Ajay Himachal News

Ajay Himachal News journalist

02/09/2026

चंबा में 100 सुरक्षा गार्ड पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, 7 से 11 सितंबर तक विभिन्न स्थानों पर होंगे साक्षात्कार। Ajay Himachal News

02/09/2026

मणिमहेश यात्रा की व्यवस्थाओं पर बड़ा सवाल!
मणिमहेश यात्रा की व्यवस्था को लेकर हिन्दू उत्थान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी भुवनेश्वर शर्मा ने की प्रेसवार्ता। Ajay Himachal News
#मणिमहेश #मणिमहेशयात्रा #चंबा #हिमाचलप्रदेश

काली माता मंदिर कंदारा में जन्माष्टमी पर होगा भव्य जागरण व भंडाराकंदारा। काली माता मंदिर कमेटी कंदारा की ओर से हर वर्ष क...
01/09/2026

काली माता मंदिर कंदारा में जन्माष्टमी पर होगा भव्य जागरण व भंडारा
कंदारा। काली माता मंदिर कमेटी कंदारा की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जन्माष्टमी महोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर परिसर में जागरण एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
मंदिर कमेटी ने समस्त श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें और प्रसाद ग्रहण करें। कमेटी की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां पूरी की जा रही हैं। Ajay Himachal News

चंबा। ग्राम पंचायत सिंगी के गांव बनगोटू निवासी तिलक राज पर मंगलवार सुबह जंगली भालू ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि त...
01/09/2026

चंबा। ग्राम पंचायत सिंगी के गांव बनगोटू निवासी तिलक राज पर मंगलवार सुबह जंगली भालू ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि तिलक राज सुबह घर से दूसरे गांव की ओर जा रहे थे। घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया।
तिलक राज की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा पहुंचाया गया। उनकी हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। Ajay Himachal News

01/09/2026

मणिमहेश यात्रा को लेकर अजय ठाकुर ने प्रशासन ओर मणिमहेश ट्रस्ट पर उठाए सवाल। Ajay Himachal News DC Chamba #मणिमहेशयात्रा

01/09/2026

Live : राहुल गांधी के विरुद्ध FIR दर्ज करने के विरोध में कांग्रेस ने चम्बा में आरंभ किया जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन।

01/09/2026

हिमाचल: मुकेश अग्निहोत्री बोले- मंदिरों के पैसे से गरीबों के इलाज और स्कूल फीस की मदद करेगी सरकार

31/08/2026

महिला के दुपट्टे से बचाई गई एक बाइक सवार की जान।
यह घटना ककीरा के समीप घटासनी बताई जा रही है जहां तेज बहाव के चलते एक बाईक सवार को महिलाओ ने अपनी चुनी से सहारा देकर बचाया। Ajay Himachal News

31/08/2026

आसमानी बिजली गिरने से 15 भैंसों की मौत, प्रभावित परिवारों ने मांगी आर्थिक सहायता। Ajay Himachal News

चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी पिकअप; 29 वर्षीय चालक की मौत.। क्रैश बैरियर होते तो बच जाती युवक की जान।चंबा। ...
31/08/2026

चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी पिकअप; 29 वर्षीय चालक की मौत.। क्रैश बैरियर होते तो बच जाती युवक की जान।

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा मंगला-द्रबला संपर्क मार्ग पर पेश आया, जहां एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। Ajay Himachal News

Address

Chamba

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ajay Himachal News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share