KCN Headlines

KCN Headlines National : Media & Advertisement Work

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बोईसर नगर द्वारा "विशेष जन गोष्ठी" शैक्षणिक संस्थान कार्यक्रम डॉन बॉस्को स्कूल में सम्पन्न पालघ...
09/08/2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बोईसर नगर द्वारा "विशेष जन गोष्ठी" शैक्षणिक संस्थान कार्यक्रम डॉन बॉस्को स्कूल में सम्पन्न

पालघर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बोईसर नगर द्वारा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने तथा उसके ध्येय “व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण” की दिशा में एक उत्कृष्ट पहल के तहत बोईसर नगर के डॉन बास्को विद्यालय में विशेष जन गोष्ठी" शैक्षणिक संस्थान से संवाद कार्यक्रम में बोईसर नगर के विभिन्न विद्यालयों के ट्रस्टी व प्राचार्य शिक्षक व शिक्षा जगत से जुड़े महानुभावों ने सक्रिय रुप से भाग लिया। कार्यक्रम में पालघर जिला प्रमुख रोहन अभ्यंकर द्वारा संघ परिचय व संघ की सौ वर्ष की यात्रा पर प्रकाश डाला गया वहीं कल्याण विभाग संपर्क प्रमुख व विशिष्ट अतिथि प्रसाद कुलकर्णी द्वारा शताब्दी वर्ष में संघ द्वारा लिए गये संकल्प पंच परिवर्तन की विधिवत जानकारी, उसकी आवश्यकता व महत्व के बारे में सभी को अवगत कराया गया। कार्यक्रम दोनों ही सत्र में अत्यंत जनउपयोगी सामाजिक लाभ पूर्ण, उत्कृष्ट और प्रभावशाली रहे। जिज्ञासा समाधान सत्र ने भी सभी उपस्थित लोगों पर बहुत सकारात्मक और सार्थक प्रभाव छोड़ा। कार्यक्रम के अंत में बोईसर नगर कार्यवाह उमाशंकर वशिष्ठ द्वारा धन्यवाद आभार प्रस्ताव के बाद राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम समापन हुआ। सभी उपस्थित जनों द्वारा कार्यक्रम व संघ की सक्रियता की प्रसंसा की गई।

08/08/2026

पालघर जिला सिविल डिफेंस द्वारा बाढ़ राहत व बचाव हेतु कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

चिराग विद्यालय भीम नगर बोईसर पालघर

#केसीएन_हेडलाइन

04/08/2026
बोईसर में बी.के. शिवानी बहन का प्रेरणादायक उद्बोधन सम्पन्न , मूल्यों पर आधारित नेतृत्व ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी"।पालघर...
04/08/2026

बोईसर में बी.के. शिवानी बहन का प्रेरणादायक उद्बोधन सम्पन्न , मूल्यों पर आधारित नेतृत्व ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी"।

पालघर, बोईसर तारापुर रोड स्थित विराज इंटरनेशनल स्कूल में 'आयोजित विशेष' कार्यक्रम के अंतर्गत एक आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध मेडिटेशनल वक्ता बी के शिवानी दीदी ने "सतत एवं समृद्ध भविष्य के लिए मूल्य आधारित नेतृत्व" विषय पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए जीवन, नेतृत्व और मानवीय मूल्यों पर प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए।
अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि केवल आधुनिक तकनीक, आर्थिक प्रगति और भौतिक संसाधनों के आधार पर उज्ज्वल भविष्य का निर्माण सम्भव नहीं है। इसके लिए नैतिक मूल्यों, आत्म अनुशासन, करुणा, ईमानदारी, जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच से युक्त नेतृत्व की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सच्चा नेता वही होता है, जो अपने आचरण, निर्णय और व्यक्तित्व से दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने। उन्होंने बताया कि नेतृत्व का वास्तविक अर्थ केवल लक्ष्य प्राप्त करना नहीं, बल्कि लोगों के बीच विश्वास का वातावरण बनाना, सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना तथा हर परिस्थिति में धैर्य, संतुलन और आत्मविश्वास बनाए रखना भी है। उन्होंने मानसिक शांति, ध्यान (मेडिटेशन) और आत्मचिंतन को तनावमुक्त जीवन एवं प्रभावी नेतृत्व का मजबूत आधार बताते हुए सभी से इन्हें दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आग्रह किया।कार्यक्रम के दौरान आत्म- परिवर्तन, सकारात्मक सोच, श्रेष्ठ संस्कारों के निर्माण तथा मूल्य आधारित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने जीवन में आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाकर स्वयं में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विराज समूह के चेयरमैन व प्रबंधक निदेशक नीरज राजा कोचर ने कहा कि 'इंद्रधनुष' कार्यक्रम के माध्यम से बी.के. शिवानी को बोईसर आमंत्रित करना उनका वर्षों पुराना सपना था जो आज साकार हुआ। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए ब्रह्माकुमारी संस्था तथा कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस दौरान में उद्योग जगत, शिक्षा, सामाजिक क्षेत्र तथा विभिन्न संस्थाओं से जुड़े हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आध्यात्मिक मार्गदर्शन का लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम का समापन सकारात्मक ऊर्जा, आत्म विश्वास, मानवीय मूल्यों और मूल्य आधारित नेतृत्व को जीवन में अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।इस मौके पर पालघर विधायक राजेन्द्र गावित, विराज उद्योग समूह के वरिष्ठ अधिकारियों में राकेश चौहान, हरीश आहूजा अनुज जैन सुनील कस्तूरे, अमित मिश्रा विवेक चौहान, हनुमंत चौहान कुंदन शर्मा तथा डी. पी. भावे आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

