Bhagwa

Bhagwa Bhagwa (not just a color)

13/12/2025

“जहाँ जहाँ तेरे पाँव पड़े भोलेनाथ, वहाँ भाग्य जाग उठा 🔱”





13/12/2025

हर हर महादेवा 🚩

🌱☘️🌿🍃 आज का भगवद्-चिंतन 🍃🌿☘️🌱🪷 दुःख के पार का प्रकाश 🪷जीवन हर समय हरियाली नहीं देता—कभी बसंत खिलता है, कभी पतझड़ उतरता ह...
12/12/2025

🌱☘️🌿🍃 आज का भगवद्-चिंतन 🍃🌿☘️🌱

🪷 दुःख के पार का प्रकाश 🪷

जीवन हर समय हरियाली नहीं देता—कभी बसंत खिलता है, कभी पतझड़ उतरता है।
लेकिन पतझड़ यह संकेत नहीं कि वृक्ष सूख गया…
यह तो आने वाले बसंत की तैयारी है।

जो व्यक्ति पत्तों के गिरने में भी
भविष्य के फूलों की आहट सुन लेता है,
वही दुःख से ऊपर उठकर जीना सीख जाता है।

आज परिस्थिति कठोर हो सकती है,
पर समय बदल रहा है—और आपका समय भी बदलेगा।
दुःख के बाद आने वाले सुख पर विश्वास रखना—
यही मन की परिपक्वता है।

पहला सुख – नीरोगी काया

मेरी ये जिंदंगी तो तेरी यादों की अमानत है....हम तो साँसों की सिर्फ रस्म निभा रहे हैं....
12/12/2025

मेरी ये जिंदंगी तो तेरी यादों की अमानत है....
हम तो साँसों की सिर्फ रस्म निभा रहे हैं....

भक्ति-रस से भरा, — पढ़ते ही मन में भक्ति का भाव जागे ऐसा प्रयास किया है इन पंक्तिओं मे।चलते-चलते जो ईश्वर का नाम जपता है...
11/12/2025

भक्ति-रस से भरा, — पढ़ते ही मन में भक्ति का भाव जागे ऐसा प्रयास किया है इन पंक्तिओं मे।

चलते-चलते जो ईश्वर का नाम जपता है,
उसका हर कदम यज्ञ का फल बन जाता है।
ऐसा व्यक्ति स्वयं चलता नहीं —
मानो एक चलता-फिरता तीर्थ बन जाता है।

कर्म करते हुए जो नाम स्मरण करता है,
उसके भीतर ऐसी शांति उतरती है
जो संसार के किसी सुख से नहीं मिलती।

भोजन के समय भी जो प्रभु का नाम लेता है,
वह अन्न ग्रहण करते हुए भी
व्रत का पुण्य अर्जित कर लेता है।

यदि कोई सम्पूर्ण पृथ्वी,
जो चारों ओर से समुद्रों से घिरी है,
दान में भी दे दे—
तो भी वह पुण्य ईश्वर के नाम-जप के
एक क्षण के तुल्य नहीं हो सकता।

नाम का प्रभाव अनुपम है—
जो जाना नहीं जा सकता, वह जान में बदल देता है,
जो दिखता नहीं, वह दर्शन बनकर प्रकट होता है,
जो कहा नहीं जा सकता, वह वाणी बनकर बहता है,
और जो मिलता नहीं, वह सहज प्राप्ति बन जाता है।

तुकाराम महाराज कहते हैं—
ईश्वर के नाम का जप
अनुपम, अनंत, और अतुलनीय फल देता है।



कुश ऐसे ही post पाने के लिए आपका एक Share like and subscribe तो बनता है

“जो भक्त हर समय मुझमें लीन रहता है, उसे जन्म-मृत्यु का बंधन नहीं छू सकता।”– भगवद् गीता, अध्याय 12 का भाव।हरे कृष्णा!! हर...
11/12/2025

“जो भक्त हर समय मुझमें लीन रहता है, उसे जन्म-मृत्यु का बंधन नहीं छू सकता।”
– भगवद् गीता, अध्याय 12 का भाव।

हरे कृष्णा!! हरे कृष्णा!!!

Address

Chandigarh
160001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bhagwa posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Bhagwa:

Share