CGM News 24

CGM News 24 News

16/11/2025

MMRF Tyre Remoulding Process

14/11/2025

शर्म आनी चाहिए..”
पैपराज़ी और मीडिया पर भड़के Sunny Deol 😡
👉 पिता धर्मेंद्र की मौत की झूठी खबर चलाने पर सनी ने जताया गुस्सा।
🎙️ बोले — “जीवित इंसान को मार देने वाली ये कैसी पत्रकारिता है? शर्म आनी चाहिए!”
📢 सोशल मीडिया पर लोग भी मीडिया की गैर-जिम्मेदारी पर नाराज़!
फैंस बोले — “धर्मेंद्र जी को लंबी उम्र मिले

मैं धर्म का विरोधी नहीं हूँ मैं उस धोखेबाज़ पाखंड का विरोधी हूँजो भगवान, भक्ति और भोले लोगों की आस्था पर दुकान चला रहे ह...
14/11/2025

मैं धर्म का विरोधी नहीं हूँ
मैं उस धोखेबाज़ पाखंड का विरोधी हूँ
जो भगवान, भक्ति और भोले लोगों की आस्था पर दुकान चला रहे हो..!

जरा सोचो…!
जो बाबा दूसरों का भविष्य पर्ची देखकर बताता था,उसे खुद की बीमारी का इलाज डॉक्टर से करवाना पड़ा,जो खुद को हनुमान का रूप बताता था,जिसका दावा था कि वो रोज़ हनुमान जी से बात करता है,वो आज ऑक्सीजन पाइप से बात कर रहा है..!

वाह रे पाखंड..! जब अपनी जान पर बन आई,
तो मंत्र नहीं, मशीन काम आई,जादू नहीं, डॉक्टर काम आया,आस्था नहीं, विज्ञान ने बचाया..!

📚 याद रखो —
👉 थर्मामीटर बनाया था जर्मन वैज्ञानिक फारेनहाइट ने (1714 में)
👉 बीपी मशीन बनाई थी ऑस्ट्रियन वैज्ञानिक वॉन बाश ने (1881 में)

ना कोई चमत्कार था,ना कोई बाबा बस मेहनत, ज्ञान और विज्ञान था..!

पर आज वही विज्ञान झूठा, और ये बाबा सच्चे ? जो मोबाइल, माइक और कैमरे (तीनों विज्ञान की देन) से प्रचार कर रहे हैं,
वो खुद को भगवान का अवतार बता रहे हैं!

🔥 धर्म हमें जोड़ता है
पाखंड हमें तोड़ता है।

हम भगवान को मानते हैं,
पर उनके नाम पर चल रही धोखेबाज़ी को नहीं..!

अब वक्त है बोलने का,धर्म चाहिए,
पर पाखंड नहीं,भगवान चाहिए, पर धोखा नहीं..!

#धर्म_का_सम्मान_पाखंड_का_अंत
#जयमानवता
#जयसंविधान
#बाबाओं_का_धंधा_बंद_करो
#पाखंड_मुक्त_भारत
#ओबीसी_महासभा

26/10/2025

तान्या मित्तल का पोटाश गन चलाते हुए वीडियो हुआ सोशल मीडिया में वायरल युवक शिकायत लेकर के पहुंचा पुलिस के पास ग्वालियर निवासी शिशुपाल सिंह कंषाना ने की शिकायत ASP अनु बेनीवाल से की FIR के लिए शिकायत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश और ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान द्वारा धारा 163 के तहत जारी प्रतिबंधात्मक आदेश का दिया शिकायत में हवाला एएसपी अनु बेनीवाल ने पुलिस की साइबर टीम को दिए जांच के आदेश ग्वालियर निवासी शिशुपाल सिंह कंषाना ने एएसपी अनु बेनीवाल को इस वीडियो की शिकायत की है। शिकायत में उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश और कलेक्टर रुचिका चौहान द्वारा जारी आदेशों का उल्लेख करते हुए एफआईआर की मांग की है।वायरल वीडियो में तान्या मित्तल को पोटाश यानी कार्बाइड गन चलाते हुए देखा जा सकता है। यह वही गन है जिसके इस्तेमाल पर ग्वालियर कलेक्टर ने धारा 163 के तहत पूर्ण प्रतिबंध लगाया है,बताया जा रहा है कि प्रदेश में अब तक 200 से ज्यादा लोग ऐसे मामलों में अपनी आंखों की रोशनी गंवाने की कगार पर हैं। इसलिए इन गनों की बिक्री, खरीद और प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है।एएसपी अनु बेनीवाल ने बताया कि शिकायत की जांच के लिए साइबर टीम को निर्देश दे दिए गए हैं और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है,आपको बता दे कि वर्तमान में तान्या मित्तल “बिग शो” में नजर आ रही हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग सुरक्षा और जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

