Trikaldarshi Tagat MP/CG

Trikaldarshi Tagat MP/CG समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें। मोबाइल नो -9479827555

15/08/2026
13/08/2026

ब्रेकिंग् : राहुल गांधी ने गोदी मीडिया को चूहा बोल दिया,अखिलेश यादव बोले" जब आप सच नहीं दिखाओगे,तो चूहा तो कहेगा ही कोई ना कोई आपको

 #छतरपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: SP रजत सकलेचा ने 85 पुलिसकर्मियों के किए तबादले, सूची जारी
13/08/2026

#छतरपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: SP रजत सकलेचा ने 85 पुलिसकर्मियों के किए तबादले, सूची जारी

||थाना बक्सवाहा अंतर्गत नैनागिर के 3 मंदिरों में चोरी एवं थाना बमनौरा अंतर्गत अबार माता मंदिर में चोरी का प्रयास करने वा...
13/08/2026

||थाना बक्सवाहा अंतर्गत नैनागिर के 3 मंदिरों में चोरी एवं थाना बमनौरा अंतर्गत अबार माता मंदिर में चोरी का प्रयास करने वाला ₹10000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार||

By मोहित जैन " संभाग ब्यूरो राघव भास्कर "

आरोपी के कब्जे से नगद राशि एवं वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, कटर मशीन, प्लास, ब्लेड व अन्य उपकरण बरामद।

आरोपी देवी सिंह यादव छतरपुर एवं सागर जिले में हत्या, मारपीट एवं चोरी सहित 7 अपराधों में लिप्त।

थाना बक्सवाहा अंतर्गत नैनागिर मंदिर परिसर में माह सितंबर 2023 में गिरिराज मंदिर प्रांगण से, माह जुलाई 2025 में चौबीसी जिनालय मंदिर से एवं माह जुलाई 2026 में समोशरण मंदिर से चोरी संबंधी घटनाओं पर पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध किए गए थे।
पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु ₹10000 के इनाम की उद्घोषणा की गई थी।
पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा द्वारा उक्त प्रकरणों सहित जिले में घटित अन्य चोरी की घटनाओं की निरंतर मॉनिटरिंग करते हुए आरोपियों की धरपकड़ एवं चोरी की घटनाओं के शीघ्र खुलासे हेतु संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए थे।

विगत दिनों चौकी रामटोरिया, थाना बमनौरा क्षेत्र अंतर्गत धार्मिक स्थल अबार माता मंदिर में चोरी के प्रयास एवं मारपीट संबंधी प्रकरण में एक आरोपी को पकड़ा गया था। पुलिस टीम द्वारा आरोपी से बारीकी से पूछताछ की गई। भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों तथा एकत्रित सूचनाओं के आधार पर आरोपी की थाना बक्सवाहा क्षेत्र अंतर्गत नैनागिर मंदिर परिसर के 3 मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं में संलिप्तता सामने आई।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी देवी सिंह यादव पिता नंदलाल यादव, निवासी ग्राम झारई, थाना बहरोल, जिला सागर को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा थाना बमनौरा अंतर्गत अबार माता मंदिर में चोरी के प्रयास के साथ-साथ थाना बक्सवाहा क्षेत्र अंतर्गत नैनागिर मंदिर परिसर के 3 मंदिरों में चोरी तथा सागर जिले में अन्य चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया है।

आरोपी के कब्जे से नगद राशि एवं चोरी की वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, कटर मशीन, प्लास, ब्लेड व अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। आरोपी थाना बहरोल, जिला सागर में हत्या एवं मारपीट, छतरपुर जिले में थाना बक्सवाहा, थाना बमनौरा में चोरी, चोरी का प्रयास व मारपीट, कुल 7 अपराधों में संलिप्त है।

उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले एवं एसडीओपी बड़ा मलहरा रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बक्सवाहा निरीक्षक प्रशांत सेन, थाना प्रभारी बमनौरा उपनिरीक्षक अभिषेक पांडेय, चौकी प्रभारी बम्हौरी उप निरीक्षक कादिर खान, चौकी प्रभारी रामटोरिया उपनिरीक्षक राज कपूर सिंह बघेल, चौकी प्रभारी नैनागिर उपनिरीक्षक मनीराम, सहायक उपनिरीक्षक के.एल. वर्मा, प्रधान आरक्षक राममिलन तथा आरक्षक गजराज, रवि यादव, सुरेंद्र रजक, उमाशंकर एवं विजय यादव एवं अबार माता मंदिर परिसर के चौकीदार चुटन यादव एवं जगन्नाथ यादव की भूमिका रही।

13/08/2026

अभिजीत दीपके बोले : सीजेपी अभी सियासी पार्टी नहीं बनेगी क्योंकि पार्टी बनते ही आसानी से तोड़ दी जाएगी, लोकतंत्र दलों तक सीमित नहीं बल्कि जनता, प्रेशर ग्रुप, मीडिया, न्यायपालिका, सिविल सोसायटी की भी बड़ी भूमिकाएं

13/08/2026

||बांदा में किन्नरों का हाई वोल्टेज ड्रामा, कपड़े उतारकर सड़क पर किया प्रदर्शन||

बांदा। शहर के कालूकुआं चौकी के सामने गुरुवार देर शाम उस समय हंगामा मच गया, जब किन्नरों के दो गुटों के बीच क्षेत्र के बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद सड़क पर आ गया। एक गुट के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचने के बाद चौकी इंचार्ज ने दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया था।

बताया जा रहा है कि वार्ता के दौरान किसी बात से नाराज किन्नरों ने चौकी के सामने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान कुछ किन्नरों ने कपड़े उतारकर विरोध जताया और कथित तौर पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की धमकी देते हुए सड़क पर तांडव किया। इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क पर भीड़ जमा हो गई।

हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे किन्नरों को समझाकर मामला शांत कराया और पूरे प्रकरण में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

फिलहाल किन्नरों के दोनों गुटों के बीच क्षेत्र विवाद को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह पूरा मामला कालूकुआं चौकी के सामने का बताया जा रहा है।

12/08/2026

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा

छतरपुर पुलिस*थाना बमीठा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ 10 किग्रा गांजा प्रकरण में ₹5000 के इनामी फरार आरोपी आनंद पटवा को xuv7...
12/08/2026

छतरपुर पुलिस
*थाना बमीठा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ 10 किग्रा गांजा प्रकरण में ₹5000 के इनामी फरार आरोपी आनंद पटवा को xuv700 कार सहित किया गिरफ्तार*

*अभियुक्त आनंद पटवा एनडीपीएस के अपराध में पूर्व से लिप्त*

थाना बमीठा पुलिस द्वारा माह फरवरी में ग्राम मझगुंवा में अवैध मादक पदार्थ 10 किलोग्राम गांजा, प्रयुक्त ई स्कूटी कुल संपत्ति कीमत करीब ₹2,00,000 बरामद कर तस्कर *देवकरण पटेल उर्फ कुशमरिया निवासी ग्राम टपरिया थाना बमीठा जिला छतरपुर* को गिरफ्तार किया गया था। उक्त प्रकरण में ₹5000 का इनामी आरोपी आनंद पटवा फरार था।
पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा द्वारा फरार इनामी आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को निर्देश दिए गए।
पुलिस टीम द्वारा उक्त एनडीपीएस प्रकरण में फरार *₹5000 के इनामी आरोपी आनंद पटवा पिता अवधेश पटवा निवासी अलीपुरा, थाना अलीपुरा, जिला छतरपुर* को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से प्रयुक्त xuv700 वाहन कीमत करीब 12 लाख रुपए बरामद किया गया। अभियुक्त आनंद पटवा एनडीपीएस के अपराध में पूर्व से लिप्त है। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया गया।
उक्त कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं एसडीओपी खजुराहो श्री मनमोहन सिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बमीठा निरीक्षक बाल्मीक चौबे, चौकी प्रभारी चंदनगर उप निरीक्षक सुमित सुमन एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।

*थाना सटई पुलिस ने भैस चोरी का किया खुलासा – 2 आरोपी गिरफ्तार कर 6 नग भैंसे कीमत 3 लाख रुपये दस्तयाब* थाना सटई क्षेत्रान...
12/08/2026

