ENTV Haryana

ENTV Haryana Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from ENTV Haryana, Media/News Company, Chandigarh.

ENTV एक TV चैनल और हिंदी वेब साइट है। एक मंच, आपकी आवाज़ उठाने के लिए। ENTV की कोशिश है आपकी भाषा में,आपके लिए ऐसी सामग्री प्रदान करने की जो आपके लिए जरूरी हो। आप यहां पाएंगे ताज़ातरीन खबरों से लेकर संस्कृति, मनोरंजन, नौकरी, शिक्षा की उपयोगी चर्चा।

हिमाचल के कांगड़ा में होगा नदी के ऊपर बनने वाला देश का दूसरा एयरपोर्टपहाड़ों में दिखेगा इंजीनियरिंग का अनूठा कमाल, गगल म...
21/07/2026

हिमाचल के कांगड़ा में होगा नदी के ऊपर बनने वाला देश का दूसरा एयरपोर्ट

पहाड़ों में दिखेगा इंजीनियरिंग का अनूठा कमाल, गगल में मांझी खड्ड पर बनाया जाएगा 380 मीटर लंबा विशेष पुल
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा एयरपोर्ट का विस्तार अब एक ऐतिहासिक और अनूठी इंजीनियरिंग का गवाह बनने जा रहा है। जल्द ही इस एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले बड़े विमान मांझी खड्ड की जलधारा के ठीक ऊपर से रफ्तार भरते नजर आएंगे। एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई बढ़ाने के लिए मांझी खड्ड पर करीब 380 मीटर लंबा एक विशेष पुल बनाया जाएगा, जिसके ऊपर ही नई हवाई पट्टी का निर्माण होगा। इस महत्त्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने के बाद कांगड़ा एयरपोर्ट हिमालयी क्षेत्र का पहला और देश का दूसरा ऐसा एयरपोर्ट बन जाएगा, जहां नदी के ऊपर बने ढांचे पर रनवे तैयार होगा। उधर, उपायुक्त कांगड़ा हेम राज बैरवा का कहना है कि प्रदेश सरकार इस परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
इसी कड़ी में भूमि अधिग्रहण के साथ ही मांझी खड्ड पर बनने वाले ब्रिज के तकनीकी पहलुओं पर भी काम शुरू हो गया है। पहाड़ी क्षेत्र में अपनी तरह की यह अनूठी पहल है। नदी के ऊपर रनवे बनाने का देश में अब तक केवल एक ही उदाहरण मौजूद है। इससे पहले चेन्नई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का रनवे अडयार नदी के ऊपर से गुजरता है। अब गगल एयरपोर्ट भी आधुनिक तकनीक अपनाने जा रहा है, जिससे हिमाचल प्रदेश देश के विमानन इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगा।
भारी वजन उठाएगा और बाढ़ से भी लड़ेगा
पहाड़ी क्षेत्र में यह ब्रिज केवल एक पुल नहीं होगा, बल्कि आधुनिक इंजीनियरिंग की एक मिसाल बनेगा। इस विशेष पुल को इस तरह से डिजाइन किया जाएगा

कल 20 और 21 जुलाई को अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट, फ्लैश फ्लड और लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी
19/07/2026

कल 20 और 21 जुलाई को अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट, फ्लैश फ्लड और लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी

मंडी में प्राइवेट बस से 5 किलो 535 ग्राम चरस व 568 ग्राम अफीम बरामद, हरियाणा के 3 तस्कर गिरफ्तार  मंडी पुलिस ने नशा तस्क...
18/07/2026

मंडी में प्राइवेट बस से 5 किलो 535 ग्राम चरस व 568 ग्राम अफीम बरामद, हरियाणा के 3 तस्कर गिरफ्तार

मंडी पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। सदर थाना पुलिस की टीम ने शिला किप्पड़ में नाकाबंदी के दौरान एक प्राइवेट बस से भारी मात्रा में चरस और अफीम बरामद कर हरियाणा के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सदर मंडी की टीम शिला किप्पड़ में वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान केलांग-मनाली-धर्मशाला रूट पर जा रही एक प्राइवेट बस को जांच के लिए रोका गया। बस में सवार तीन व्यक्तियों की गतिविधियों पर शक होने पर जब उनकी तलाशी ली गई, तो उनके कब्जे से 5.535 किलोग्राम चरस और 568 ग्राम अफीम बरामद हुई।
पुलिस ने मादक पदार्थों को कब्जे में लेकर तीनों आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान अनिल कुमार उर्फ काला, कृष्ण कुमार और अमित के रूप में हुई है। ये तीनों जिला सोनीपत (हरियाणा) के निवासी हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को आज कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस न्यायालय से आरोपियों की रिमांड मांगेगी ताकि मामले की गहनता से जांच की जा सके। पुलिस अब यह पता लगाने में जुट गई है कि नशे की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे किस जगह पहुंचाया जाना था। साथ ही इस तस्करी नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।

जोधपुर: राजस्थान हाईकोर्ट का आया अनूठा आदेश, खुली जेल में सजेगा मंडप, 2 उम्रकैदी करेंगे विवाहराजस्थान हाईकोर्ट के एक अनू...
17/07/2026

