The Freedom TV

The Freedom TV Freedom TV is for you and only you. Look around you, how much space the mainstream media gives to you.
☎️ 9759529128, 9917718517
(2)

पश्चिम बंगाल SIR पर बड़ा सवाल, 91% नाम फिर वोटर लिस्ट में जुड़े।
28/08/2026

पश्चिम बंगाल SIR पर बड़ा सवाल, 91% नाम फिर वोटर लिस्ट में जुड़े।

28/08/2026

हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग में फंसे लोगों के रेस्क्यू में जुटी नेपाली सेना

नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग में फंसे मजदूरों और स्थानीय लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए नेपाली सेना का रेस्क्यू अभियान जारी है। रिपोर्टों के अनुसार सेना अब तक करीब 350 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल चुकी है, जबकि 100 से अधिक लोगों को निकालने की कोशिश जारी है।

वहीं, नेपाल सरकार ने विदेशी सर्च एंड रेस्क्यू टीमों की सहायता फिलहाल स्वीकार नहीं की है। सरकार का कहना है कि नेपाली सुरक्षा एजेंसियां स्वयं राहत और बचाव अभियान संभालने में सक्षम हैं। भारत, अमेरिका, चीन और दक्षिण कोरिया सहित कई देशों ने सहायता की पेशकश की थी।

वीडियो में नेपाली सेना के जवान सुरंग के अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित निकालते नजर आ रहे हैं।

27/08/2026

रक्षाबंधन पर भाई-बहन के प्रेम की मिसाल

सितारगंज। रक्षाबंधन के अवसर पर ग्राम गौरीखेड़ा की मुस्लिम महिलाओं ने पूर्व विधायक नारायण पाल को राखी बांधकर भाई-बहन के प्रेम और आपसी सौहार्द की मिसाल पेश की।

इस मौके पर पूर्व विधायक नारायण पाल ने कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “आज मुझे कई सारी बहनें मिल गईं, यह मेरे लिए खुशी और सम्मान की बात है।”

इस दौरान आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देखने को मिला।

27/08/2026

सितारगंज में इंतजामिया कमेटियों का सम्मान

सितारगंज में 12 रबी उल अव्वल के मौके पर सितारगंज एवं आसपास की इंतजामिया कमेटियों को मौलाना सलीम रिजवी, अध्यक्ष MIM ऊधम सिंह नगर, द्वारा सम्मानित किया गया।

इस मौके पर मौलाना सलीम रिजवी ने कहा कि सभी कमेटियां बधाई की पात्र हैं, जिन्होंने जुलूस से लेकर शहर की तमाम व्यवस्थाओं को सुचारू और व्यवस्थित तरीके से संचालित किया। उनके प्रयासों से इतना बड़ा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सरलता के साथ सम्पन्न हुआ।

उन्होंने कहा कि रबी उल अव्वल के मौके पर लोगों ने उत्साह, भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लेकर शहर में अमन और भाईचारे की मिसाल पेश की।

27/08/2026

ये लखनऊ का रीजनल पासपोर्ट ऑफिस है। यूपी के तमाम दूर दराज इलाकों से यहां लोग अपने पासपोर्ट संबंधित केस के लिए पहुंचते हैं। अब आप गेट पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड का व्यवहार देखिए। प्रतापगढ़, अयोध्या, इलाहाबाद से आए लोगों को ऑप्वाइंटमेंट होने के बावजूद अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। जबकि नियम ये है कि एक एप्लीकेंट के साथ एक व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति होती है।

लखनऊ आरपीओ अधिकारी को कम से कम अपने सिक्योरिटी गार्ड को शिष्टाचार ज़रूर सिखाना चाहिए। ज़ाहिर है लोग पासपोर्ट ऑफिस अपॉइंटमेंट लेकर आते हैं। कई सौ किलोमीटर दूर से आने वाले लोगों को अगर इस तरह लौटा दिया जा रहा है तो ये काफी दुर्भाग्यपूर्ण है।

27/08/2026

नेपाल में जानलेवा बाढ़ की वजह बना 2,000 फुट चौड़ा ग्लेशियर?

