nayan_madhwal

nayan_madhwal Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from nayan_madhwal, Digital creator, Nainital.

गुरु पूर्णिमा की आप सभी को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं।
29/07/2026

गुरु पूर्णिमा की आप सभी को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं।

मालवीय नगर होटल अग्निकांड मामले में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केसर सिंह नेगी (केशव नेगी) को कोर्ट से जमानत मिली कोर्ट ने...
27/07/2026

मालवीय नगर होटल अग्निकांड मामले में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केसर सिंह नेगी (केशव नेगी) को कोर्ट से जमानत मिली कोर्ट ने कहा: “सिर्फ रसोई के उपकरण चलाना अपने आप में आपराधिक लापरवाही साबित नहीं करता”

करगिल विजय दिवस :       ।।ॐ नमः भगवते वासुदेवाय।।          अपने देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने वाले अपनी सेनाओं के सभी ब...
26/07/2026

करगिल विजय दिवस : ।।ॐ नमः भगवते वासुदेवाय।।
अपने देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने वाले अपनी सेनाओं के सभी बीर जवानों द्वारा --
शौर्य , पराक्रम एवं बलिदान की पराकाष्ठा के प्रतीक , कारगिल विजय दिवस।
आज से ठीक 22 वर्ष पूर्व , भारत माता के उन जाबांज बीर सपूतों को , जिन्होंने अपने जीवन की आहुति देकर भी , गद्दार पाकिस्तान को कारगिल से दुम दबाकर भागने पर मजबूर किया।
आज 26 जौलाय के दिन , कारगिल विजय दिवस के अवसर पर उन सबको , नमन , बन्दन एवं भावपूर्ण विनम्र श्रद्धांजलि।
। । । जय हिंद । । ।
।।।भारत माता की जय।।।
शहीदों का किया जाएगा सम्मान,
भारत हर साल 26 जुलाई को 'करगिल विजय दिवस' मनाता है। इस दिन 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना ने जीत हासिल की थी। भारत को मिली जीत के 22 साल पूरे होने की खुशी में देशभर में जश्न की शुरुआत हो चुकी है। रविवार को तोलोलिंग, टाइगर हिल और दूसरी बड़ी लड़ाईयों को याद किया गया और इसी के साथ लद्दाख में द्रास क्षेत्र में करगिल युद्ध स्मारक पर 559 दीपक जलाए गए। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इस मौके पर तिलहटी में स्थित स्मारक पर श्रद्धांजलि देने के लिए जाएंगे और पीएम मोदी इस दिन हर साल इंडिया गेट पर मौजूद अमर जवान ज्योति पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं।
60 दिनों तक चले इस युद्ध में शहीद हुए भारत के सैनिकों को 'करगिल विजय दिवस' में याद किया जाता है। युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सैन्य टुकड़ियों को इस इलाके से हटा दिया था और अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया था।

With Manju Devi Vlogs – I just got recognized as one of their top fans! 🎉
21/07/2026

With Manju Devi Vlogs – I just got recognized as one of their top fans! 🎉

स्वर्गीय राजेंद्र सिंह कंडारी घर के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे।उन्होंने लो...
17/07/2026

स्वर्गीय राजेंद्र सिंह कंडारी घर के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे।
उन्होंने लोन लेकर बकरियों का छोटा-सा कारोबार शुरू करने का सपना देखा था, ताकि अपने परिवार और बच्चों का भविष्य बेहतर बना सकें। लेकिन सपना पूरा होने से पहले ही उनकी निर्मम हत्या हो गई।
आज पीछे रह गए हैं— 💔 एक पत्नी
👧👦 दो मासूम बच्चे, जिनकी पढ़ाई अभी जारी है।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है...
इन बच्चों की पढ़ाई कौन करवाएगा?
घर का खर्च कैसे चलेगा?
इस परिवार का भविष्य कौन संभालेगा?
🙏 हम उत्तराखंड सरकार, प्रशासन और सभी समाजसेवियों से विनम्र अपील करते हैं कि इस परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाए। यदि किसी सरकारी योजना या राहत के तहत सहायता संभव हो, तो उसे शीघ्र उपलब्ध कराया जाए।
अगर आप आर्थिक सहायता नहीं कर सकते, तो कृपया इस पोस्ट को ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करें।
हो सकता है आपकी एक शेयर इस परिवार तक मदद पहुँचाने का माध्यम बन जाए। ❤️
🕯️ आइए, मिलकर एक परिवार की उम्मीद को टूटने न दें।
#उत्तराखंड #न्याय_की_आवाज़ #इंसानियत ेयर_एक_उम्मीद
क्या आप इस परिवार तक मदद की यह आवाज़ पहुँचाने के लिए इस पोस्ट को शेयर करेंगे?