*थाना सटई पुलिस ने भैस चोरी का किया खुलासा – 2 आरोपी गिरफ्तार कर 6 नग भैंसे कीमत 3 लाख रुपये दस्तयाब*

थाना सटई क्षेत्रान्तर्गत जुलाई में माह में जरया हार नैगुंवा पड़रिया जंगल से 6 नग भैंसे चोरी होने संबंधी फरियादी बलराम तिवारी निवासी पड़रिया की रिपोर्ट पर थाना सटई में भारतीय न्याय संहिता के तहत चोरी का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आस-पास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किये गए तथा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया ।

पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा द्वारा चोरी के अपराध के खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये।
पुलिस टीम द्वारा एकत्रित साक्ष्यों एवं जानकारी के आधार पर संदेहियों से पूछताछ की गयी। चोरी की घटना में संलिप्त दो आरोपी –
1. तरुण सिंह पिता किशोर सिंह नि. ग्राम सिलावट थाना सटई
2. महेश पटेल पिता प्रभु पटेल नि. ग्राम सिलावट थाना सटई
को गिरफ्तार किया गया। दोनो आरोपियों ने पड़रिया हार जंगल से 6 नग भैंसो की चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के पास से 6 नग भैंसे कीमती 3 लाख रुपये बरामद गयी। अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले के निर्देशन में एवं एसडीओपी बिजावर श्री अजय रिठौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सटई निरीक्षक दिलीप करण नायक, चौकी प्रभारी पड़रिया उप निरीक्षक आकांक्षा शर्मा, प्रधान आरक्षक कुरबान बेग, राजनारायण भट्ट, आरक्षक मुकेश यादव एवं प्रशांत चतुर्वेदी की भूमिका रही।

कलेक्टर ने छात्रावास अधीक्षक को किया निलंबितछात्रों की शिकायत के आधार पर पुलिस एवं बाल कल्याण समिति द्वारा की जा रही जां...
11/08/2026

कलेक्टर ने छात्रावास अधीक्षक को किया निलंबित

छात्रों की शिकायत के आधार पर पुलिस एवं बाल कल्याण समिति द्वारा की जा रही जांच

बच्चों ने अनुचित आचरण एवं शोषण के गंभीर आरोप लगाये थे
-------
शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर बालक छात्रावास क्रमांक-02, देरी रोड छतरपुर में निवासरत छात्रों द्वारा 10 अगस्त 2026 को छात्रावास अधीक्षक एवं प्राथमिक शिक्षक श्री आशीष कुमार शुक्ला के विरुद्ध आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदन में छात्रों द्वारा अधीक्षक पर अनुचित आचरण, अनुचित वार्तालाप एवं अनुचित स्पर्श सहित शारीरिक एवं मानसिक शोषण संबंधी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। प्रकरण में पुलिस एवं बाल कल्याण समिति (CWC) द्वारा जांच की जा रही है। जांच की निष्पक्षता सुनिश्चित करने तथा जांच प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप न हो, इस दृष्टि से आशीष कुमार शुक्ला को छात्रावास में पदस्थ रखना उचित नहीं पाया गया।छात्रों द्वारा प्रस्तुत आवेदन एवं उपलब्ध तथ्यों के आधार पर श्री शुक्ला प्रथम दृष्टया दोषी प्रतीत होने के कारण उनके विरुद्ध पदीय दायित्वों के निर्वहन में स्वेच्छाचारिता एवं अनुशासनहीनता का कृत्य पाया गया। उनका उक्त आचरण मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम 3 के उपनियम (I), (II) एवं (III) तथा छात्रावास नियम, 2014 के प्रावधानों के विपरीत पाया गया।

जिसके तहत कलेक्टर मृणाल मीना द्वारा मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 के अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए इन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

निलंबन अवधि में श्री शुक्ला को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय संभागीय उपायुक्त, जनजातीय एवं अनुसूचित जाति विकास, सागर संभाग, सागर निर्धारित किया गया है। प्रकरण में संबंधित जांच एजेंसियों द्वारा जांच की जा रही है। जांच के निष्कर्ष एवं प्राप्त तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Sagar Commissioner

Address

Chhatarpur
471001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Trikaldarshi Tagat MP/CG posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category