Chowfla Himachal News

Chowfla Himachal News Chowfla Himachal News is an independent media blog covering local updates from Churah, Chamba & HP.

Disclaimer: Content shared here is based on public sources for awareness purposes only. This page is not affiliated with any official government press.

06/09/2026

चुराह जुकयानी हत्याकांड: नेगी राम की पत्नी ने लगाई न्याय की गुहार

चुराह उपमंडल के जुकयानी में नेगी राम की मौत का मामला लगातार चर्चा में है। मृतक की पत्नी ने न्याय की गुहार लगाते हुए आरोप लगाया है कि उनके पति की निर्म*म ह*त्या हुई है। उन्होंने कहा कि वह पुलिस की अब तक की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं।

मृतक की पत्नी ने मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच करवाने और घटना की सच्चाई सामने लाने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

सितंबर माह में चंबा जिले में वाहन फिटनेस और ड्राइविंग टेस्ट की तिथियां जारीचंबा जिले में सितंबर 2026 के दौरान वाहनों की ...
06/09/2026

सितंबर माह में चंबा जिले में वाहन फिटनेस और ड्राइविंग टेस्ट की तिथियां जारी

चंबा जिले में सितंबर 2026 के दौरान वाहनों की फिटनेस जांच और ड्राइविंग टेस्ट के लिए तिथियां जारी कर दी गई हैं। संबंधित वाहन मालिक निर्धारित तिथि पर अपने वाहनों को जांच के लिए प्रस्तुत कर सकते हैं।

जारी कार्यक्रम के अनुसार:

आरटीओ चंबा: फिटनेस टेस्ट 8 सितंबर और 18 सितंबर, ड्राइविंग टेस्ट 17 सितंबर
आरएलए डलहौजी: 9 सितंबर — फिटनेस व ड्राइविंग टेस्ट
आरएलए भरमौर: 19 सितंबर — फिटनेस व ड्राइविंग टेस्ट
आरएलए चुवाड़ी: फिटनेस टेस्ट 22 सितंबर, ड्राइविंग टेस्ट 26 सितंबर
आरएलए चंबा: ड्राइविंग टेस्ट 23 सितंबर
आरएलए तीसा: 24 सितंबर — फिटनेस व ड्राइविंग टेस्ट
आरएलए सलूणी: 25 सितंबर — फिटनेस व ड्राइविंग टेस्ट
आरएलए पांगी: 30 सितंबर — फिटनेस व ड्राइविंग टेस्ट

वाहन मालिकों से अपील है कि वे निर्धारित तिथि का ध्यान रखते हुए आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर पहुंचें।

🇯🇵 जापान एक्सपोज़र विजिट पर रवाना होंगे हिमाचल के विद्यार्थीमुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज तकनीकी शिक्षा ...
06/09/2026

🇯🇵 जापान एक्सपोज़र विजिट पर रवाना होंगे हिमाचल के विद्यार्थी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के साथ जापान एक्सपोज़र विजिट पर रवाना होने वाले विद्यार्थियों से वर्चुअली संवाद किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई तकनीकों, कार्यसंस्कृति और वैश्विक अवसरों को करीब से जानने के लिए विद्यार्थियों में जिस तरह का उत्साह देखने को मिल रहा है, वह सुखद और प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय अनुभव युवाओं के ज्ञान, कौशल और दृष्टिकोण को व्यापक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे जापान यात्रा को केवल भ्रमण न मानकर सीखने, समझने और नए अनुभव प्राप्त करने के महत्वपूर्ण अवसर के रूप में लें। उन्होंने विद्यार्थियों से जापान में मिलने वाली नई तकनीकों, कार्यप्रणाली और अनुभवों को आत्मसात कर अपने जीवन एवं करियर में उनका लाभ उठाने का प्रयास करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने सभी विद्यार्थियों को जापान एक्सपोज़र विजिट के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

📢 नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं और भर्ती करने वाली कंपनियों के लिए खास अवसर!💼 BHADRAKALI JOBSसही नौकरी • सही उम्मीदवारअब ह...
06/09/2026

📢 नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं और भर्ती करने वाली कंपनियों के लिए खास अवसर!

