Him Drishti TV Chamba

Him Drishti TV Chamba Him Drishti TV Chamba

06/09/2026

आज चंबा में अंजुमन इस्लामिया चंबा द्वारा हर वर्ष की भांति ब्लड डोनेशन कैंप लगाए जाने को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन

06/09/2026

हिमाचल प्रदेश के विधायकों को गाड़ी पर लगाने के लिए अलग पहचान की झंडी मिलेगी

विधानसभा अध्यक्ष ने अंडर 19 कन्या खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ  विद्यार्थी जीवन में शिक्षा के साथ खेल गतिविधियों क...
06/09/2026

विधानसभा अध्यक्ष ने अंडर 19 कन्या खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

विद्यार्थी जीवन में शिक्षा के साथ खेल गतिविधियों का विशेष महत्व

राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल के तहत चयनित सीसे स्कूल थुलेल को एक करोड़ की राशि जारी

विधानसभा क्षेत्र भटियात में सड़क घनत्व 99.01 प्रतिशत

भटियात विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास विशेष प्राथमिकता–कुलदीप सिंह पठानिया

चंबा, (चुवाड़ी) 6 सितंबर

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात जोन के तहत तीन दिवसीय अंडर 19 कन्या-खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थुलेल के परिसर में किया ।
उन्होंने इस दौरान खिलाड़ियों द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली तथा ध्वज फहराकर खेलकूद-प्रतियोगिता का शुभारंभ किया ।
कुलदीप सिंह पठानिया ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में शिक्षा के साथ-साथ विविध आयामी गतिविधियां व्यक्तित्व निर्माण और उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विधानसभा अध्यक्ष ने विद्यार्थियों तथा युवा वर्ग का आह्वान करते हुए कहा कि उन्हें खेलों में सक्रिय रूप से हिस्सा लेना चाहिए। ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी महत्वपूर्ण हैं।
कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने संबोधन में भटियात विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए विगत वर्षों में किए गए विकास कार्यों तथा वर्तमान में अर्जित उपलब्धियों का उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में चंबा जिला के विभिन्न क्षेत्रों की तुलना में भटियात विधानसभा क्षेत्र का सड़क घनत्व 99.01 प्रतिशत है। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि बुनियादी ढांचागत सुविधाओं सहित शिक्षण संस्थानों की क्षेत्र में कमी नहीं है।
विधानसभा अध्यक्ष ने प्रारंभिक शिक्षा एवं उच्च शिक्षा वर्ग के खिलाड़ियों की डाइट मनी में समानता लाने का आश्वासन देते हुए कहा कि वे इस मामले को मुख्यमंत्री तथा शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाकर खिलाड़ियों के हित में उचित समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे।
कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थुलेल को प्रदेश सरकार द्वारा राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल के रूप में स्तरोन्नत
के अंतर्गत ढांचा गत व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के लिए टोकन बजट के रूप में एक करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध करवाई गई है। आने वाले समय में विद्यालय के लिए अत्याधुनिक भवन का निर्माण करने के साथ-साथ डे-बोर्डिंग स्कूल के अंतर्गत उपलब्ध करवाई जाने वाली सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान विद्यालय परिसर में जिम स्थापना के लिए 50 हजार की धनराशि उपलब्ध करवाने की भी घोषणा की।
विधानसभा अध्यक्ष को इस दौरान उपनिदेशक स्कूल शिक्षा एवं खेलकूद आयोजन समिति द्वारा शॉल-टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया ।
अध्यक्ष प्रदेश हज कमेटी दिलदार अली बट्ट,सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद, सदस्य जिला परिषद कुसुम लता, उपमंडलाधिकारी(ना.) मनीष सोनी,उप पुलिस अधीक्षक मयंक शर्मा, उपनिदेशक स्कूल शिक्षा विकास महाजन, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, वन मंडल अधिकारी डॉ. कुलदीप जमवाल, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा, अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर, नरेंद्र चौधरी, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया बलाणा-गोला संपर्क मार्ग  का निरीक्षणकोलण नामक स्थल पर   भूस्खलन    के स्थाई...
06/09/2026

