M.nagar Express

  • Home
  • M.nagar Express

M.nagar Express मैं नज़र में हर तरफ पर कदर किसी किसी को है,
मैं हु सभी के दिल में पर ख़बर किसी किसी को है।

07/09/2022

पीने से कर चुका था मैं तौबा मगर 'जलील'
बादल का रंग देख के नीयत बदल गई

जलील मानिकपुरी

24/06/2022

जाती है धूप उजले परों को समेट के
ज़ख़्मों को अब गिनूँगा मैं बिस्तर पे लेट के

~शकेब जलाली

31/03/2022

तिरे महल में हज़ारों चराग़ जलते हैं
ये मेरा घर है यहाँ दिल के दाग़ जलते हैं

-asgar belori

02/03/2022

पत्थर मुझे कहता है मिरा चाहने वाला
मैं मोम हूँ उस ने मुझे छू कर नहीं देखा

-बशीर बद्र

16/12/2021

मिरी ज़िंदगी पे न मुस्कुरा मुझे ज़िंदगी का अलम नहीं
जिसे तेरे ग़म से हो वास्ता वो ख़िज़ाँ बहार से कम नहीं

~शकील बदायुनी

25/10/2021

ख़्वाबों के उफ़ुक़ पर तिरा चेहरा हो हमेशा
और मैं उसी चेहरे से नए ख़्वाब सजाऊँ
- athar nasif

29/09/2021

शाम-ए-फ़िराक़ अब न पूछ आई और आ के टल गई
दिल था कि फिर बहल गया जाँ थी कि फिर सँभल गई
~फ़ैज़ अहमद फ़ैज़

12/09/2021

जिसे अंजाम तुम समझती हो
इब्तिदा है किसी कहानी की
~सरवत हुसैन

12/09/2021

बुरा बुरे के अलावा भला भी होता है
हर आदमी में कोई दूसरा भी होता है
~अनवर शऊर

07/09/2021

होंटों पे कभी उन के मिरा नाम ही आए
आए तो सही बर-सर-ए-इल्ज़ाम ही आए

~~अदा जाफ़री

02/09/2021

दर-ओ-दीवार पे शक्लें सी बनाने आई
फिर ये बारिश मिरी तंहाई चुराने आई

~कैफ़ भोपाली

01/09/2021

अच्छा ख़ासा बैठे बैठे गुम हो जाता हूँ
अब मैं अक्सर मैं नहीं रहता तुम हो जाता हूँ
~अनवर शऊर

Address


Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when M.nagar Express posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share