Him Drishti TV Chamba

Him Drishti TV Chamba Him Drishti TV Chamba

*उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने टीबी मुक्त भारत के तहत जिला स्तरीय जोश अभियान का किया शुभारंभ**क्षय रोग मुक्त 19 पंचायत के प...
09/10/2026

*उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने टीबी मुक्त भारत के तहत जिला स्तरीय जोश अभियान का किया शुभारंभ*

*क्षय रोग मुक्त 19 पंचायत के प्रधानों को किया सम्मानित*

*चंबा, 8 अक्तूबर*

उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने आज टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ‘जोश अभियान’ का जिला स्तरीय शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षय रोग मुक्त घोषित 19 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को सम्मानित किया तथा टीबी उन्मूलन के लिए पंचायत स्तर पर जनभागीदारी को और सुदृढ़ करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि टीबी मुक्त भारत, हिमाचल और चंबा के लक्ष्य को प्राप्त करने में ग्राम पंचायतों तथा जनप्रतिनिधियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने टीबी मुक्त घोषित पंचायतों को बधाई देते हुए कहा कि इन पंचायतों द्वारा किए गए प्रयास अन्य पंचायतों के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से इन प्रयासों को निरंतर जारी रखते हुए आगामी चरणों में और बेहतर उपलब्धियां हासिल करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि टीबी अब लाइलाज बीमारी नहीं है। इसका निःशुल्क उपचार उपलब्ध है तथा निर्धारित अवधि तक नियमित रूप से उपचार लेने से रोगी पूर्णतः स्वस्थ हो सकता है। उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि रोग की समय पर पहचान हो और व्यक्ति बिना किसी झिझक के अपनी जांच करवाए। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में टीबी के संभावित मामलों की पहचान कर लोगों को जांच एवं उपचार के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने कहा कि समय पर जांच एवं उपचार के माध्यम से टीबी से होने वाली गंभीर स्थिति तथा मृत्यु को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि टीबी रोज को लेकर समाज में व्याप्त किसी भी प्रकार के कलंक और भ्रांतियां को दूर करना आवश्यक है, ताकि रोगी बिना भय के जांच एवं उपचार के लिए आगे आ सकें।
उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी उन्मूलन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पंचायतों, स्वास्थ्य विभाग और समुदाय के सामूहिक प्रयासों से चंबा को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य निश्चित रूप से प्राप्त किया जा सकता है। उपायुक्त ने इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जालम सिंह भारद्वाज और जिला क्षय रोग डॉ हरित पूरी को टीवी उन्मूलन पर बेहतरीन कार्य के लिए सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वाज ने ‘जोश अभियान’ के उद्देश्यों की जानकारी साझा करते हुए कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य समुदाय की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से टीबी की शीघ्र पहचान, समय पर जांच एवं उपचार, उपचार की पूर्णता तथा रोगियों को पोषण एवं सामाजिक सहयोग उपलब्ध करवाना है।
कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला परिषद रेखा देवी, अध्यक्ष नगर परिषद भुवनेश्वरी गुलाटी, उपाध्यक्ष जिला परिषद लियाकत अली खान, अध्यक्ष पंचायत समिति काजल कुमारी , जिला परिषद सदस्य राज सिंह ठाकुर एवं अंजू कुमारी, प्राचार्य पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय डॉ. पंकज गुप्ता, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कविता महाजन, जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनीता शर्मा सहित विभिन्न पंचायतों के प्रधान, एनसीसी केडिट, मेरा युवा भारत के प्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

09/10/2026

सारी उम्र ग्वालेई कुछ नहीं जहांन विच खटेया
ना कर बंदया माया माया एह माया 2 दिन का साया
इस माया विच फस के बंदेया होश
भुला लेई सारी

09/10/2026

मेडिकल कॉलेज चम्बा में एक करोड़ रुपये से अधिक की हाई-एंड हिस्टेरोस्कोपी मशीन स्थापित, महिलाओं को मिलेगी आधुनिक जांच एवं उपचार सुविधा

चम्बा। पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल चम्बा के प्रसूति एवं स्त्री रोग विज्ञान विभाग में एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत की हाई-एंड हिस्टेरोस्कोपी मशीन स्थापित की गई है। इस अत्याधुनिक मशीन से महिलाओं को गर्भाशय संबंधी बीमारियों की जांच एवं उपचार की बेहतर सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी।

