05/05/2026
एक्सपर्ट लर्निंग एकेडमी नाड़ी में 10वीं–12वीं रिजल्ट सेलिब्रेशन धूमधाम से आयोजित।
दरभंगा के गौड़ा-बौराम प्रखंड के नाड़ी गांव स्थित एक्सपर्ट लर्निंग एकेडमी द्वारा 10वीं और 12वीं के सफल छात्रों के सम्मान में भव्य रिजल्ट सेलिब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों की उपलब्धियों को सराहा गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।कार्यक्रम के अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता बीरेंद्र कुमार और पत्रकार फखरे आलम फ़ारूक़ी ने छात्रों को संबोधित करते हुए मेहनत,अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का महत्व बताया। वहीं समाजसेवी फ़ैयाजुद्दीन फ़ैज़ ने बच्चों को आगे की पढ़ाई और करियर को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।
संस्थान के डायरेक्टर मोहम्मद मिन्हाजुद्दीन ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। मेंटर्स मोहम्मद सबाउद्दीन और काज़ी रियाजुद्दीन ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया।कोचिंग की छात्रा निशात फातिमा – 441 अंक,सैफुन निशा – 417 अंक,निशात फातिमा – 413 अंक,आएशा कौसर – 410 अंक पाकर टॉप 4 लिस्ट में रही वहीं इंटर में रफत जहां – 377 अंक,राहत प्रवीन – 373 अंक,समा प्रवीन – 309 अंक,नाजमीन प्रवीन – 300 अंक लाकर टॉप लिस्ट में रही।
वहीं संस्थान प्रबंधन ने विश्वास जताया कि एक्सपर्ट लर्निंग एकेडमी लगातार बेहतर परिणाम दे रही है और आने वाले समय में यहां के छात्र बिहार टॉपर सूची में भी अपनी जगह बना सकते हैं।