Ishq Mohabbat..Aala Hazrat

Call Website Contact the business

Ishq Mohabbat..Aala Hazrat कुरान हदीस और नबी की सुन्नतें आला हजरत का तरीका

25/09/2026

कहानी

खेत के किनारे एक पुराना कुआँ था।
एक दिन किसान ने उसमें एक मरा हुआ सूअर डाल दिया।

गंध फैली तो आसपास के ढेर सारे चूहे कुएँ में कूद पड़े।
कुएँ में उन्हें खाने को बहुत कुछ मिल गया।
वे कई दिनों तक सूअर को खाते रहे।

किसान रोज़ दूर से कुएँ को देखता और मुस्कुराता।

एक दिन सूअर खत्म हो गया।
अब कुएँ में सिर्फ चूहे थे और भूख थी।

पहले चूहों ने एक-दूसरे से खाना छीना।
फिर झगड़े हुए।

फिर उन्होंने एक-दूसरे को खाना शुरू कर दिया।

कुछ दिन बाद सिर्फ एक चूहा बचा।
किसान ने उसे कुएँ से बाहर निकाला।

लेकिन यह दया नहीं थी।
किसान ने उसे खेत में छोड़ दिया।

कुएँ में कई दिनों तक अपनी बिरादरी को खाते-खाते उस चूहे को यह आदत पड़ चुकी थी।

खेत में आते ही उसने अनाज की तरफ देखा तक नहीं।
वह दूसरे चूहों पर टूट पड़ा।

बाकी चूहे आपस में लड़ने लगे—

“इसे भगाओ!”

“नहीं, पहले उसे पकड़ो!”

“वह हमारी बिरादरी का दुश्मन है!”

और किसान?

वह पेड़ के नीचे बैठकर मुस्कुराता रहा।

क्योंकि उसे अनाज की रखवाली के लिए बिल्ली नहीं चाहिए थी।

उसने चूहों के बीच से ही एक ऐसा चूहा तैयार कर दिया था, जो बाकी चूहों को अपना दुश्मन समझता था।

और किसान का फायदा यही था—

चूहे आपस में लड़ते रहें,
चूहे एक-दूसरे को खाते रहें,
और खेत का अनाज किसान के घर जाता रहे।

कहानी में किसान कोई एक व्यक्ति नहीं है।
कभी-कभी वह सिर्फ एक व्यवस्था होता है।

और कुएँ से निकला चूहा कोई चूहा नहीं—
वह वह सोच है, जिसे पहले भूखा किया जाता है,
फिर डराया जाता है,
फिर अपने ही लोगों के खिलाफ खड़ा कर दिया जाता है।

सबसे बड़ा खेल तब होता है,
जब चूहों को लगता है कि वे आपस में लड़ रहे हैं—

जबकि फायदा किसी तीसरे का हो रहा होता है।

Note ---
इस कहानी से हमारे नेताओं का कोई संबंध नहीं है।

✨ बहुत जल्द चित्तौड़गढ़ में ✨चित्तौड़गढ़ की सरज़मीं पर एक शानदार और रूहानी महफ़िल होने जा रही है।हज़रत सैयद शाह हसनैन बा...
28/04/2026

✨ बहुत जल्द चित्तौड़गढ़ में ✨

चित्तौड़गढ़ की सरज़मीं पर एक शानदार और रूहानी महफ़िल होने जा रही है।

हज़रत सैयद शाह हसनैन बाक़ाई सफ़वी क़ादरी बहुत जल्द तशरीफ़ ला रहे हैं, जो अपने साथ नूर, हिदायत और रूहानी बरकतें लेकर आएंगे।

🗓 तारीख: 8 मई 2026
🕋 नमाज़-ए-इशा के बाद (बरोज़ जुमा)
📍 स्थान: विजय कॉलोनी, चार मीनारा मस्जिद के पास, रेलवे स्टेशन, चित्तौड़गढ़

आप सभी से गुज़ारिश है कि इस खूबसूरत और रूहानी महफ़िल में ज़रूर शामिल हों और बरकत हासिल करें।

🎥 पूरी जानकारी के लिए वीडियो देखें:

https://youtu.be/ah14CB3_YzU?si=gW0TcCmW70z6dBTH⁠�

इस मैसेज को ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करें 🤍

http://youtube.com/post/Ugkx1iX47YAXKWRhfvKyA-0JLXaUpAn7HwPJ?si=zkSbqktDVQCU7fJE

03/01/2026
11/12/2025
10/12/2025

इस वीडियो में हम Hazrat Siddiq-e-Akbar (RA) की शान, उनके मक़ाम और सहाबा के अदब पर एक खास रिएक्शन पेश कर रहे हैं।
हमारा मक़सद किसी पर इल्ज़ाम लगाना नहीं, बल्कि सहाबा कराम की इज़्ज़त, मुहब्बत और उनके हक़ का बयान करना है।
सहाबा (RA) की तौहीन करना इस्लाम में नापसंद है — इसलिए हम सिर्फ़ अदब, इल्म और हक़ की बात करते हैं।

👉 वीडियो में सिद्दीक-ए-अकबर (RA) की अज़मत का जिक्र
👉 सहाबा के खिलाफ लिखने वालों से दूर रहने की नसीहत
👉 इस्लामी अदब और एहतराम का पैग़ाम

03/12/2025

@टॉप फ़ैन Vahid Raja

अगर आप चादर ओढ़कर सोते हैं,और जब उठते हैं तो चादर की जगह आपके ऊपर कम्बल होता है...तो समझ लीजिए — उस ख़ामोश फ़िक्र, उस बे...
01/12/2025

अगर आप चादर ओढ़कर सोते हैं,
और जब उठते हैं तो चादर की जगह आपके ऊपर कम्बल होता है...

तो समझ लीजिए — उस ख़ामोश फ़िक्र, उस बेइंतहा मोहब्बत का नाम माँ है। ❤️‍🩹🫶🏻

माँ… जो बिना बोले सब समझ जाती है।
माँ… जो हमारी हर छोटी-बड़ी परेशानी पर खुद को भूल जाती है।

अगर आपकी माँ साथ हैं — उन्हें अभी जाकर गले लगा लें। 🤲💖

SIR Form BLO Upload Status Kaise Check Kare | SIR Form Fill Up Step-2-step | SIR Status Check Online.👇Check the comment ...
23/11/2025

SIR Form BLO Upload Status Kaise Check Kare | SIR Form Fill Up Step-2-step | SIR Status Check Online.
👇Check the comment box to watch the full video.👇

02/11/2025

Address

Chittaurgarh

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ishq Mohabbat..Aala Hazrat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Ishq Mohabbat..Aala Hazrat:

Shortcuts

Share