💼 BHADRAKALI JOBS
सही नौकरी • सही उम्मीदवार

अब हिमाचल प्रदेश के सभी 12 जिलों सहित पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में रोजगार के अवसरों से जुड़ने का आसान माध्यम।

👨‍💼 नौकरी तलाशने वाले उम्मीदवार:
अपनी योग्यता, अनुभव और पसंदीदा नौकरी की जानकारी दर्ज करें और उपयुक्त रोजगार अवसरों से जुड़ें।

🏢 कंपनियों एवं नियोक्ताओं के लिए:
यदि आपकी कंपनी में किसी भी पद पर भर्ती की आवश्यकता है, तो अपनी रिक्तियों की जानकारी हमें भेजें। हम आपकी आवश्यकता के अनुसार उपयुक्त उम्मीदवार उपलब्ध करवाने का प्रयास करेंगे।

🔹 तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पद
🔹 सुरक्षा कर्मचारी
🔹 चालक
🔹 होटल कर्मचारी
🔹 सेल्स एवं कार्यालय कर्मचारी
🔹 सुपरवाइजर
🔹 इंजीनियर एवं अन्य पद

📱 संपर्क: 9318158049

📧 Email: [email protected]

mailto:[email protected]

👉 आज ही Bhadrakali Jobs से जुड़ें और अपने रोजगार की दिशा में पहला कदम बढ़ाएं।

06/09/2026

चुराह न*वजात का श*व बच्ची का निकला, जांच तेज पूरी ख़बर कमेंट बॉक्स में पढ़े

टायर फटने से डिप्टी सीएम के सीएसओ की गाड़ी बेकाबू, सुरक्षा अधिकारी घायलहरोली। हरोली-रामपुर पुल के पास टायर फटने से डिप्ट...
05/09/2026

टायर फटने से डिप्टी सीएम के सीएसओ की गाड़ी बेकाबू, सुरक्षा अधिकारी घायल

हरोली। हरोली-रामपुर पुल के पास टायर फटने से डिप्टी सीएम के मुख्य सुरक्षा अधिकारी (सीएसओ) की गाड़ी बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सुरक्षा अधिकारी बिन्नी मिन्हास घायल हो गए।

घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। बताया जा रहा है कि अब उनकी हालत पहले से बेहतर है। वहीं, वाहन चालक पूरी तरह सुरक्षित है।

हादसा हरोली-रामपुर पुल के पास हुआ। टायर फटने के कारण वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण बताया जा रहा है।

चुराह के बैरागढ़ में चेक पोस्ट के पास पिकअप दुर्घटनाग्रस्तचुराह,चम्बा। चुराह उपमंडल के बैरागढ़ में चेक पोस्ट के पास शनिव...
05/09/2026

चुराह के बैरागढ़ में चेक पोस्ट के पास पिकअप दुर्घटनाग्रस्त

चुराह,चम्बा। चुराह उपमंडल के बैरागढ़ में चेक पोस्ट के पास शनिवार को एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना सामने आई है। हादसे में पिकअप वाहन को नुकसान पहुंचने की जानकारी है।

फिलहाल हादसे में किसी के घायल होने या जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं हो पाई है। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप का पंजीकरण नंबर भी अभी सामने नहीं आया है।

हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी भी स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है। पुलिस या प्रशासन की ओर से आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद ही हादसे की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

सलूणी-चंबा मार्ग पर कुंडी के पास बाइक और कार की जोरदार टक्कर, बाइक सवार घायलसलूणी। सलूणी-चंबा सड़क मार्ग पर कुंडी के पास...
05/09/2026

सलूणी-चंबा मार्ग पर कुंडी के पास बाइक और कार की जोरदार टक्कर, बाइक सवार घायल

सलूणी। सलूणी-चंबा सड़क मार्ग पर कुंडी के पास बाइक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया।