इस मोके पर पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल चम्बा प्राचार्य कम डीन डॉ पंकज गुप्ता ने कहा की हिस्टेरोस्कोपी तकनीक के माध्यम से गर्भाशय के अंदरूनी हिस्से को सीधे देखकर जांच की जा सकती है। इसकी मदद से गर्भाशय में पॉलिप, फाइब्रॉइड के कुछ प्रकार, असामान्य रक्तस्राव के कारणों तथा अन्य समस्याओं की पहचान करने में सहायता मिलती है। चिकित्सकीय आवश्यकता के अनुसार कुछ समस्याओं का उपचार भी इसी प्रक्रिया के माध्यम से किया जा सकता है। इससे बीमारी का सटीक आकलन करने और उचित उपचार योजना बनाने में मदद मिलती है।

डॉ पंकज गुप्ता ने कहा की इस मशीन की स्थापना से चम्बा एवं आसपास के क्षेत्रों की महिलाओं को आधुनिक स्त्री रोग संबंधी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मरीजों को ऐसी जांच एवं उपचार के लिए निजी क्लीनिकों या अन्य अस्पतालों में जाने की जरूरत कम होगी, जिससे समय, यात्रा और अतिरिक्त खर्च की बचत हो सकती है।
डॉ पंकज गुप्ता ने यह भी कहा की मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और सदर विधायक और महाविद्यालय प्रबंधन की यह पहल क्षेत्र में महिला स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा मरीजों को सरकारी चिकित्सा संस्थान में बेहतर एवं आधुनिक उपचार सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

इस मोके पर प्रसूति एवं स्त्री रोग विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ सोनम गियाल्छेन नेगी,
डॉ सपना, डॉ अलिज़ा पॉल,डॉ अंकिता, डॉ तेजीन, एनेस्थीसिया विभाग से डॉ सलोनी सूद, डॉ सुनील और डॉ नीतीक्षा सहित अन्य मौजूद रहें।

राजकीय महाविद्यालय चम्बा की *राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस)* इकाई द्वारा *केन्द्रीय युव मामले एवं खेल मंत्रालय एवं क्षेत्...
09/10/2026

राजकीय महाविद्यालय चम्बा की *राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस)* इकाई द्वारा *केन्द्रीय युव मामले एवं खेल मंत्रालय एवं क्षेत्रीय निदेशालय एन एस एस चंडीगढ़* के आदेश एवं दिशानिर्देशानुसार *नशा मुक्त भारत अभियान – विकसित युवा के अंतर्गत 100वें सप्ताह* के *संकल्प अभियान* के तहत *युवा संवाद मेले* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय चम्बा के पूर्व एवं सेवानिवृत्त प्राचार्य *डॉ. मदन लाल गुलेरिया* ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी *डॉ. करण हितेषी* तथा पुलिस थाना चम्बा के प्रभारी एसएचओ *श्री रमन चौधरी* स्रोत व्यक्ति एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त शिक्षाविद एवं उत्कृष्ट शिक्षक गौरव सम्मान से सम्मानित *श्री जितेश्वर सूर्या, शिक्षाविद एवं रचनाकार श्री अनूप राही, राजकीय महाविद्यालय चम्बा के प्राचार्य प्रो. राकेश राठौर, डॉ. चमन सिंह, मेरा युवा भारत के जिला युवा अधिकारी श्री राहुल गर्ग, जिला खेल अधिकारी श्री रूपेश कुमार, राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी श्री जितेंद्र कुमार, राजकीय महाविद्यालय तेलका के प्राचार्य डॉ. वीरेन्द्र सिंह, डॉ. सुमित तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. संतोष देवी* विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में डॉ. करण हितेषी ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि अपने संबोधन में जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. करण हितेषी ने कहा कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना वर्तमान समय की महत्त्वपूर्ण आवश्यकता है। युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति और उसकी प्रगति के आधार होते हैं। यदि युवाशक्ति स्वस्थ, शिक्षित, अनुशासित और सकारात्मक विचारों से परिपूर्ण होगी, तभी देश विकास के नए आयाम स्थापित कर सकेगा। उन्होंने कहा कि नशे की प्रवृत्ति न केवल व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करती है, बल्कि उसके पारिवारिक जीवन, शिक्षा, सामाजिक प्रतिष्ठा और भविष्य की संभावनाओं पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती है। इसलिए युवाओं को नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना चाहिए।