उत्तराखंड के सांस्कृतिक व लोक पर्व  #हरेला की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हरेला सिर्फ एक त्यौहार न होकर उत्तराखंड की जी...
16/07/2026

उत्तराखंड के सांस्कृतिक व लोक पर्व #हरेला की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हरेला सिर्फ एक त्यौहार न होकर उत्तराखंड की जीवनशैली का प्रतिबिंब है। यह प्रकृति के साथ संतुलन साधने वाला त्यौहार है। प्रकृति का संरक्षण और संवर्धन हमेशा से पहाड़ की परंपरा का अहम हिस्सा रहा है।

उत्तराखंड के सांस्कृतिक व लोक पर्व  #हरेला की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हरेला सिर्फ एक त्यौहार न होकर उत्तराखंड की जी...
16/07/2026

उत्तराखंड के सांस्कृतिक व लोक पर्व #हरेला की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हरेला सिर्फ एक त्यौहार न होकर उत्तराखंड की जीवनशैली का प्रतिबिंब है। यह प्रकृति के साथ संतुलन साधने वाला त्यौहार है। प्रकृति का संरक्षण और संवर्धन हमेशा से पहाड़ की परंपरा का अहम हिस्सा रहा है।
जी रये, जागि रये, तिष्टिये, पनपिये,
दुब जस हरी जड़ हो, ब्यर जस फइये,
हिमाल में ह्यूं छन तक,
गंग ज्यू में पांणि छन तक,
यो दिन और यो मास भेटनैं रये,
अगासाक चार उकाव, धरती चार चकाव है जये,
स्याव कस बुद्धि हो, स्यू जस पराण हो।तुम जीवन पथ पर विजयी बनो, जागृत बने रहो, समृद्ध बनो, तरक्की करो, दूब घास की तरह तुम्हारी जड़ सदा हरी रहे, बेर के पेड़ की तरह तुम्हारा परिवार फूले और फले। जब तक कि हिमालय में बर्फ है, गंगा में पानी है, तब तक ये शुभ दिन, मास तुम्हारे जीवन में आते रहे। आकाश की तरह ऊँचे हो जाओ, धरती की तरह चौड़े बन जाओ, सियार की सी तुम्हारी बुद्धि होवे, शेर की तरह तुम में प्राणशक्ति हो।।आप और आपके परिवार को उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां।।
#हरेला
#देवभूमि #उत्तराखंड

🕯️ देवपुरी हत्याकांड: एक परिवार का दर्द, पूरे समाज का सवाल...18 मई 2026 को एक परिवार ने अपना बेटा, अपना भाई, अपना सहारा ...
15/07/2026

🕯️ देवपुरी हत्याकांड: एक परिवार का दर्द, पूरे समाज का सवाल...
18 मई 2026 को एक परिवार ने अपना बेटा, अपना भाई, अपना सहारा खो दिया। समय बीत गया, लेकिन उस घर का सन्नाटा आज भी वैसा ही है। हर रात परिवार को यही उम्मीद होती होगी कि काश यह सब एक बुरा सपना होता।
यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति की हत्या का नहीं, बल्कि विश्वास, रिश्तों और इंसानियत पर लगे गहरे घाव का भी है।
हम किसी को दोषी या निर्दोष घोषित नहीं कर सकते—यह फैसला अदालत करेगी। लेकिन एक नागरिक के रूप में निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध न्याय की मांग करना हमारा अधिकार और कर्तव्य दोनों है।
आइए, इस मामले को भुलाएँ नहीं। एक शेयर, एक आवाज़ और एक जागरूक नागरिक की जिम्मेदारी किसी परिवार को यह एहसास दिला सकती है कि वे न्याय की लड़ाई में अकेले नहीं हैं।
🙏 ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिवार को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करें।
अगर आप भी मानते हैं कि हर पीड़ित परिवार को समय पर न्याय मिलना चाहिए, तो इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करें ताकि न्याय की आवाज़ और बुलंद हो सके।
क्या आपको लगता है कि ऐसे मामलों में न्याय प्रक्रिया और तेज़ होनी चाहिए?

#सच्चाई_की_जीत #न्याय_की_आवाज़

Address

Nainital
UTTARAKHAND

Telephone

+17579204255

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when nayan_madhwal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share