03/08/2026

राष्ट्रीय हिन्दू सेवा संघ पालघर जिला इकाई द्वारा बोईसर बाणगंगा शिव कांवर यात्रा के उपलक्ष्य में विशाल सेवा शिविर का सफल आयोजन
बोईसर, पालघर: राष्ट्रीय हिन्दू सेवा संघ (पालघर जिला इकाई द्वारा बोईसर में आयोजित 'बोईसर बाणगंगा शिव कांवर यात्रा' के पावन अवसर पर शिवभक्तों की सुविधा एवं सेवा हेतु एक विशाल सेवा शिविर का आयोजन किया गया। यह सेवा शिविर बोईसर शहर के चित्रालय स्थित सम्राट होटल के प्रांगण में लगाया गया, जहाँ दूर-दराज से आए सैकड़ों कांवरियों व शिवभक्तों को जल, जलपान एवं राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई। समाजसेवियों एवं पत्रकारों का हुआ सम्मान शिविर के दौरान बोईसर शहर के प्रमुख समाजसेवियों तथा मीडिया जगत के पत्रकारों ने विशेष रूप से शिरकत की। संघ द्वारा शिविर में पधारे सभी सम्मानित अतिथियों शोभनाथ त्रिपाठी, स्वामीनाथ पाण्डे, नंदन मिश्रा, ओमप्रकाश द्विवेदी, अजीत सिंह, रामनरेश यादव, सुशील तिवारी, भावेश भानुशाली, डॉ. स्वप्निल शिंदे बी एन सिंह, मानदेव दुबे भावेश मोरे प्रेम अग्रवाल संगीता मिश्रा एवं उपस्थित पत्रकार बंधुओं का पुष्पगुच्छ व गमछा भेंट कर आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया गया। महिला मंडली और गौरक्षकों की सराहनीय भूमिका इस आयोजन की सफलता में राष्ट्रीय हिन्दू सेवा संघ की महिला मंडली ने अनुकरणीय योगदान दिया। महिला टीम ने भोजन व खाद्य पदार्थ वितरण की जिम्मेदारी को बेहद कुशलता और सेवा भाव से निभाया। वहीं, शिविर के दौरान सुचारू व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने में गौरक्षक दल के कार्यकर्ताओं का भी सराहनीय व पुण्य सहयोग प्राप्त हुआ।
संघ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति इस पूरे सेवा शिविर को सफल बनाने में राष्ट्रीय हिन्दू सेवा संघ के प्रमुख पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दिन-रात एक कर कार्य किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिव शंकर तिवारी, ललित माली, यजुवेंद्र सावे, रोहित सिंह, आदेश श्रीवास्तव, विनोद शर्मा, हेमंत जैन, भीम गढ़वी, पवन उपाध्याय, पुष्पा तिवारी, शिल्पा सावे, चांदनी सिंह, संगीता शाह सहित संघ के कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर संघ के पदाधिकारियों ने शिविर में अपना योगदान देने वाले सभी शिवभक्तों, सहयोगियों, गौरक्षकों, महिला मंडली और मीडिया बंधुओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।

80 करोड़ की संपत्ति भी अपनों का साथ नहीं खरीद सकी…वाराणसी से सामने आई यह घटना हर संवेदनशील इंसान को सोचने पर मजबूर कर दे...
30/07/2026