डॉ. हितेषी ने कहा कि नशामुक्त भारत का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से प्राप्त नहीं किया जा सकता, बल्कि इसके लिए युवाओं, शिक्षण संस्थानों, अभिभावकों, सामाजिक संगठनों, प्रशासन और समुदाय की सामूहिक भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने शिक्षण संस्थानों की भूमिका को महत्त्वपूर्ण बताते हुए कहा कि महाविद्यालय केवल शैक्षणिक ज्ञान प्राप्त करने के केंद्र नहीं हैं, बल्कि विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व, आत्मविश्वास और सकारात्मक जीवन दृष्टिकोण विकसित करने के भी महत्त्वपूर्ण माध्यम हैं। एनएसएस जैसी योजनाएं युवाओं को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक समस्याओं के समाधान में योगदान देने का अवसर प्रदान करती हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी ऊर्जा का उपयोग शिक्षा, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों, रचनात्मक कार्यों और समाजसेवा में करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करना, अच्छी संगति अपनाना, समय का सदुपयोग करना और अनुशासित दिनचर्या का पालन करना युवाओं को नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रखने में सहायक होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे नशामुक्ति के संदेश को केवल अपने तक सीमित न रखें, बल्कि अपने परिवारों, मित्रों और समाज के अन्य लोगों तक भी पहुंचाएं। उन्होंने इस प्रकार के युवा संवाद कार्यक्रमों को युवाओं में जागरूकता, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक चेतना विकसित करने की दिशा में एक सार्थक पहल बताया।।

एस एच ओ श्री रमन चौधरी ने अपने संबोधन में लिस थाना चम्बा के प्रभारी एसएचओ श्री रमन चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि नशे की समस्या आज केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह परिवारों, सामाजिक व्यवस्था और युवाओं के भविष्य को प्रभावित करने वाली गंभीर चुनौती है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक और सामाजिक दुष्परिणामों के प्रति सचेत करते हुए कहा कि नशे की शुरुआत कई बार जिज्ञासा, मित्रों के दबाव, गलत संगति अथवा तनाव से बचने के प्रयास में होती है, लेकिन धीरे-धीरे यह व्यक्ति के जीवन, व्यवहार और निर्णय लेने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है। इसलिए युवाओं को किसी भी प्रकार के दबाव में आकर नशीले पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए तथा अपने जीवन और भविष्य के प्रति जिम्मेदार दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने मित्रों और आसपास के वातावरण के प्रति सजग रहना चाहिए। यदि किसी साथी में नशे की ओर बढ़ने के संकेत दिखाई दें, तो उसका उपहास करने अथवा उससे दूरी बनाने के बजाय उसे समझाने, उचित मार्गदर्शन देने और आवश्यकता पड़ने पर परिवार या संबंधित विशेषज्ञों की सहायता लेने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि नशे से दूर रहना केवल व्यक्तिगत निर्णय नहीं, बल्कि अपने परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का भी हिस्सा है। युवाओं की जागरूकता और सकारात्मक सोच नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों को जनआंदोलन का रूप देने में महत्त्वपूर्ण योगदान दे सकती है।

मुख्य अतिथि डॉ. मदन लाल गुलेरिया ने युवाओं के सर्वांगीण विकास में शिक्षा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के महत्त्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उन्हें अपने भविष्य के प्रति सजग रहते हुए स्वस्थ आदतों को अपनाना चाहिए। न्होंने विद्यार्थियों को खेलकूद, योग, सांस्कृतिक गतिविधियों, पठन-पाठन और समाजसेवा जैसे सकारात्मक विकल्प अपनाने की सलाह दी। उनके अनुसार, खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मनियंत्रण, धैर्य, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करते हैं, जबकि रचनात्मक गतिविधियां उनकी ऊर्जा को सही दिशा प्रदान करती हैं। उन्होंने एनएसएस इकाई द्वारा नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए आयोजित युवा संवाद मेले की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को सामाजिक समस्याओं को समझने, उनके समाधान के प्रति संवेदनशील बनने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से स्वयं दूर रहने, अपने साथियों को जागरूक करने तथा एक स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

खेल जगत से जुड़े वक्ताओं ने भी विद्यार्थियों को प्रेरित किया। राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी श्री जितेंद्र कुमार ने खेलों को स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम बताया। उन्होंने युवाओं से खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा अपनी प्रतिभा को सकारात्मक दिशा देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एन एस एस गीत के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों को बैज लगाकर सम्मानित किया गया तथा दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अविनाश ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों और उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम के उद्देश्यों से अवगत करवाया।

विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पोस्टर निर्माण, नारा लेखन और कोलाज निर्माण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए पोस्टरों, नारों और कोलाज की प्रदर्शनी के साथ जागरूकता स्टॉल भी लगाया गया, जिसे उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने सराहा।

