30/10/2023
*हम निर्भया की तरह क्राइम विक्टिम नही निर्भय जज बनकर न्याय देंगी बस स्कूल हमे लीगल स्टडीज विषय पढ़ने दे*
*नई दिल्ली - बच्चो की अभिलाषा*
करावल नगर में स्थानीय निवासियों शिवम अनुज तिवारी विपिन राठी गौरव और श्री हितेंद्र चौधरी PGT GBSSS करावल नगर ने ये कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमे वीरेंद्र पुंज एसीपी दिल्ली पुलिस ने करावल नगर, दयालपुर सभापुर ,सोनिया विहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विशेषकर कक्षा X से XII के करीब 100 छात्र छात्राओं को पॉक्सो Protection of Children from Sexual offences Act के बारे में जागरूक करने के साथ साथ समाज को अपराध एवम् भय मुक्त रखने में स्कूलों में बच्चे Legal Studies subject पढ कर अपना कैरियर कैसे सुरक्षित बना सकते है और कानून विषय पढ़कर भविष्य में जज भी बन सकने में मार्गदर्शन हो पर पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन दिया। बच्चो ने बताया कि वो IAS, IPS Judge, CA Lawyer तथा Teacher बनना चाहते हैं। इसमें Legal Studies विषय उन्हे स्कूल पढ़ाए तो उनकी नींव निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चो की तरह मजबूत हो पाएगी। उन्हें जानकारी दी गई कि ये विषय CBSE ने 2013 से ही भारत के सभी स्कूलों में कक्षा XI से लागू कर रखा है जिसका सब्जेक्ट कोड 074 है और दिल्ली यूनिवर्सिटी ने इसी वर्ष से BA BBA LLB 5 years Course भी शुरू कर दिया तो बच्चे बहुत खुश हुए लेकिन बच्चों ने वाजिब सवाल किया कि हमारे स्कूल उन्हे ये विषय पढ़ने क्यों नहीं देते ? स्कूलों में बनी SAB School Advisory Board के दो बच्चों ने प्रण लिया के वो अपने स्कूल में ये सवाल जरूर उठाएंगे और उन्होंने ये भी बताया कि DOE के निरीक्षण App के माध्यम से अपने भविष्य से संबंधित मांग शिक्षा विभाग तक भी पहुंचाएंगे ।
वीरेंद्र पुंज जी ने बच्चो को अपने जीवन में सफल होने, गोल सेटिंग time management, clear Vision और constant learning with patience की उपयोगिता के बारे मे बताया। वहीं बच्चो का मनोबल बढ़ाया और कहा कि मेहनत करने वाले की कभी हार नहीं होती।
हितेंद्र चौधरी ने उपस्थित छात्रों को ईमानदारी, लगन और अनुशासन का पाठ पढ़ाया। उन्होंने छात्रों को कानून का विषय सरकारी विद्यालयों में पढ़ाए जाने का पुरजोर समर्थन किया और बच्चों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन देते हुए पुलिस और शिक्षा विभाग में तारतम्यता बनाए रखने के लिए सुझाव दिया।
Delhi Police
Delhi Traffic Police
प्रथम एजेंडा न्यूज़
Aam Aadmi Party - Delhi
Arvind Kejriwal
Aam Aadmi Party
BJP Delhi
Amit Shah
Atishi