HSG Dadri

HSG Dadri नर सेवा नारायण सेवा
serve to people reach the God

03/09/2026
29/08/2026

Happy rakhi day

🇮🇳 राष्ट्रपति भवन से हरियाणा के लिए गौरव का ऐतिहासिक संदेश 🇮🇳महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी के स्नेहिल सान...
29/08/2026

🇮🇳 राष्ट्रपति भवन से हरियाणा के लिए गौरव का ऐतिहासिक संदेश 🇮🇳

महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी के स्नेहिल सान्निध्य में मनाया गया रक्षा बंधन का पावन पर्व

नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में देश के विभिन्न राज्यों से आए बच्चों के साथ महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी ने रक्षा बंधन का पावन पर्व मनाया। इस गरिमामय एवं ऐतिहासिक अवसर पर हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स हरियाणा के स्काउट एवं गाइड्स ने भी सहभागिता कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। 🇮🇳

हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए जिला गुरुग्राम के मैत्री इंटरनेशनल स्कूल, जिला रेवाड़ी के दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल एवं जिला जींद के स्काउट-गाइड इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

हरियाणा के लिए यह क्षण विशेष रूप से गौरवपूर्ण और भावुक रहा, जब महामहिम राष्ट्रपति महोदया ने हरियाणा टीम के बच्चों को अपने हाथों से राखी बाँधी तथा संपूर्ण हरियाणा वासियों को रक्षा बंधन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।

यह केवल एक पर्व नहीं, बल्कि देश की प्रथम नागरिक और देश के भावी कर्णधारों के बीच स्नेह, संस्कार, भाईचारे एवं राष्ट्रीय एकता का अनुपम संगम था। 🇮🇳

इस ऐतिहासिक सहभागिता को सफल बनाने में हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स हरियाणा के राज्य सचिव महोदय के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में—

🔹 संयुक्त राज्य प्रशिक्षण आयुक्त श्री वीरेंद्र जी
🔹 राज्य प्रशिक्षण समन्वयक श्री आशीष थिरान
🔹 जिला प्रशिक्षण आयुक्त श्री नीरज जी

द्वारा बच्चों को कार्यक्रम हेतु आवश्यक मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

राष्ट्रपति भवन में हरियाणा की उपस्थिति केवल सहभागिता नहीं, बल्कि प्रदेश के संस्कार, अनुशासन और सेवा भावना का राष्ट्रीय मंच पर प्रतिनिधित्व है।

हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स हरियाणा अपने इन होनहार स्काउट्स एवं गाइड्स की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर गर्व करता है और महामहिम राष्ट्रपति महोदया के स्नेह एवं आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता है। 🙏

🇮🇳 *सेवा • संस्कार • अनुशासन • राष्ट्रसेवा* 🇮🇳

“Serve Men to Reach God”

रक्षा बंधन की हार्दिक शुभकामनाएं!

During training camp
25/08/2026

During training camp

Congratulations Guides team हरियाणा
19/08/2026

Congratulations Guides team हरियाणा

16/08/2026

कोई कितना भी बुद्धिजीवी हो
ध्वज शिष्टाचार का ज्ञान हो जरूरी नहीं है...

Address

Charkhi Dadri
Dadri
127306

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when HSG Dadri posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to HSG Dadri:

Shortcuts

Share