प्रतियोगिताओं के परिणामों में पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में गौरीति ने प्रथम, पवित्रा ने द्वितीय तथा अनीशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में गौरीति प्रथम, सन्नी द्वितीय तथा अनीता तृतीय रहे। वहीं, कोलाज निर्माण प्रतियोगिता में गौरीति प्रथम, शीतल द्वितीय तथा सन्नी तृतीय रहे। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश दिया। राहुल और आशीष की जुगलबंदी एवं गीतों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, डिम्पल, अनीशा और भवना ने नृत्य, गायन एवं कविता पाठ के माध्यम से नशामुक्ति जागरूकता अभियान को प्रभावी संदेश दिया। विद्यार्थियों की इन प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को रोचक बनाने के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता का संदेश भी प्रसारित किया।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।

युवा संवाद मेले ने युवाओं में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता, खेल भावना, रचनात्मकता और सामाजिक उत्तरदायित्व को प्रोत्साहित करने के लिए एक महत्त्वपूर्ण मंच प्रदान किया। कार्यक्रम का समापन इस संदेश के साथ हुआ कि स्वस्थ, जागरूक और सशक्त युवा ही नशामुक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। राजकीय महाविद्यालय चम्बा की एनएसएस इकाई ने युवाओं को जागरूक करने तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए अपने प्रयास निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई

  Drishti TV Chamba 👉पांगी के जनजातीय क्षेत्र फिंडरू में किसान जागरूकता बैठक आयोजित, औषधीय पौधों की खेती एवं बोर्ड की यो...
09/10/2026

Drishti TV Chamba 👉

पांगी के जनजातीय क्षेत्र फिंडरू में किसान जागरूकता बैठक आयोजित, औषधीय पौधों की खेती एवं बोर्ड की योजनाओं पर हुई चर्चा

#पांगी, चंबा। राज्य औषधीय पादप बोर्ड, हिमाचल प्रदेश के तत्वावधान में ग्राम फिंडरू, में किसान जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ अनीता शर्मा जी के निर्देशानुसार कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अनुज कौशल, जिला नोडल अधिकारी, राज्य औषधीय पादप बोर्ड, चंबा ने की। बैठक में क्षेत्र के 35 किसानों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य किसानों को अच्छी कृषि पद्धतियों (Good Agricultural Practices—GAP) औषधीय पौधों की वैज्ञानिक खेती, अच्छी कृषि पद्धतियों तथा राज्य औषधीय पादप बोर्ड की विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

बैठक के दौरान औषधीय पौधों की खेती से संबंधित अच्छी कृषि पद्धतियों (Good Agricultural Practices—GAP) पर विस्तार से चर्चा की गई। किसानों को औषधीय पौधों के उपयुक्त चयन, गुणवत्तापूर्ण रोपण सामग्री, भूमि की तैयारी, वैज्ञानिक तरीके से खेती, उचित सिंचाई, जैविक खाद के उपयोग, फसल प्रबंधन, कटाई-पश्चात प्रसंस्करण तथा औषधीय उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखने के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई। साथ ही, स्थानीय जलवायु एवं भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।

#बैठक में वन्यजीवों से प्रभावित कृषि भूमि से संबंधित समस्याओं पर भी चर्चा की गई। किसानों ने वन्यजीवों के कारण कृषि गतिविधियों में आने वाली कठिनाइयों और ऐसी भूमि के वैकल्पिक उपयोग की संभावनाओं को साझा किया। इस संदर्भ में औषधीय पौधों की खेती को एक संभावित विकल्प के रूप में अपनाने तथा स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप उपयुक्त प्रजातियों के चयन पर विचार किया गया।

इसके अतिरिक्त, किसानों को राज्य औषधीय पादप बोर्ड, हिमाचल प्रदेश की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। उन्हें औषधीय पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन, खेती को प्रोत्साहित करने, प्रशिक्षण तथा योजनाओं के अंतर्गत उपलब्ध सहायता से संबंधित जानकारी प्रदान की गई, ताकि किसान इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आजीविका के नए अवसर विकसित कर सकें।

बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि पांगी जैसे जनजातीय एवं पर्वतीय क्षेत्र में स्थानीय प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करते हुए औषधीय पौधों की वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देना किसानों की आय में वृद्धि तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हो सकता है।

#कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को औषधीय पादप क्षेत्र से जोड़ने, पारंपरिक ज्ञान एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों के समन्वय को प्रोत्साहित करने तथा औषधीय पौधों के सतत उत्पादन के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

09/10/2026

विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी ग्राम पंचायत धुलारा में माता मंसा देवी मंदिर के लिए संपर्क सड़क मार्ग के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान।

09/10/2026
*चुराह उपमंडल में ओलावृष्टि से मटर-मक्की की फसल को नुकसान, किसानों की चिंता बढ़ी*तीसा:चुराह उपमंडल के कई क्षेत्रों में व...
09/10/2026

