Abhiyant Vartaa

Abhiyant Vartaa News

समाचार पढ़ें.....
12/08/2026

समाचार पढ़ें.....

11/08/2026

छात्रों पर अनुचित आचरण के आरोप, छात्रावास अधीक्षक निलंबित
कलेक्टर मृणाल मीना ने की कार्रवाई, पुलिस और बाल कल्याण समिति कर रही मामले की जांच
छतरपुर। शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर बालक छात्रावास क्रमांक-02, देरी रोड छतरपुर में रहने वाले छात्रों द्वारा छात्रावास अधीक्षक एवं प्राथमिक शिक्षक आशीष कुमार शुक्ला के खिलाफ लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद कलेक्टर मृणाल मीना ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। छात्रों ने 10 अगस्त को शिकायत देकर अधीक्षक पर अनुचित आचरण, अनुचित वार्तालाप, अनुचित स्पर्श तथा शारीरिक एवं मानसिक शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस एवं बाल कल्याण समिति (CWC) द्वारा जांच की जा रही है। जांच निष्पक्ष रूप से हो और किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप न हो, इसे ध्यान में रखते हुए अधीक्षक को छात्रावास में पदस्थ रखना उचित नहीं पाया गया।
जिला प्रशासन के अनुसार, छात्रों द्वारा प्रस्तुत आवेदन एवं उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आशीष कुमार शुक्ला प्रथम दृष्टया दोषी प्रतीत हुए। उनके विरुद्ध पदीय दायित्वों के निर्वहन में स्वेच्छाचारिता एवं अनुशासनहीनता का कृत्य पाया गया। यह आचरण मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम 3 तथा छात्रावास नियम, 2014 के प्रावधानों के विपरीत माना गया है।
जांच पूरी होने के बाद होगी आगे की कार्रवाई
कलेक्टर मृणाल मीना ने मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 के तहत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए आशीष कुमार शुक्ला को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।
निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। वहीं, उनका मुख्यालय कार्यालय संभागीय उपायुक्त, जनजातीय एवं अनुसूचित जाति विकास, सागर संभाग, सागर निर्धारित किया गया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच संबंधित एजेंसियों द्वारा की जा रही है। जांच के निष्कर्ष और सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

11/08/2026

ऑपरेशन विश्वास: छतरपुर पुलिस ने 276 गुम मोबाइल खोजकर लौटाए, 41.40 लाख रुपए की कीमत के फोन बरामद
छतरपुर। गुम और खोए हुए मोबाइल फोन की तलाश कर उन्हें वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने के लिए छतरपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन विश्वास” अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जुलाई एवं अगस्त 2026 के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 276 गुम मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 41 लाख 40 हजार रुपए बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम लगातार गुम और खोए मोबाइल फोन को तकनीकी माध्यमों से तलाश कर उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुंचा रही है।
पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक कुल 1069 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस किए जा चुके हैं। बरामद मोबाइल में Samsung, OnePlus, Lava, Motorola, Nothing, Realme, Vivo और Oppo सहित विभिन्न कंपनियों के स्मार्टफोन शामिल हैं।

09/08/2026

!!भक्ति के रंग में रंगा छतरपुर, अर्चना गुड्डू सिंह की 11वीं कांवड़ यात्रा रवाना!!
छतरपुर। सावन के पावन अवसर पर श्रीमती अर्चना गुड्डू सिंह के नेतृत्व में आयोजित 11वीं भव्य कांवड़ यात्रा रविवार को रामचरितमानस मंदिर परिसर से जटाशंकर धाम के लिए रवाना हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष के साथ भक्ति में झूमते नजर आए। ढोल-नगाड़ों और भजनों की धुन पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। जगह-जगह लोगों ने कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भगवान शिव के प्रति आस्था और उत्साह दिखाई दिया। कांवड़िए पवित्र जल लेकर जटाशंकर धाम पहुंचेंगे, जहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की जाएगी।
11वीं कांवड़ यात्रा को लेकर आयोजकों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा। यात्रा के चलते पूरे मार्ग पर धार्मिक माहौल बना रहा और शहर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।
PENI NAZAR पैनी नज़र बुंदेली भौकाल Black&White News Vardaan Express Bundelkhand Wala

कलेक्टर मृणाल मीणा की कार्यवाही से लापरवाह ओर भ्रस्टाचारी अधिकारियों में हड़कम्प,अब ईशानगर प्राचार्य को किया निलंबित...कल...
08/08/2026

कलेक्टर मृणाल मीणा की कार्यवाही से लापरवाह ओर भ्रस्टाचारी अधिकारियों में हड़कम्प,अब ईशानगर प्राचार्य को किया निलंबित...