नेपाल में आई भीषण बाढ़ को लेकर वैज्ञानिकों की शुरुआती जांच में एक बड़ा कारण सामने आया है।

🧊 सैटेलाइट तस्वीरों और शुरुआती वैज्ञानिक विश्लेषण के मुताबिक, करीब 2,000 फुट चौड़े ग्लेशियर का एक बड़ा हिस्सा ऊंचाई से टूटकर नीचे गिरा।

🌨️ जियोलॉजिस्ट्स और ग्लेशियोलॉजिस्ट्स इसे Ice-Rock Avalanche यानी बर्फ और चट्टानों का विशाल हिमस्खलन मान रहे हैं।

इससे पानी, बर्फ और मलबे का बेहद तेज बहाव पैदा हुआ। यह बहाव घाटी से होते हुए Lhende Khola में पहुंचा और आगे Bhotekoshi नदी में तेज बाढ़ का कारण बना।

वैज्ञानिक अभी इस घटना की पूरी कड़ी और संभावित भूकंपीय भूमिका की जांच कर रहे हैं। शुरुआती निष्कर्षों के मुताबिक, यह सामान्य बारिश से आई बाढ़ नहीं बल्कि ग्लेशियर के अचानक टूटने से पैदा हुआ विनाशकारी फ्लैश फ्लड था।

शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्यामौत से करीब एक घंटे पहले शेयर किया था वीडियोउत्तर प्रदेश के शामली में हरि...
27/08/2026

शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या

मौत से करीब एक घंटे पहले शेयर किया था वीडियो

उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रिपोर्टों के मुताबिक, जिम से बाहर निकलने के दौरान उन पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि घटना से करीब एक घंटे पहले अंकित ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। उनकी हत्या के बाद शामली में आक्रोश का माहौल है और परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हत्या की वजह और हमलावरों की पहचान की जांच जारी है।

📍 शामली, उत्तर प्रदेश

नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई भीषण बाढ़ और मलबे के सैलाब ने भारी तबाही मचाई है। ताज़ा रिपोर्टों के मुताबिक—«🔴 नेपाल में कम-से-...
27/08/2026

नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई भीषण बाढ़ और मलबे के सैलाब ने भारी तबाही मचाई है। ताज़ा रिपोर्टों के मुताबिक—

«🔴 नेपाल में कम-से-कम 157 लोगों की मौत
🔴 400 से ज्यादा लोग अभी भी लापता
🔴 करीब 40 KM सड़क और 19 पुल क्षतिग्रस्त
🔴 तिब्बत के ग्यिरोंग में 3 मौतें और 265 लोग लापता
🔴 कैलाश मानसरोवर यात्रा से जुड़े 400 से ज्यादा लोगों से संपर्क टूटा
🔴 कई गांव, इमारतें, वाहन और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा बह गया
🔴 राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है
🔴 भारत और चीन की ओर से भी मदद और बचाव प्रयास किए जा रहे हैं»

यह हिमालयी क्षेत्र में हाल के वर्षों की सबसे भयावह प्राकृतिक आपदाओं में से एक बन गई है। राहत और बचाव दल मुश्किल हालात के बीच लोगों की तलाश में जुटे हैं।

27/08/2026

रायबरेली में पेंट जैसी दिखने वाली बाल्टियों में छैना वाले रसगुल्ले है. प्रमोद स्वीट्स ने रक्षाबंधन पर बिक्री के लिए इन्हें कई दिन पहले इन प्लास्टिक की बाल्टियों में बंद कर दिया. छैना की उम्र वैसे भी 6 घंटे की होती है।
फूड सेफ्टी ने करीब 900 किलोग्राम छैना स्वीट्स सीज कर दिया है.

26/08/2026

नेपाल से नदी में बहकर आए पांच जंगली हाथियों के एक कुनबे को बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में सुरक्षित बचा लिया गया।

Address

Chandigarh

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Freedom TV posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share