03/08/2026
आज सोमवार को बुलंदशहर के चोला थाना क्षेत्र के गांव दाऊदपुर में श्मशान के पास खेत पर टहल रहे 50 वर्षीय मुकेश सोलंकी पर कार सवार हमलावर ने फायरिंग कर दी, जिससे मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई.. वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार... सूचना मिलते ही एसएसपी दिनेश कुमार समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची... मुकेश सोलंकी की हत्या के बाद परिजन आक्रोशित हो गए... परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की और क़रीब एक घंटे तक पुलिस को शव नहीं उठाने दिया... पुलिस ने परिजनों को आरोपियों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजनों ने शव को ले जाने दिया... पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेजा दिया और आरोपियों के ख़िलाफ़ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है...