80 करोड़ की संपत्ति भी अपनों का साथ नहीं खरीद सकी…

वाराणसी से सामने आई यह घटना हर संवेदनशील इंसान को सोचने पर मजबूर कर देती है। कहा जाता है कि पद्मश्री सम्मानित आध्यात्मिक साहित्यकार श्रीनाथ खंडेलवाल ने अपना पूरा जीवन साहित्य, समाज और आध्यात्मिक चिंतन को समर्पित किया। उन्होंने 100 से अधिक पुस्तकें लिखीं और देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्मश्री से भी सम्मानित हुए।

बताया जाता है कि करोड़ों की संपत्ति होने के बावजूद, जीवन के अंतिम दिन उन्हें वृद्धाश्रम में बिताने पड़े। सबसे दुखद बात यह रही कि उनके निधन के बाद भी कोई अपना अंतिम विदाई देने नहीं पहुँचा। अंततः समाजसेवियों ने ही पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया।

यह घटना हमें याद दिलाती है कि धन-दौलत, शोहरत और संपत्ति जीवन की सबसे बड़ी पूँजी नहीं हैं। सबसे बड़ी संपत्ति हैं—अपने रिश्ते, परिवार का साथ, सम्मान और अपनापन।

"पूत कपूत तो क्यों धन संचय, पूत सपूत तो क्यों धन संचय" — यह कहावत आज भी उतनी ही प्रासंगिक है। यदि संतान संस्कारी और कर्तव्यनिष्ठ हो तो धन का मोह नहीं रहता, और यदि संतान अपने कर्तव्य से विमुख हो जाए तो अथाह संपत्ति भी माता-पिता को सम्मान और सहारा नहीं दिला सकती।

आइए, हम अपने माता-पिता और बुज़ुर्गों का सम्मान करें, उनके साथ समय बिताएँ और उन्हें यह एहसास दिलाएँ कि वे हमारे लिए किसी भी संपत्ति से बढ़कर हैं। क्योंकि अंत में इंसान अपने साथ धन नहीं, बल्कि अपने कर्म, अपने रिश्तों का प्रेम और लोगों की सच्ची श्रद्धांजलि लेकर जाता है।
#नन्दन नन्दन त्यागी विचार मंच













30/07/2026

जय गुरुदेव आश्रम , सूरत पांडेसरा

*ध्यानमूलं गुरुर्मूर्तिः, पूजामूलं गुरुर्पदम् ।*
*मन्त्रमूलं गुरुर्वाक्यम् ,*
*मोक्षमूलं गुरू कृपाः ।।गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः, गुरुदेवो महेश्वरः।*
*गुरुः साक्षात परब्रह्मः, तस्मै श्री गुरवे नमः।।*
*श्री गुरू पूर्णिमा की हार्दिक मंगलकामनाए।*

24/07/2026

पालघर आमदार राजेंद्र गावित जी का जन्मदिन बोईसर बंजारी हॉल में मनाया गया।

#केसीएन_हेडलाइन्स #महत्वपूर्ण_खबर #मुंबईः #राजेंद्र_गावित

आज आपको मिलाता हूँ उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में रहने वाले एक खास और कम ज़मीन वाले किसान राम परवेश मौर्य से, जिन्होंने ...
13/07/2026

आज आपको मिलाता हूँ उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में रहने वाले एक खास और कम ज़मीन वाले किसान राम परवेश मौर्य से, जिन्होंने अपनी एक हेक्टेयर ज़मीन पर शानदार सफलता हासिल की है।
2013 में अपनी दुकान बंद करने के बाद राम परवेश ने पूरी तरह से खुद को खेती में समर्पित कर दिया और आज वह अपनी छोटी सी ज़मीन से अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। वे सब्जियो की खेती करते हैं, जिसके लिए उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र से training भी ली है ।
इसके अलावा, राम परवेश बताते हैं की वो एक हाई-टेक नर्सरी भी चलाते हैं , जिसमें वह अलग अलग तरीके के अच्छी quality वाले पौधे उगाते हैं, जैसे फूलगोभी, लाल पत्तागोभी, ब्रोकली, टमाटर, मिर्च और बैगन। उनकी नर्सरी से आसपास के जिलों जैसे बहराइच, लखीमपुर, सीतापुर, लखनऊ, अयोध्या और गोंडा के किसान पौधे खरीदने आते हैं।
2024 में, राम परवेश ने अपनी एक हेक्टेयर ज़मीन से ₹6-7 लाख की शानदार कमाई की, जो यह साबित करता है कि छोटे स्तर पर खेती करके भी अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है।
Full video link in comments.
#केसीएन_हेडलाइन्स #महत्वपूर्ण_खबर

07/07/2026

बेहतरीन भजन संध्या, साई लोक नगर बोईसर

Address

Kcn Headlines, Ostwal Wondercity Boisar East
Boisar
401501

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when KCN Headlines posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to KCN Headlines:

Shortcuts

Share