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया बलाणा-गोला संपर्क मार्ग का निरीक्षण

कोलण नामक स्थल पर भूस्खलन के स्थाई समाधान को लेकर प्राक्कलन तैयार करने के दिए निर्देश

बरसात के बाद शुरू होगा आपदा न्यूनीकरण कार्य –विधानसभा अध्यक्ष

चम्बा (चुवाड़ी), 6 सितंबर

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भारी बरसात के चलते बलाणा-गोला संपर्क मार्ग का विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
विधानसभा अध्यक्ष ने बलाणा-गोला संपर्क मार्ग के अंतर्गत कोलण नामक स्थल पर भारी भूस्खलन से प्रभावित हो रहे हिस्से के स्थाई समाधान को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को प्राक्कलन तैयार करने को कहा। साथ में उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि विभाग के प्राक्कलन के आधार पर आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी।
उन्होंने लोगों की सुविधाओं के दृष्टिगत विभाग द्वारा उपलब्ध दो जेसीबी मशीनों के अतिरिक्त एक और मशीन तैनात करने के भी निर्देश दिए।
कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि बरसात समाप्ति के पश्चात कोलण नामक स्थल पर भूस्खलन की समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक मिटिगेशन कार्य शुरू किए जाएंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र की गोला, बलाणा , हटली और थुलेल ग्राम पंचायतों के तहत सड़क सुविधा से वंचित शेष गांवों के लिए 6 संपर्क मार्गो का निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं।
इनके तहत चार मार्गों के वन अनुमति मामले स्वीकृत किए जा चुके हैं तथा निर्माण कार्य को जल्द शुरू किया जाएगा ।
सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद, उपमंडलाधिकारी(ना.) मनीष सोनी,तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, वन मंडल अधिकारी डॉ. कुलदीप जमवाल, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा, अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर, नरेंद्र चौधरी सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

A_cci@dent Ramban gool Road at kanga more details awaiting
06/09/2026

A_cci@dent Ramban gool Road at kanga more details awaiting

औ तेरा बेड़ा गरक कुकड़ी रा किछ ना छड़ु   🤫 आजकल खेतों में ध्यान से जाएं हाल ही में कुछ दिन पहले भी खजियार में एक व्यक्ति...
06/09/2026

औ तेरा बेड़ा गरक कुकड़ी रा किछ ना छड़ु 🤫
आजकल खेतों में ध्यान से जाएं हाल ही में कुछ दिन पहले भी खजियार में एक व्यक्ति को बुरी तरह भालू ने नोच लिया था
जिसका इलाज अभी टांडा में चल रहा है

प्रेस नोट*GPS DARKOTI में आयोजित हुआ शिक्षा संवाद एवं शिक्षक दिवस समारोह*SMC अध्यक्षा आशा कुमारी ने की बैठक की अध्यक्षता...
06/09/2026

प्रेस नोट

*GPS DARKOTI में आयोजित हुआ शिक्षा संवाद एवं शिक्षक दिवस समारोह*

SMC अध्यक्षा आशा कुमारी ने की बैठक की अध्यक्षता

दरकोटी, 6 सितंबर 2026। राजकीय प्राथमिक पाठशाला दरकोटी में शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) की अध्यक्षा श्रीमती आशा कुमारी ने की। इस अवसर पर विद्यालय प्रभारी सुनील जरियाल ने शिक्षा संवाद के उद्देश्य तथा विद्यालय के विकास में अभिभावकों और समुदाय की भूमिका पर प्रकाश डाला।

शिक्षा संवाद में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर चर्चा

बैठक में विद्यार्थियों के कल्याण, शैक्षणिक विकास, विद्यालयी संसाधनों, अभिभावक सहभागिता तथा पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

