Rashtra News 24 Bihar

Rashtra News 24 Bihar In this page all latest news published by RashtraNews24Bihar , Technology, about News. News
(3)

धार्मिक नगरी चिरान्द में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरु दक्षिणा उत्सव संपन्नडोरीगंज (सारण): ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी च...
07/08/2026

धार्मिक नगरी चिरान्द में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरु दक्षिणा उत्सव संपन्न

डोरीगंज (सारण): ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी चिरान्द में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा गुरु दक्षिणा उत्सव श्रद्धा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने भगवा ध्वज के समक्ष गुरु दक्षिणा अर्पित कर राष्ट्रसेवा और समाज निर्माण का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में छपरा ग्रामीण खण्ड के खण्ड कार्यवाह पंकज जी, जलालपुर खण्ड के खण्ड कार्यवाह अमरेंद्र जी, गंगासमग्र उत्तर बिहार के सह संयोजक श्रीराम तिवारी तथा एबीवीपी के नगर मंत्री अर्पित जी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर अपने बौद्धिक उद्बोधन में श्रीराम तिवारी ने कहा कि "गुरु दक्षिणा केवल आर्थिक समर्पण नहीं, बल्कि अपने तन, मन और समय को राष्ट्र एवं समाज के लिए समर्पित करने की प्रेरणा है। संघ का स्वयंसेवक निस्वार्थ सेवा, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण को जीवन का ध्येय मानकर कार्य करता है। संगठित समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार बनता है।"
कार्यक्रम में कृष्णकांत ओझा, राजेश पाण्डेय, श्रीकांत पाण्डेय, राशेश्वर सिंह, गणेश चौरसिया, गरीब चौरसिया, हरेश्वर सिंह, ललन भक्त, जयदिनेश पाण्डेय, चंदन भक्त, सुशील पाण्डेय, हरेन्द्र सिंह, पप्पू सिंह,चंदन कुमार सिंह, उमेश कुमार,सूर्यकांत दिक्षित, कुमार आनंद सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे। अंत में भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

02/08/2026

समाज सेवी धूरेन्द्र सिंह ने पिता स्व. राम कारण सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर छात्रों के बीच बांटी अध्ययन सामग्री।

25/07/2026

बिग ब्रेकिंग : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया त्यागपत्र।

25/07/2026

बिग ब्रेकिंग ; पटना; नीट पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओ से संबंधित बड़ी खबर, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया त्यागपत्र।

25/07/2026

छपरा शहर में बंद के दौरान छात्रों ने पोस्टर फाड़े और नारे बाजी की,प्रदर्शन कर्ताओं ने बैरिकेड को उठा कर ले जाने लगे।

25/07/2026

ब्रेकिंग; छपरा में प'थराव

25/07/2026

सुबह के 9 बजे छपरा शहर का माहौल ।

चिरांद चेतना महोत्सव आज: काशी के 11 बटुकों की महाआरती से गूंजेगा बंगाली बाबा घाटधार्मिक आस्था, संस्कृति और गंगा संरक्षण ...
28/06/2026

चिरांद चेतना महोत्सव आज: काशी के 11 बटुकों की महाआरती से गूंजेगा बंगाली बाबा घाट

धार्मिक आस्था, संस्कृति और गंगा संरक्षण का होगा भव्य संगम, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र

डोरीगंज/छपरा। ऐतिहासिक चिरांद स्थित बंगाली बाबा घाट पर सोमवार को आयोजित चिरांद चेतना महोत्सव एवं गंगा गरिमा रक्षा संकल्प समारोह धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और गंगा संरक्षण का अनूठा संगम बनेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी करेंगे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में गंगासमग्र के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामाशीष जी गंगा संरक्षण और भारतीय सांस्कृतिक परंपरा पर अपने विचार रखेंगे।
कार्यक्रम में परम पूज्य श्रीश्री 1008 देवेन्द्र ब्रह्मचारी जी महाराज (श्री मौनी बाबा), श्री लक्ष्मण किलाधीश महंत श्री मैथिली रमन शरण जी महाराज तथा विधान पार्षद इंजीनियर सच्चिदानंद राय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। समारोह का सबसे आकर्षक क्षण काशी से आए 11 बटुकों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य गंगा महाआरती होगा, जिससे पूरा घाट आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर हो उठेगा।
परिषद के सचिव श्रीराम तिवारी ने बताया कि शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी विशेष प्रस्तुति होगी। कथक नृत्यांगना कुमारी अनिशा, कलाकार राहुल नारायण की नृत्य-नाटिका, बटोहिया गीत, लोकगीत, भजन तथा बंटी सिंह बाबला एंड टीम की संगीतमय झांकी श्रद्धालुओं का मन मोह लेगी। वहीं गायिका नंदनी की प्रस्तुति कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। सांस्कृतिक अध्यक्ष धनंजय मिश्रा ने अधिक से अधिक लोगों से समारोह में शामिल होकर गंगा संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।

मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा29 जून को चिरांद चेतना महोत्सव एवं गंगा महाआरती में शामिल होंगे मु...
25/06/2026

मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा
29 जून को चिरांद चेतना महोत्सव एवं गंगा महाआरती में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

चिरांद (सारण)। आगामी 29 जून को आयोजित होने वाले चिरांद चेतना महोत्सव एवं भव्य गंगा महाआरती कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन के मद्देनजर जिलाधिकारी वैभव कुमार ने शनिवार को चिरांद स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, साफ-सफाई, पार्किंग, वीआईपी आगमन, मंच व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम को सफल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर बल दिया।
गौरतलब है कि चिरांद विकास परिषद एवं गंगा समग्र उत्तर बिहार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाला चिरांद चेतना महोत्सव एवं गंगा महाआरती इस वर्ष अपने आयोजन के 19वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी नितेश कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अंचलाधिकारी आंचल कुमारी,डोरीगंज थानाध्यक्ष राजशेखर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

चिरांद के बंगाली बाबा घाट पर 29 जून को सजेगा आस्था का महाकुंभ, दिखेगी काशी-हरिद्वार की झलकमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी होंगे...
15/06/2026

चिरांद के बंगाली बाबा घाट पर 29 जून को सजेगा आस्था का महाकुंभ, दिखेगी काशी-हरिद्वार की झलक

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी होंगे मुख्य अतिथि, गंगा महाआरती के साथ चांदनी रात में पूरी रात चलेगा सांस्कृतिक कार्यक्रम
डोरीगंज। धार्मिक एवं ऐतिहासिक नगरी चिरांद स्थित बंगाली बाबा घाट पर 29 जून को आयोजित होने वाली भव्य गंगा महाआरती एवं गंगा बचाओ संकल्प समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए चिरांद विकास परिषद की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सुरक्षा, सफाई, यातायात नियंत्रण, श्रद्धालुओं के ठहरने तथा अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
परिषद के सचिव श्रीराम तिवारी ने बताया कि इस वर्ष का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक वैभव का अनूठा संगम होगा। गंगा तट पर होने वाली महाआरती के दौरान श्रद्धालुओं को काशी और हरिद्वार जैसी दिव्य अनुभूति होगी। मां गंगा की आराधना के साथ गंगा संरक्षण का संकल्प भी दिलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। काशी से आए 11 बटुकों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य गंगा महाआरती संपन्न कराई जाएगी। इसके बाद चांदनी रात में पूरी रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें विभिन्न राज्यों के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
बैठक की अध्यक्षता हरिद्वार सिंह ने की। इस दौरान आयोजन की सफलता के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में श्रीकांत पांडेय, बिनोद सिंह, राशेश्वर सिंह,डाॅ राजेश रंजन, डाॅ मंजय कुमार, ज्योतिशंकर मिश्रा,मोहन पासवान, जीबिजय, जयदिनेश पांडेय,उदय चौधरी,शंकर पासवान, राजकिशोर चौरसिया, सुशील कुमार पांडेय, हरेंद्र सिंह, चंदन कुमार, अमृत सागर, बिपिन बिहारी रमण, अतुल कुमार सिंह, जजन प्रसाद यादव, हरेंद्र सिंह , शत्रुघ्न पांडेय, ललन भक्त,मुकेश कुमार सिंह ,पप्पू सिंह अभिजीत कुमार, हेमंत कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह,बरफी दिक्षित,पंकज कुमार सिंह, उमेश कुमार,मुकेश सिंह,सोनू कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। आयोजन को लेकर क्षेत्र के लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

Address

Chhapra

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rashtra News 24 Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Rashtra News 24 Bihar:

Shortcuts

Share