12/10/2024
औवेसी की पार्टी की धमकी से हिमाचल का बागवान नहीं डरने वाला! 💪🍏
Aimim- All India Majlis-E-Ittehadul Muslimeen के नेता Dr. Shoaib Jamei का ये कहना कि भारत का विशेष समुदाय हिमाचल प्रदेश के सेब न खरीदे, शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। चेतन बरागटा ने स्पष्ट कर दिया है कि हमारे बागवान ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। हिमाचल का सेब उद्योग हमारे पूर्वजों की धरोहर है और हमारी आर्थिकी का आधार भी।
Chetan Singh Bragta का कहना है कि शोएब जमाई कान खोलकर सुन ले – हिमाचल का बागवान अपनी मेहनत से खुद अपनी मार्केट बनाने में पूरी तरह सक्षम है। कुछ दिन पहले शिमला में अवैध मस्जिद में प्रवेश और अब बागवानों को धमकी – क्या ये हिमाचल को अस्थिर करने की कोशिश नहीं है?
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से अपील है कि इस मामले को गंभीरता से लें और शोएब जमाई पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करें। हिमाचल की संस्कृति और बागवानी हमारी पहचान है, और हम इसे किसी के भी कहने से खोने नहीं देंगे।
हिमाचल के बागवानों के समर्थन में साथ खड़े हों!