विद्यार्थी कल्याण एवं सुरक्षा: विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक सहयोग एवं परामर्श सुविधाओं पर ध्यान देने, पोषण, स्वास्थ्य एवं शारीरिक कल्याण से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई। दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए समावेशी एवं समान अवसर वाला वातावरण सुनिश्चित करने तथा भेदभाव और बुलिंग की रोकथाम के लिए सुरक्षित विद्यालयी वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया गया।

शैक्षणिक विकास: पाठ्यक्रम में आधुनिक ज्ञान एवं कौशल-आधारित शिक्षण को बढ़ावा देने, नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों के लिए शिक्षक प्रशिक्षण को प्रोत्साहित करने तथा स्मार्ट कक्षाओं, ई-लर्निंग और डिजिटल तकनीक के उपयोग पर चर्चा हुई। एफए एवं एसए परीक्षाओं के बाद विद्यार्थियों के प्रदर्शन की समीक्षा तथा मूल्यांकन पद्धतियों में सुधार पर भी विचार-विमर्श किया गया।

आधारभूत ढांचा एवं संसाधन: विद्यालय में पुस्तकालय, प्रयोगशाला, खेल मैदान एवं अन्य सुविधाओं में सुधार, डिजिटल उपकरणों और इंटरनेट कनेक्टिविटी तक पहुंच बढ़ाने तथा विद्यालयी विकास में टिकाऊ एवं पर्यावरण-अनुकूल प्रथाओं को अपनाने पर जोर दिया गया।

समुदाय एवं अभिभावक सहभागिता: विद्यालय और समुदाय के बीच सहयोग को मजबूत करने, बच्चों की शिक्षा में अभिभावकों की सक्रिय भूमिका बढ़ाने तथा सहयोगात्मक अधिगम को प्रोत्साहित करने पर चर्चा की गई। स्वयंसेवी कार्यक्रमों एवं मार्गदर्शन संबंधी पहलों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया।

नीति एवं सुशासन: नई शिक्षा नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन, विद्यालय कल्याण कार्यक्रमों के लिए आवश्यक बजट एवं संसाधनों की उपलब्धता तथा विद्यालय की स्वायत्तता और नियामक व्यवस्थाओं के बीच संतुलन बनाए रखने पर विचार किया गया।

पर्यावरण जागरूकता एवं सतत विकास: विद्यालय में पर्यावरण-अनुकूल गतिविधियों को बढ़ावा देने, पौधारोपण अभियान एवं संरक्षण परियोजनाओं में विद्यार्थियों और समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

तकनीक का उपयोग: डिजिटल उपकरणों, ऑनलाइन शिक्षण प्लेटफॉर्म तथा स्मार्ट कक्षाओं के प्रभावी उपयोग को प्रोत्साहित करने पर चर्चा की गई, ताकि विद्यार्थियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर प्राप्त हो सकें।

सह-पाठ्यक्रम एवं सर्वांगीण विकास: खेलकूद, कला, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं अन्य रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया गया। विद्यार्थियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं रचनात्मक क्षमताओं को विकसित करने के लिए विद्यालय स्तर पर निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता बताई गई।

*शिक्षक दिवस समारोह भी मनाया गया*

शिक्षा संवाद के साथ विद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह भी मनाया गया। इस अवसर पर महान शिक्षाविद् एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। उपस्थित सदस्यों ने उनके शिक्षा के क्षेत्र में योगदान एवं आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

विद्यालय प्रभारी सुनील जरियाल ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक केवल पाठ्यक्रम का ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन, नैतिक मूल्यों, आत्मविश्वास एवं जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि एक अच्छे शिक्षक का मार्गदर्शन विद्यार्थी के जीवन को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

इस अवसर पर विद्यालय में शिक्षा के महत्व, गुरुजनों के सम्मान तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया गया।

SMC की प्रभावी सहभागिता पर जोर

बैठक में यह भी कहा गया कि विद्यालय की आवश्यकतानुसार अन्य विषयों पर भी विद्यालय प्रभारी की पूर्व अनुमति से चर्चा की जा सकती है। SMC सदस्यों से आग्रह किया गया कि उपरोक्त बिंदुओं को प्रत्येक बैठक एवं प्रशिक्षण में शामिल किया जाए, ताकि विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रभावशीलता और रचनात्मक सहभागिता जमीनी स्तर पर दिखाई दे।

