का तस्कर काबू, हेलमेट में छुपाई 11.16 ग्राम चिट्टे की खेप, ऐसे खुला राजसिरमौर के पांवटा साहिब में S...
25/04/2026

गजब: हिमाचल में यूपी का तस्कर काबू, हेलमेट में छुपाई 11.16 ग्राम चिट्टे की खेप, ऐसे खुला राज

सिरमौर के पांवटा साहिब में SIU टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक आरोपी को 11.16 ग्राम चिट्टा/स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।
आरोपी मुर्तजा उर्फ फरमान, निवासी सहारनपुर (यूपी), इलाके में नशा बेचने की फिराक में था।
पुलिस ने केदारपुर के पास दबिश देकर उसे काबू किया और तलाशी के दौरान हेलमेट के अंदर छुपाया गया नशा बरामद किया।
इस अनोखे तरीके को देखकर पुलिस भी हैरान रह गई और तुरंत आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

#यूनिक_टुडे_न्यूज़

Address

Bilaspur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when UT news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to UT news:

Share