ab news saran

ab news saran सारण की खबरें सीधा आप तक

12/02/2026

जिलाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव द्वारा आज दिनांक 11.02.2026 को छपरा नगर निगम अंतर्गत सांढा पंचायत एवं छोटा तेलपा पंचायत में किसानों के लिए फॉर्मर रजिस्ट्री निर्माण हेतु आयोजित शिविर में चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा उपस्थित किसानों से उनकी समस्याओं को सुनकर अंचलाधिकारी, सदर सहित शिविर में प्रतिनियुक्त सभी संबंधित सर्वे टीम एवं कृषि विभाग के कर्मियों को फॉर्मर रजिस्ट्री आईडी निर्माण में और अधिक तेजी लाने का निदेश दिया गया। साथ ही जमाबंदी रैयतों की सूची से सभी से संपर्क कर फॉर्मर रजिस्ट्री में तेजी लाने का निदेश दिया। District Administration Saran

08/02/2026

छपरा में दिनदहाड़े ज्वेलर्स दुकान से 20 लाख की लूट; मांझी महम्मदपुर में हथियार लहराते पहुंचे पांच बदमाश, सीसीटीवी में कैद वारदात

सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहम्मदपुर एसबीआई बैंक गली में रविवार को दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। पांच की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने ज्वेलर्स की दुकान में घुसकर हथियार के बल पर करीब 20 लाख रुपये मूल्य के आभूषण और नगदी लूट ली। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस अपराधियों की पहचान में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार, मोहम्मदपुर बाजार स्थित ‘गुप्ता ज्वेलर्स एंड बर्तन भंडार’ में रोजाना की तरह दुकान संचालक बृज बिहारी गुप्ता ग्राहकों को आभूषण दिखा रहे थे। इसी दौरान उत्तर दिशा की ओर से दो बाइक पर सवार पांच अपराधी दुकान के सामने पहुंचे। सभी के हाथों में हथियार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुकान के पास पहुंचते ही बदमाशों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

इसके बाद तीन अपराधी दुकान के अंदर घुस गए जिससे एक अपराधी बोरा लिए हुए था, अन्य दो अपराधी बाहर पहरा देते रहे। अंदर घुसे बदमाश ने हथियार दिखाकर दुकानदार को डराया और दुकान में रखे सोने-चांदी के जेवरात तथा नगदी को बोरे में भर लिया। लूटपाट के बाद सभी अपराधी फायरिंग करते हुए उत्तर दिशा की ओर फरार हो गए।

घटना के बाद पूरे बाजार में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही मांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि अपराधी हथियार लहराते हुए दुकान में प्रवेश कर रहे हैं और कुछ ही मिनटों में वारदात को अंजाम देकर निकल जाते हैं।

मामले की जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ राजकुमार ने बताया कि मोहम्मदपुर बाजार में ज्वेलर्स दुकान से लूट की घटना सामने आई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
फिलहाल, इस दुस्साहसिक वारदात के बाद स्थानीय व्यवसायियों में भय का माहौल है और वे सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

07/02/2026

एक्साइज विभाग मद्य निषेध की बड़ी कार्रवाई, 792 लीटर अवैध शराब जब्त

होली पर्व को लेकर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक्साइज विभाग मद्य निषेध की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मारुति शोरूम के पास अलीनगर जाने वाली सड़क किनारे एक परिसर में छापामारी कर करीब 792 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की गई है।
यह कार्रवाई थाना प्रभारी दिनेश प्रसाद साकेत के नेतृत्व में की गई, जिसमें पुलिस एवं मद्य निषेध विभाग की संयुक्त टीम शामिल थी। होली जैसे पर्व के दौरान अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर पूर्ण रोक लगाने के उद्देश्य से यह छापामारी की गई।
थाना प्रभारी दिनेश प्रसाद साकेत ने बताया कि त्योहारों के मद्देनज़र अवैध शराब कारोबारियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और आगे भी लगातार छापामारी अभियान जारी रहेगा। उन्होंने आम जनता से अपील की कि यदि कहीं भी अवैध शराब के निर्माण, भंडारण या बिक्री की सूचना मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें।
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मद्य निषेध कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

05/02/2026

विकाश तिवारी हत्याकांड का खुलासा Part 8

05/02/2026

विकाश तिवारी हत्याकांड का खुलासा Part 7

05/02/2026

विकाश तिवारी हत्याकांड का खुलासा Part 6

05/02/2026

विकाश तिवारी हत्याकांड का खुलासा Part 5

05/02/2026

विकाश तिवारी हत्याकांड का खुलासा Part 4

05/02/2026

विकाश तिवारी हत्याकांड का खुलासा Part 3

05/02/2026

विकाश तिवारी हत्याकांड का खुलासा Part 2

Address

Chhapra
841301

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ab news saran posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share