जोधपुर: राजस्थान हाईकोर्ट का आया अनूठा आदेश, खुली जेल में सजेगा मंडप, 2 उम्रकैदी करेंगे विवाह

राजस्थान हाईकोर्ट के एक अनूठे आदेश के बाद जोधपुर के मंडोर स्थित ओपन एयर कैंप (खुली जेल) में जल्द ही एक उम्रकैद की सजा पाया जोड़ा सात फेरे लेगा। पति की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रही महिला बंदी, हत्या के ही एक अन्य दोषी पुरुष बंदी से विवाह करेगी। अदालत ने कहा कि दो बालिगों का आपसी सहमति से विवाह करना संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार का हिस्सा है। इससे दोषियों के पुनर्वास और समाज की मुख्यधारा में लौटने की प्रक्रिया भी मजबूत होती है।
न्यायाधीश डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी और न्यायाधीश प्रवीर भटनागर की खंडपीठ ने नागौर निवासी मूलाराम की अस्थायी सजा निलंबन याचिका का निस्तारण करते हुए यह आदेश दिया। मूलाराम 16 फरवरी 2017 से आजीवन कारावास की सजा काट रहा है और वर्तमान में मंडोर ओपन एयर कैंप में रह रहा है। उसकी ओर से अधिवक्ता कालूराम भाटी ने बताया कि वह सीमा गड़से गुलाब से विवाह करना चाहता है। सीमा भी अपने पति की हत्या के मामले में दोषसिद्ध है और फिलहाल 40 दिन की पैरोल पर है। याचिका में कहा गया कि विवाह से दोनों के पुनर्वास और सुधार की प्रक्रिया को बल मिलेगा तथा वे भविष्य में सामान्य पारिवारिक जीवन जी सकेंगे। इसके समर्थन में राजस्थान हाईकोर्ट के पूर्व निर्णय का हवाला दिया, जिसमें बंदियों के वैवाहिक और संतानोत्पत्ति संबंधी अधिकारों को अनुच्छेद-21 के दायरे में माना गया था।

14/07/2026

हिमाचल की जमीन पर हरियाणा का शराब ठेका, बरोटीवाला में गहराया विवाद; प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

वियतनाम में बोट पलटी, भारतीयों समेत 15 की मौ.त:32 भारतीय सवार होने की खबर, इनमें ज्यादातर तेलंगाना के टूरिस्ट थेवियतनाम ...
11/07/2026

वियतनाम में बोट पलटी, भारतीयों समेत 15 की मौ.त:32 भारतीय सवार होने की खबर, इनमें ज्यादातर तेलंगाना के टूरिस्ट थे

वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक बोट समुद्र में पलट गई। स्थानीय मीडिया के मुताबिक हादसे में भारतीयों समेत 15 लोगों की मौ.त हो गई है। खोज-बचाव अभियान जारी है।
सोशल मीडिया पर दावा किया किया जा रहा है नाव पर 32 भारतीय टूरिस्ट सवार थे। इनमें ज्यादातर तेलंगाना के हैं।

भरमौर से चंबा रोड 32हटी के पास बंद
11/07/2026

भरमौर से चंबा रोड 32हटी के पास बंद

हिमाचल में 3 दिन बहुत भारी बारिश की चेतावनी, छह से लेकर नौ जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट जारीछह से लेकर नौ जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट, ...
06/07/2026

हिमाचल में 3 दिन बहुत भारी बारिश की चेतावनी, छह से लेकर नौ जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट जारी

छह से लेकर नौ जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट, 11 तक बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार
हिमाचल प्रदेश में बारिश का सिलसिला अब और तेज होने के हालात बनते जा रहे हैं। राज्य में छह से नौ जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और कई क्षेत्रों में गहरी धुंध भी छाई रही। मौसम विभाग ने राज्य में 11 जुलाई तक बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक 84.2 मिलीमीटर वर्षा कांगड़ा जिला के घमरूर में दर्ज की गई। इसके अलावा धर्मशाला में 39.2 मिमी, बिलासपुर जिले के नैना देवी में 28.2 मिमी, मंडी जिले के मुरारी देवी में 26.2 मिमी, सोलन जिला के धर्मपुर में 16.2 मिमी, बिलासपुर के मलराओं में 15.0 मिमी, ऊना में 14.2 मिमी, सोलन के कसौली और चंबा के भरमौर में 14-14 मिमी तथा बिलासपुर के काहू में 13.2 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई।
मौसम विभाग के अनुसार छह जुलाई को ऊना, कांगड़ा व सिरमौर जिले में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं चंबा, मंडी व शिमला जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट रहेगा। सात जुलाई को कांगड़ा, सोलन और सिरमौर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा। चंबा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट रहेगा। इसी तरह आठ को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों में यलो अलर्ट रहेगा। इसके अलावा नौ जुलाई को बिलासपुर, सोलन और सिरमौर जिलों में यलो अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि 10 और 11 जुलाई को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

प्रदेश में आने वाले दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें किस जिले में कौन सा अलर्ट
05/07/2026

प्रदेश में आने वाले दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें किस जिले में कौन सा अलर्ट

04/07/2026

छह जुलाई से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, इन जिलों के लिए चेतावनी, कहर बरसाएगा अंबर

Address

Chandigarh

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ENTV Haryana posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share