घटना के बाद घायल बाइक चालक को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सलूणी पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

राजकीय प्राथमिक व माध्यमिक पाठशाला कुलाल में शिक्षक दिवस पर अभिभावकों ने अध्यापकों को किया सम्मानितकुलाल,पांगी। राजकीय प...
05/09/2026

राजकीय प्राथमिक व माध्यमिक पाठशाला कुलाल में शिक्षक दिवस पर अभिभावकों ने अध्यापकों को किया सम्मानित

कुलाल,पांगी। राजकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक पाठशाला कुलाल में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भाग सिंह मुख्य अतिथि रहे। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अध्यापक सुरेंद्र शर्मा ने बच्चों को देश के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में राज्य समन्वयक निपुण भारत डॉ. मंजुला शर्मा आभासी माध्यम से बच्चों के साथ जुड़ीं और शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने समुदाय सहभागिता तथा विद्यालय में स्कूल प्रबंधन समिति एवं समुदाय की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यालय को समुदाय का बेहतर सहयोग मिलने से शैक्षणिक परिणामों में भी सुधार आता है।

वहीं जिला प्रशिक्षण संस्थान सरू, जिला चंबा की जिला मीडिया समन्वयक डॉ. कविता बिजलवान भी आभासी माध्यम से बच्चों के साथ जुड़ीं। उन्होंने सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों से संवाद किया और विद्यालय एवं समुदाय के बीच बेहतर समन्वय की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों ने अध्यापकों को सम्मानित किया। बच्चों ने अपने हाथों से बनाए सुंदर कार्ड अध्यापकों को भेंट किए, जबकि अभिभावकों ने भी शिक्षकों को उपहार देकर उनके प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया।

इस दौरान विद्यालय में संचालित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई तथा आगामी समय के लिए कार्ययोजना तैयार की गई। विद्यार्थियों के लिए भाषण, रंगभरी और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।

भाषण प्रतियोगिता में निवेदिता ने प्रथम, जितेंद्र ने द्वितीय और तुषार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगभरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रकार के कार्ड तैयार किए और उन्हें अपने शिक्षकों को भेंट किया।

कार्यक्रम में अध्यापक सुरेंद्र शर्मा, लोचू राम, अभिषेक सहित अभिभावक मनीषा, पुष्पा, नारदेई, पान देई, सुनीता, निर्मला, अनु, लाल देई और सुषमा आदि मौजूद रहे।

अंत में विद्यालय के अध्यापकों ने बच्चों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अभिभावकों और विद्यार्थियों की ओर से मिला सम्मान उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा।

राजकीय उच्च विद्यालय लेसवीं में शिक्षक दिवस पर शिक्षा संवाद का आयोजनचुराह,चम्बा। राजकीय उच्च विद्यालय लेसवीं में शिक्षक ...
05/09/2026

राजकीय उच्च विद्यालय लेसवीं में शिक्षक दिवस पर शिक्षा संवाद का आयोजन

चुराह,चम्बा। राजकीय उच्च विद्यालय लेसवीं में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों सहित विद्यार्थियों के अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए रंगारंग सांस्कृतिक और प्रतिभा-आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की प्रगति, अनुशासन तथा विद्यालय के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए।

इस अवसर पर कार्यकारी मुख्याध्यापक पवन शर्मा, अध्यापक बलबीर सिंह, टीजीटी (आर्ट्स), नवीन कुमार, कला अध्यापक, शिव कुमार टीजीटी (मेडिकल), गुरदित्ता टीजीटी (हिंदी) तथा इंटर्नशिप प्रशिक्षु बबीता और दीपक उपस्थित रहे।

कार्यकारी मुख्याध्यापक पवन शर्मा ने विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्यों, अभिभावकों एवं उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय, अभिभावक और समाज के आपसी सहयोग से ही विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव है।

Address

Jakhla
Chamba
176321

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Chowfla Himachal News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share