कलेक्टर बोले" किसी भी तरह का कदाचरण नहीं किया जाएगा बर्दाश्त,तीन दिन में 2 बड़ी कार्यवाहियां

बालिका टॉयलेट के उपयोग, महिला कर्मचारियों को मानसिक प्रताड़ना और वेतन रोकने सहित कई शिकायतों पर हुई कार्रवाई
--------

छतरपुर ..कलेक्टर मृणाल मीणा के प्रस्ताव के आधार पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ईशानगर के प्राचार्य बसंत लाल प्रजापति को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्राचार्य के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों की जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा गठित जांच समिति से जांच कराई गई थी। जांच प्रतिवेदन के आधार पर उन्हें प्रथम दृष्ट्या दोषी पाया गया।
जांच में सामने आया कि विद्यालय में पुरुष टॉयलेट उपलब्ध होने के बावजूद प्राचार्य द्वारा बालिका टॉयलेट का उपयोग किया जाता था। इसके अलावा संस्था में पदस्थ महिला कर्मचारियों को परेशान कर मानसिक प्रताड़ना पहुंचाने, अन्य कर्मचारियों को भी मानसिक रूप से प्रताड़ित करने तथा कर्मचारियों का अकारण वेतन रोकने जैसी शिकायतें भी जांच में सामने आईं। प्राचार्य पर शासकीय योजनाओं की मुखालफत करने के आरोप भी पाए गए।
कलेक्टर मृणाल मीणा द्वारा 7 अगस्त को भेजे गए प्रस्ताव के परीक्षण के बाद कमिश्नर सागर अनिल सुचारी द्वारा प्राचार्य बसंत लाल प्रजापति को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला छतरपुर निर्धारित किया गया है। साथ ही उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी। जिले में तीन दिन में ये दूसरी बड़ी कार्यवाही है।

06/08/2026

छतरपुर के पठापुर रोड मे आबकारी विभाग का छापा.....
#पुलिस SP Chhatarpur
DIG Chhatarpur Range Dilip Ahirwar

05/08/2026

छतरपुर पठापुर रोड लिटिल फ्लावर स्कूल के पास एक सोने मकान को चोरों ने बनाया निशाना.....

समाचार पढ़ें....
05/08/2026

समाचार पढ़ें....

04/08/2026
04/08/2026

संदीपनी स्कूल के प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप, छात्र-छात्राएं पहुंचे कलेक्टर जनसुनवाई
छतरपुर। ईसानगर स्थित संदीपनी स्कूल के लगभग 25 से 30 छात्र-छात्राएं मंगलवार को कलेक्टर जनसुनवाई में पहुंचे और स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
छात्र-छात्राओं का आरोप है कि प्रिंसिपल उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। छात्राओं ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि प्रिंसिपल बिना अनुमति छात्राओं के वॉशरूम में चले जाते हैं तथा आपत्तिजनक इशारे करते हैं, जिससे छात्राओं में भय और असुरक्षा का माहौल है।
पीड़ित छात्र-छात्राओं ने कलेक्टर को आवेदन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा आरोप सही पाए जाने पर संबंधित प्रिंसिपल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। छात्रों का कहना है कि वे लंबे समय से इस व्यवहार से परेशान हैं और न्याय की उम्मीद लेकर जनसुनवाई में पहुंचे हैं।
फिलहाल प्रशासन ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच का आश्वासन दिया है। आरोपों की आधिकारिक पुष्टि या स्कूल प्रबंधन का पक्ष अभी सामने नहीं आया है। जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Address

Chhatarpur
Chhatarpur
471001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Abhiyant Vartaa posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share