Chunar Junction

Chunar Junction Chunar Junction page provides nature and heritage lovers with a place to share everyone.

26/08/2026

नेपाल फ़्लैश फ्लड का एक और भयावह विडियो
Nepal flood –

1.38 सेकेंड के इस Video को देखकर रसुवा जिले में तबाही का अंदाजा लगाइए

भोटेकोशी नदी में अचानक सैलाब आया

मकान–दुकान, गाड़ियों और भाग रहे लोगों सबको बहा ले गया
Chunar Junction

26/08/2026

*UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक में 80.07% और उच्च प्राथमिक में 71.85% अभ्यर्थी सफल*

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने UPTET 2026 का परिणाम 26 अगस्त 2026 को घोषित कर दिया है। आयोग की विज्ञप्ति के अनुसार प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) में शामिल 7,13,648 अभ्यर्थियों में 5,71,435 (80.07%) तथा उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) में शामिल 10,57,021 अभ्यर्थियों में 7,59,513 (71.85%) अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं।

वहीं प्राथमिक स्तर पर शामिल 1,22,405 कार्यरत शिक्षकों में 93,387 (76.29%) तथा उच्च प्राथमिक स्तर पर शामिल 1,46,394 कार्यरत शिक्षकों में 1,13,384 (77.45%) अभ्यर्थी सफल हुए हैं।

26/08/2026

बजरंगबली का हरियाली शृंगार 🙏♥️🌹🌲🍀🌳🌱

26/08/2026

फूड सेफ्टी विभाग का मथुरा में छापा,500किलो पनीर और 2000 लीटर पनीर नष्ट

26/08/2026

*दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे....*

👇
*==============================*

*1* पीएम मोदी ने बुधवार को दो त्योंहारों की बधाई दी है। पीएम मोदी ने मुस्लिमों के पवित्र त्योहार ईद मिलाद-उन-नबी नबी की बधाई दी। उन्होंने कहा ईद मुबारक! मिलाद-उन-नबी की बधाई। मुझे उम्मीद है कि यह मौका हमारे आस-पास एकता और खुशियां बढ़ाएगा। दया और समाज के प्रति योगदान की भावना हमेशा हमारा मार्गदर्शन करे।

*2* इसके साथ ही पीएम मोदी ने केरल राज्य के एक प्रमुख और पूरे 10 दिनों तक चलने वाले सांस्कृतिक और फसलों से जुड़े त्योहार ओणम की भी बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि सभी को ओणम की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह एक शानदार त्योहार है, जिसे पूरी दुनिया में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार खुशी, एकजुटता और समृद्धि की भावना को और मजबूत करे।

*3* लोकसभा सचिवालय ने 20 बागी TMC सांसदों को नोटिस भेजे, 7 दिन में जवाब मांगा; सुप्रीम कोर्ट ने भी कल नोटिस जारी किया था

*4* शाह बोले- देश कोई धर्मशाला नहीं, यहां रहने का अधिकार सिर्फ नागरिकों को, घुसपैठिए भारत की सुरक्षा के लिए खतरा

*5* बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पुर्व मंत्री मुरली मनोहर जोशी की खरी बात: पेपर लीक पर बोले- घूस देकर नियुक्तियां, इसलिए पर्चा लीक-नकल को गलत नहीं मानते लोग

*6* शिक्षा के साथ रोजगार भी जुड़ा है। सिर्फ कॉलेज खोलने और विश्वविद्यालय बनाने से काम नहीं चलेगा। शिक्षा रोजगार देने वाली भी होनी चाहिए। भारत की शिक्षा पद्धति पांच छह हजार साल पुरानी है। यही वजह है कि लोग घूस देकर अध्यापक या कोई और नियुक्ति पा लेते हैं। जब लोग देखते हैं कि न्यायपालिका में भ्रष्टाचार की शिकायतें हैं, हर जगह पैसे का बोलबाला है तो वे यही रास्ता अपनाने में संकोच नहीं करते। कसूर सरकार का है, लोगों का नहीं।

*7* कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- BJP महंगाई रोकने में नाकाम, प्याज के दाम 59% बढ़े, जनता माफ नहीं करेगी

*8* मानसून में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच IMA ने लोगों को एंटीबायोटिक और ओसेल्टामिविर जैसी एंटीवायरल दवाएं बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं लेने की सलाह जारी की है। इसके साथ ही संक्रमण से बचाव के उपाय अपनाने और गंभीर लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सा सहायता लेने की भी सलाह दी है

*9* IMA ने बताया कि भारत में इस समय H1N1 के मामलों में मौसमी बढ़ोतरी देखी जा रही है। दिल्ली जैसे महानगरों में 1,770 से अधिक लैब से पुष्टि किए गए मामले सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में भी H1N1 संक्रमण के मामले सामने आए हैं

*10* CM शिवकुमार बोले-कर्नाटक में पूरा वंदे मातरम नहीं गाया जाएगा, कांग्रेस के फैसले पर कायम रहेंगे, भाजपा तुष्टीकरण की राजनीति करती है

*11* कर्नाटक की भूतनाला झील में मिले शवों की हुई पहचान: झगड़े के बाद महिला बच्चों समेत दे दी जान, कर्नाटक के विजयपुरा जिले में बुधवार को भूतनाला झील में छह लोगों के शव तैरते हुए मिले। पुलिस के मुताबिक, मृतकों में चार महिलाएं और दो लड़के शामिल हैं।

*12* गैर कानूनी धर्मांतरण पर उम्रकैद, गोवा कैबिनेट की सख्त कानून को मंजूरी

*13* योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा

*14* तेलंगाना में बस और ट्रक की टक्कर, 6 की मौत, इनमें 5 महिलाएं, 12 घायल; ट्रक में रखे लोहे के पिलर बस में घुसे

*15* तिब्बत से आई बाढ़ ने नेपाल में तबाही मचाई, हाइड्रोपावर प्लांट और गांव डूबे, पुल टूटा-गाड़ियां बहीं; बिहार के 8 जिलों में अलर्ट

*16* सिमीत दायरे में कारोबार कर रहा है भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों में मामूली गिरावट
*==============================*

26/08/2026

नेपाल से भयानक तस्वीरें सामने आई हैं। रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। तेज बहाव में कई वाहन, पुल और नदी किनारे की बस्तियां बह गईं। टिमुरे और स्याफ्रुबेसी इलाके में सबसे ज्यादा नुकसान की खबर है। कई लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव के लिए नेपाल सेना, पुलिस और सुरक्षा बलों को लगाया गया है।

Address

Chunar

Telephone

+919450388436

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Chunar Junction posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Chunar Junction:

Shortcuts

Share