*चुराह उपमंडल में ओलावृष्टि से मटर-मक्की की फसल को नुकसान, किसानों की चिंता बढ़ी*

तीसा:चुराह उपमंडल के कई क्षेत्रों में वीरवार रात हुई भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है।
*प्राप्त जानकारी के अनुसार यह ओलावृष्टि ग्राम पंचायत बैरागढ़, देवीकोठी तथा घुलेई-टेपा क्षेत्रों में हुई है। बारिश के साथ गिरे ओलों से खेतों में खड़ी मटर और मक्की की फसल प्रभावित हुई है।*
स्थानीय किसानों के अनुसार इस वर्ष मटर की फसल अच्छी मानी जा रही थी। खेतों में फसल लगभग तैयार होने की स्थिति में थी, लेकिन अचानक हुई ओलावृष्टि के कारण मटर की फलियों और मक्की के पौधों को नुकसान पहुंचा है। किसानों ने बताया कि क्षेत्र के अधिकतर परिवार खेती-बाड़ी पर ही निर्भर हैं। फसल को नुकसान पहुंचने से उनकी आर्थिक स्थिति पर असर पड़ा है और उनकी कई महीनों की मेहनत प्रभावित हुई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि संबंधित क्षेत्रों में जाकर फसलों को हुए नुकसान का आकलन किया जाए और प्रभावित किसानों को नियमानुसार उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।

 #प्रेस नोट*कांग्रेस के झांसे में नहीं आने वाली अब प्रदेश की जनता,**10 गारंटी में कोई भी पूरी नहीं कर पाई कांग्रेस सरकार...
09/10/2026

#प्रेस नोट
*कांग्रेस के झांसे में नहीं आने वाली अब प्रदेश की जनता,*
*10 गारंटी में कोई भी पूरी नहीं कर पाई कांग्रेस सरकार*

#पीले बॉक्स में ] : भाजपा ने मनाया कांग्रेस सरकार का विदाई समारोह, दूध और गोबर लेकर किया प्रदर्शन*

*[ नीले बॉक्स में ] : घर-घर जाकर बताएंगे कांग्रेस की नाकामी, 75 लाख जनता ने उखाड़ फेंकने का बनाया मन - जयसिंह*

#चंबा।* भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता जयसिंह ने कहा कि 10 गारंटी देकर सत्ता में आने के बाद कांग्रेस सरकार ने साढ़े 4 साल तक प्रदेश की जनता को ठगने का कार्य किया। चंबा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस ठगों की सरकार है और अब सरकार और विधायकों का विदाई समारोह शुरू हो गया है जिसका आगाज चंबा से हुआ है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 100 रुपए प्रति लीटर दूध खरीदने का वादा किया था, जिसे आज तक पूरा नहीं किया। गोबर खरीदने की राह देख रहे किसान आज भी इंतजार में हैं। इसके लिए गांव-गांव जाकर कांग्रेस की विदाई के बारे में बताया जाएगा।

*फोटो कैप्शन 1:* चंबा बाजार में दूध की बोतल और गोबर की टोकरी लेकर प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता
*फोटो कैप्शन 2:* कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए अधिवक्ता जयसिंह

उन्होंने कहा कि महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए देने की गारंटी भी पूरी नहीं हुई। चंबा में लाखों महिलाओं ने कई बार फॉर्म भरे लेकिन फॉर्म रद्द कर गुमराह किया गया।

वहीं मेडिकल कॉलेज चंबा में मासूमों की मौत के मामले में जांच नहीं हुई, दोषी डॉक्टरों को संरक्षण दिया गया। मिंजर मेले में मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज को सरोल शिफ्ट तो कर दिया लेकिन स्टाफ और फर्नीचर की कमी आज भी है।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री रोजगार के नाम पर युवाओं को बेवकूफ बना रहे हैं। पक्की नौकरी की गारंटी का इंतजार लाखों युवा कर रहे हैं। उप-तहसील साहो खोलने की घोषणा तो कर दी लेकिन बजट तक नहीं जुटा पाए।

*[ साइड बॉक्स - मुख्य मुद्दे ]*
- *दूध 100 रु. खरीद* - किसानों से वादा नहीं निभाया
- *गोबर खरीद* - घोषणा में ही सीमित रही योजना
- *1500 रु. महिला सम्मान* - फॉर्म रद्द, महिलाएं परेशान
- *मेडिकल कॉलेज चंबा* - सुविधाओं का अभाव, स्टाफ की कमी

Address

Chamba

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Him Drishti TV Chamba posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share