09/06/2026
मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी ग्रुप कमाण्डर गाज़ियाबाद कर्नल कुमार अंकुर (शौर्य चक्र, सेना मेडल) ने 36 यूपी वाहिनी एनसीसी बुलन्दशहर द्वारा Lawrence Academy Gulaothi में आयोजित 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC-142) का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर कर्नल कुमार अंकुर ने कैडेटों के आवास, प्रशिक्षण व्यवस्था, खेल गतिविधियों, ड्रिल, शस्त्र प्रशिक्षण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, भोजन व्यवस्था तथा शिविर के अन्य सभी पहलुओं का गहनता एवं बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने शिविर में उपलब्ध व्यवस्थाओं और प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया।
आज दिनांक 09 जून, 2026 को कैम्प के आठवें दिन कैडेट्स को सम्बोधित करते हुए डिप्टी ग्रुप कमाण्डर साहब ने कैडेट्स की सराहना की तथा कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्र सेवा की भावना को निरन्तर विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कर्नल कुमार अंकुर जी के प्रेरणादायक शब्दों से कैडेट्स में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ।
इस अवसर पर शिविर की विभिन्न गतिविधियों का सफल संचालन कमांडिंग ऑफिसर (CO) कर्नल विकास शर्मा साहब, प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल रोहित रावत साहब, कैम्प एडजुटेंट लेफ्टिनेंट राज कुमार, लेफ्टिनेंट छाया चौधरी, लेफ्टिनेंट पुनीत कुमार, लेफ्टिनेंट अनुज यादव, सेकण्ड ऑफिसर प्रवीण कुमार, सेकण्ड ऑफिसर उमेश तेवतिया, सूबेदार मेजर अशोक कुमार राणा साहब, गर्ल कैडेट इंस्ट्रक्टर सिमरन कर्दम जी तथा समस्त पीआई स्टाफ द्वारा किया गया। आप सभी के कुशल मार्गदर्शन एवं समन्वय से शिविर की सभी गतिविधियाँ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुईं।
मुख्य अतिथि का स्वागत एवं अभिनन्दन Lawrence Gulaothi की ओर से निदेशक श्री शोएब मेवाती जी द्वारा स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्य अतिथि के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि का हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया।