Avinash Pareek

Avinash Pareek जिंदगी एक अनमोल अमृत है,
ये बार बार नही मिलता है!
इसे व्यर्थ न करे।।

🔥 जयपुर रियल एस्टेट में बड़ा अलर्ट!अब सोसाइटी पट्टों पर भूखंडों की रजिस्ट्री नहीं होगी — लेकिन पट्टे वैध रहेंगे!📌 Source...
04/12/2025

🔥 जयपुर रियल एस्टेट में बड़ा अलर्ट!

अब सोसाइटी पट्टों पर भूखंडों की रजिस्ट्री नहीं होगी — लेकिन पट्टे वैध रहेंगे!
📌 Source: Dainik Bhaskar, 04 December 2025

⚠️ सोसाइटी पट्टों पर काम करना कितना खतरनाक हो सकता है?

अगर आप Jaipur में Society Patta पर Plot खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए चेतावनी है! 🚨
सरकार ने स्पष्ट कर दिया है —
👉 सोसाइटी पट्टों पर बनी कॉलोनियों में भूखंड की रजिस्ट्री अब नहीं होगी
👉 गलत तरीके से की गई बिक्री पर सीधी कार्रवाई
👉 कृषि भूमि, सरकारी भूमि, एससी/एसटी भूमि पर बिक्री करने वालों पर अब भारी जुर्माना लगेगा

❌ Society Patta क्यों Risky है? (Simple भाषा में)

1️⃣ रजिस्ट्री नहीं = Ownership अधूरी

सोसाइटी पट्टा रजिस्ट्री नहीं होता,
और अब सरकार ने साफ कहा —
✨ “Patta वैध रहेगा, पर Registry नहीं होगी।”

मतलब आप जमीन तो खरीद लेंगे,
लेकिन आपका Legal मालिकाना हक़ अधूरा रहेगा।
कल को कोई विवाद हुआ — तो आपका केस कमजोर। ⚠️

2️⃣ 90A Conversion अब अनिवार्य

जितनी भी Society Land है,
सरकार ने कहा —
👉 अब 90A (भूमि रूपांतरण) करवाना होगा
👉 बिना 90A के किए गए लेन-देन अवैध माने जाएंगे

इसका मतलब —
Society Plots अब सीधे खतरे के दायरे में हैं 🔥

3️⃣ 80% सोसाइटी पट्टों में गड़बड़ी

रिपोर्ट के अनुसार,
जयपुर की लगभग 80% societies में या तो:
❌ गलत डिमार्केशन
❌ गलत भूमि उपयोग
❌ गलत पट्टा ट्रांसफर
❌ अधूरी मंजूरियाँ

ऐसी Property खरीदना = Legal Gamble 😨

4️⃣ Patta Transfer Scam बढ़ता जा रहा है

सोसाइटीज 200–300 रुपए लेकर फर्जी ट्रांसफर कर रही थीं।
अब सरकार ने कहा —
👉 यह अपराध है
👉 ऐसे सभी Transfer अब अवैध माने जाएंगे
👉 सोसाइटीज़ पर Action और जुर्माना तय

5️⃣ Power of Attorney / किरायानामा भी अब Register करना जरूरी

सरकार ने WARNING दी —
👉 अब POA या किरायानामा भी Registration के बिना मान्य नहीं
👉 Unregistered Documents = Court में No Value

🔥 Real Estate Buyers के लिए बड़ा सबक

अगर आप Society Patta Plot खरीद रहे हैं तो:

❌ आपकी Registry नहीं होगी
❌ भविष्य में Dispute का खतरा
❌ Loan नहीं मिलेगा
❌ Bank Mortgage संभव नहीं
❌ Resale में दिक्कत
❌ Legal Case होने की संभावना

⚠️ सोसाइटी पट्टा सस्ता जरूर होता है… लेकिन रिस्क बहुत महंगा!
🏡✨ समझदारी से निवेश करें, सुरक्षित भविष्य बनाएं।

02/11/2025

सीपीआर गीत के लिए डॉ. राजन जोशी को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया। इस गाने की हर लाइन कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन यानी सीपीआर (रुकी हुई दिल की धड़कनों को दोबारा शुरू करने का तरीका) का अगला कदम है। यह गीत सीपीआर की पूरी प्रक्रिया को समझाता है जो आम आदमी को यह आसानी से समझ आता है कि आपातकालीन स्थिति में जीवन कैसे बचाया जा सकता है ।
कार्डिक अरेस्ट के बढ़ते केसेज को ध्यान में रखते हुए इस वीडियो को एक बार अवश्य देखें और आगे फॉरवर्ड करने का कष्ट करावें

हंसते हंसते पेट ना फूल जाय तो कहना --😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂एक आदमी घर लौट रहा था..रास्ते में गाड़ी खराब हो गयी...रात काफी थी..एकदम घ...
30/09/2025

हंसते हंसते पेट ना फूल जाय तो कहना --
😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂

एक आदमी घर लौट रहा था..

रास्ते में गाड़ी खराब हो गयी...

रात काफी थी..

एकदम घना अंधेरा था...

मोबाईल का नेटवर्क भी नहीं था....

उसकी हवा खराब...

ना कोई आगे ना दुर दुर तक कोई पिछे ...

अब उसने गाड़ी साइड में लगा दी और लिफ्ट के लिये किसी गाड़ी का इंतेजार करने लगे...

काफी देर बाद एक गाड़ी बहुत धीमे धीमे उनकी ओर बढ रही थी...

उसकी जान में जान आयी ...

उसने गाड़ी रोकने के लिये हाथ दिया ...

गाड़ी धीरे धीरे रूक रूक कर उसके पास आयी...

उसने गेट खोला और झट से उसमें बैठ गया।

लेकिन अंदर बैठकर उसके होश उड़ गये...

गला सुखने लगा...

आँखे खुली रह गयी ...

छाती धड़कने लगी...

उसने देखा कि ड्राइविंग सीट पर कोई नहीं है...

गाड़ी अपने आप चल रही थी ...

एक तो रात का अंधेरा ...ऊपर से यह खौफनाक दृश्य ...

उसको समझ नहीं आ रहा था अब क्या करूँ ..

बाहर जाऊँ की अंदर रहूँ ...

वो कोई फैसला करता की सामने रास्ते पर एक मोड़ आ गया ...

तभी दो हाथ उनके बगल वाले काँच पर पड़े और गाड़ी मुड़ गयी ...

और फिर हाथ गायब ...

अब तो उसकी सिट्टी पिट्टी गुम हो गयी...

हनुमान चालीसा शुरू कर दी...अंदर रहने में ही भलाई समझी ...

गाड़ी धीरे धीरे ..रूक रूक कर आगे बढती रही ...

तभी सामने पेट्रोल पंप नजर आया ...

गाड़ी वहाँ जाकर रूक गयी ...

उसने राहत की साँस ली और तुरंत गाड़ी से उतर गया ..

पानी पिया ..

इतने में उसने देखा एक आदमी गाड़ी की ड्राइविंग सीट पर बैठने के लिये जा रहा है...

वह दौड़ते हुये उसके पास पहूंचा और उससे कहा "इस गाड़ी में मत बैठो ...
मैं इसी में बैठकर आया हूँ ... इसमें भुत है"

उस आदमी ने उसके गाल पर झन्नाटेदार थप्पड़ मारा और कहा... अबे साले... तु बैठा कब रे इसमें? ...तभी मैं सोचूँ गाड़ी एकदम से भारी कैसी हो गयी ...

यह मेरी ही गाड़ी है...पेट्रोल खतम था तो पाँच कि.मी. से धक्का मारते हुये ला रहा हूँ .."

😝😝😝😝😝😝😝😝

Address

Jaipur
Chomu
303702

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Avinash Pareek posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Avinash Pareek:

Share