18/06/2026
किसान की असली दौलत उसका पशुधन और डेयरी उत्पादन है। यही उसकी मेहनत का पसीना है, यही गाँव की रीढ़ है। लेकिन आज बड़ी-बड़ी कंपनियों ने इस दौलत पर कब्ज़ा कर रखा है।
उनका हथियार क्या है?
*मिलावट… मिलावट… और सिर्फ़ मिलावट!*
शुद्ध दूध में ज़हर घोलकर, ये कंपनियाँ किसान के दूध की कीमत गिराती हैं, ताकि उनका मुनाफ़ा बढ़े और किसान कर्ज़ में डूबे।
जब तक दूध माफ़ियाओं और इन कंपनियों की मनमानी पर ताला नहीं लगेगा,
जब तक किसान को उसके दूध का पूरा हक़ और वाजिब दाम नहीं मिलेगा,
तब तक गाँव भूखा रहेगा, खेत उजड़ेंगे, और किसान आत्महत्या करेगा।
*अब और अन्याय नहीं!*
अब और मौन नहीं!
उठो, जागो, एकजुट हो जाओ –
क्योंकि किसान के जागे बिना देश का उदय संभव नहीं है।
#भारत #किसान #जय #जवान #जय #किसान् #किसानपुत्र #किसानआंदोलन #किसानजीवन #किसानी ❤️❤️ 🙏🇪🇺 ❤️❤️❤️❤️ #किसानभाई #जयजवानजयकिसान