इस अवसर पर वार्ड पंच श्रीमती हितेश कुमारी, श्रीमती शीला कुमारी, श्रीमती शशिकला, श्री दिनेश कुमार, श्रीमती कुंता देवी, श्री चरणदास, श्री अमित कुमार, श्री नवीन कुमार, श्रीमती सिलो देवी सहित अन्य अभिभावक उपस्थित रहे।

विद्यालय प्रभारी सुनील जरियाल ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय, अभिभावकों तथा समुदाय का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षक दिवस पर बच्चों ने अध्यापकों को पेन , स्वयं बनाये हुए कार्ड, चाकलेट और फ़ूलों से स्वागत व धन्यवाद किया l कविता वाचन और कक्षा कक्षों का संचालन भी बच्चों ने स्वयं अध्यापक बनकर किया l कापियां जाँचने गृह कार्य देने MDM व्यवस्था स्कूल में अन्य खेल कूद व्यवस्था व समय पर छुट्टी करने और हाउस की बारी लगाने संबंधित गतिविधियाँ स्वयं की l

जारीकर्ता:
सुनील जरियाल
विद्यालय प्रभारी
राजकीय प्राथमिक पाठशाला दरकोटी

*तेलका में 11-12 सितंबर को होगा ऐतिहासिक लखदाता छिंज मेले का आयोजन, 1.23 लाख की मालियों के लिए भिड़ेंगे पहलवान**तेलका ( ...
06/09/2026

*तेलका में 11-12 सितंबर को होगा ऐतिहासिक लखदाता छिंज मेले का आयोजन, 1.23 लाख की मालियों के लिए भिड़ेंगे पहलवान*

*तेलका ( सुनील आर्यन)–* उपमंडल सलूणी के तेलका में प्रसिद्ध लखदाता छिंज मेला इस वर्ष 11 और 12 सितंबर को बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। मेला कमेटी के अध्यक्ष देस राज बसंत ने जानकारी देते हुए बताया कि किसी कारणवश यह मेला पिछले कुछ समय से बंद हो गया था, जिसे इस बार फिर से शुरू किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों से भारी संख्या में पहुंचकर मेले को सफल बनाने की अपील की है।

छिंज मेला कमेटी की बैठक में मेले की रूपरेखा तय की गई। इस बार मेले में खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहेंगे।लखदाता छिंज मेले में कुल 1 लाख 23 हजार रुपये की माली रखी गई है। इसमें बड़ी माली 71 हजार रुपये, द्वितीय माली 31 हजार रुपये और तृतीय माली 21 हजार रुपये के विजेता पहलवान को दी जाएगी।

खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबॉल विजेता टीम को 11 हजार रुपये और उप-विजेता को 8 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं कबड्डी में विजेता टीम को 13 हजार और उप-विजेता टीम को 10 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी।
मेले के पहले दिन यानी 11 सितंबर को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
बैठक में मेला कमेटी के महासचिव चमारु राम ठाकुर, उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार ठाकुर, कोषाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, मंच संचालक परम देव ठाकुर, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी संजीव ठाकुर, खेलकूद प्रभारी धर्मेन्द्र सूर्या व राज कुमार शर्मा, ग्राम पंचायत मौड़ा के प्रधान रविंदर ठाकुर, उप प्रधान व्यास देव शर्मा, ग्राम पंचायत सालवां के पूर्व प्रधान सतीश ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

06/09/2026

S O HRTC चंबा के खिलाफ कर्मचारियों का विरोध

यह कौन सा जानवर है कमेंट बॉक्स में बताएं
06/09/2026

यह कौन सा जानवर है कमेंट बॉक्स में बताएं

Address

Chamba

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Him Drishti TV Chamba posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share