10/05/2020
कोरोना वायरस की जंग में काम करने वाले कोरोना वॉरियर्स के लिए पीपीई किट महत्वपूर्ण किट है। खासकर चिकित्सा विभाग के कार्मिको के लिए। झुंझुनूं जिले में इसकी कमी चल रही थी, जिसको एक भामाशाह के रूप में पूर्व विधायक श्रवण कुमार ने पूरी कर दी। पूर्व विधायक ने कलेक्टर चैंबर में जिला प्रशासन को 100 किट भेंट किए और भविष्य में भी मदद करने का आश्वासन दिया। श्रवणकुमार ने बताया कि कोरोना की इस जंग में उनकी पूरी टीम जयपुर में प्रतिदिन 600 लोगों को भेाजन पैकेट वितरित कर रही है। वहीं सूरजगढ़ क्षेत्र में राशन एवं भोजन पैकेट का वितरण भी करवाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त बेटे डॉ. प्रवीणकुमार ने भी अब तक तीन लाख रुपए से ज्यादा की नगद सहायता राशि भेंट की गई है। इसके अलावा राशन किट भी लगातार ऑन कॉल वितरित किए जा रहे है। जिला कलेक्टर यूडी खान कहा कि जिले में पीपीई किट की आवश्यकता थी, जो कोरोना वायरस के ईलाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। पूर्व विधायक श्रवण कुमार ने भामाशाह के रूप में जो मदद की है इसके लिए वे बधाई के पात्र है। इस अवसर पर एडीएम राजेंद्र अग्रवाल, सीएमएचओ डॉ. प्रतापसिंह दूतड़, डॉ. छोटेलाल गुर्जर भी उपस्थित रहे।
-------------------------------------------
झुंझुनूं अपडेट के साथ देखिये झुंझुनूं की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the jhunjhunu's Most Subscribed News Channel on YouTube.
-------------------------------------------------------------------------------------------------------------
JHUNJHUNU UPDATE | Hindi News | झुंझुनूं अपडेट
JHUNJHUNU UPDATE News Channel:
झुंझुनूं अपडेट सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । झुंझुनूं अपडेट न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। झुंझुनूं अपडेट की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।
Jhunjhunu update is Jhunjhunu's best Hindi News Channel. jhunjhunu update news channel covers the latest news in politics, entertainment, business and sports. Stay tuned for all the breaking news in Hindi!
Subscribe To Our Channel: https://bit.ly/2JlKwUa
Official website: https://jhunjhunuupdate.com/
Like us on Facebook http://www.facebook.com/jhunjhunuupdate
Follow us on Twitter http://twitter.com/jhunjhunuupdate
कोरोना वायरस की जंग में काम करने वाले कोरोना वॉरियर्स के लिए पीपीई किट महत्वपूर्ण किट है। खासकर चिकित्सा विभाग के ...