20/10/2025
11/09/2025

बिहार से जदयू की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने पूरे ब्राह्मणवाद और जातिवाद की पोल खोल कर रख दी सुनिए जरा क्या कहती हैं

 #बड़ी खबर: जिला अस्पताल के कैदी वार्ड से खूंखार आरोपी रविन्द्र सिंह राइफल लेकर फरार, पहले भी आरोपी कर चुका है पुलिस पर ...
11/09/2025

#बड़ी खबर: जिला अस्पताल के कैदी वार्ड से खूंखार आरोपी रविन्द्र सिंह राइफल लेकर फरार, पहले भी आरोपी कर चुका है पुलिस पर फायरिंग...

SP अगम जैन ने 4 पुलिस कर्मी किये सस्पेंड,आरोपी पर 10 हजार का इनाम किया घोसित

#छतरपुर। सुबह सुबह छतरपुर से बड़ी खबर निकल कर सामने आई है जहां देर रात्रि जिला अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती खूंखार आरोपी रविन्द्र सिंह परिहार पुलिसकर्मी की जेब से चाबी निकालकर फरार हो गया। आरोपी ने गेट खोलने से पहले मोबाइल से बात की और फिर इसके बाद वार्ड का गेट बाहर से बंद कर पुलिसकर्मी की राइफल लेकर मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी लगते ही एसपी अगम जैन, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद दांगी सहित पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

गौरतलब हो कि रविंद्र परिहार पहले से ही पुलिस पर फायरिंग और अन्य अपराधों में शामिल रहा. कुछ दिनों पहले उसने देरी रोड पर पांच थानों की पुलिस टीम पर फायरिंग कर फरार होने का दुस्साहस किया था. तब उसके सिर पर 30 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था. छतरपुर पुलिस ने इनामी अपराधी रविन्द्र परिहार का शॉर्ट एनकाउंटर करने के बाद गिरफ्तार कर लिया था जब से वह जेल में था जहां से उसे जिला अस्पताल के कैदी वार्ड में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था जहां से वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर देर रात्रि फरार हो गया है।

SP अगम जैन ने 4 पुलिस कर्मी किये सस्पेंड,आरोपी पर 10 हजार का इनाम किया घोसित

लापरवाही मामले में ड्यूटी पर तैनात 4 आरक्षको को SP ने सस्पेंड कर दिया गया है... राकेश अहिरवार, हरिश्चंद्र अहिरवार, पंकज तिवारी और शिवम शर्मा पर निलंबन की कार्यवाही की गई है।

09/09/2025
पहला सवाल - जब ख़ुद बैलेट पेपर से वोट डाल रहे हैं तो देश की जनता EVM से वोट क्यों डाल रही है? दूसरा सवाल - देश के पिछले ...
09/09/2025

पहला सवाल - जब ख़ुद बैलेट पेपर से वोट डाल रहे हैं तो देश की जनता EVM से वोट क्यों डाल रही है?

दूसरा सवाल - देश के पिछले उप-राष्ट्रपति कहाँ हैं?

31/08/2025

मध्य प्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का हेलीपैड पर छतरपुर जिले की समस्त विधायक गणों ने पुष्प गुलदस्ता देकर किया आत्मीय स्वागत और छतरपुर जिले की बहुचर्चित विधायक कौन ने अपने-अपने तरीके से प्रणाम किया वहीं मुख्यमंत्री से प्रणाम करते समय एक शिष्टाचार से संबंधित विशेष प्रतिक्रिया दिखाई दी है आप लोग बताइए आपने क्या देखा है वीडियो में ध्यान से देखिएगा

Address

Matguwan
Chhatarpur
471301

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CGM News 24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to CGM News 24:

Share