DarbhangaToday.com

DarbhangaToday.com etc.

DarbhangaToday.com is your source of all local news covering latest news, block news, education, politics, crime, art & culture, sports, business, agriculture etc.

13/03/2026

घरेलू गैस को लेकर सशंकित मत होइए.... सरकार स्वयं आवश्यक कार्रवाई कर रही है ताकि एलपीजी की उपलब्धता प्रभावित ना हो.........

फिर अंधेरा पसरा वीआईपी रोड पर....लहेरियासराय।  वीआईपी रोड की स्ट्रीट लाइट एक बार फिर से बंद है। पता नहीं क्यों? कहना कठि...
04/12/2025

फिर अंधेरा पसरा वीआईपी रोड पर....

लहेरियासराय। वीआईपी रोड की स्ट्रीट लाइट एक बार फिर से बंद है। पता नहीं क्यों? कहना कठिन है कि नगर निगम को इसकी सूचना है। जबकि चार दिन हो चुके हैं, इसे बंद हुए।
पहले सिटी मैनेजर को फोन करने से ठीक कर दिया जाता था क्योंकि तब इसके देखरेख का भार एक निजी कम्पनी पर था। परन्तु उसके जाने के बाद व्यवस्था लचर है। स्ट्रीट लाइट जब-तब बंद हो जाती है। क्या नगर निगम के लोग ध्यान देंगे?

संकर्षण ठाकुर नहीं रहे ....... नई दिल्ली। जानेमाने पत्रकार और द टेलिग्राफ के संपादक संकर्षण ठाकुर नहीं रहे.... सम्भवत: उ...
08/09/2025

संकर्षण ठाकुर नहीं रहे .......

नई दिल्ली। जानेमाने पत्रकार और द टेलिग्राफ के संपादक संकर्षण ठाकुर नहीं रहे.... सम्भवत: उन्हें लंग कैंसर था ....
मूलत: दरभंगा के रहने वाले संकर्षण ठाकुर के पिता जनार्दन ठाकुर भी एक चर्चित पत्रकार थे और दैनिक हिन्दुस्तान के सम्पादक रहे।
नेहरु परिवार व संजय गांधी के चंडाल चौकरी पर उनके द्वारा लिखी पुस्तक "सब दरबारी" बेहद चर्चित रही। अब तो वह पुस्तक शायद ही मिले, क्योंकि 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान मैंने इस बारे में पूछा था तो संकर्षण जी का कुछ ऐसा ही कहना था। हां, बिहार के लोगों से एकदम ठेठ बिहारी अंदाज में बोलते थे.....

ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें.....

हिन्दी पत्रकारिता दिवस की अनन्त शुभकामनाऍं.......
30/05/2025

हिन्दी पत्रकारिता दिवस की अनन्त शुभकामनाऍं.......

मीडिया चैनल्स के लिए एडवायजरी जारीसेना/ सुरक्षा बलों के आवागमन के लाइव कवरेज ना दिखाने का निर्देश सूत्रों से प्राप्त सुर...
26/04/2025

मीडिया चैनल्स के लिए एडवायजरी जारी

सेना/ सुरक्षा बलों के आवागमन के लाइव कवरेज ना दिखाने का निर्देश

सूत्रों से प्राप्त सुरक्षा सम्बन्धी सूचनाएं प्रसारित करना कानून का उल्लंघन माना जाएगा और हो सकती है कार्रवाई...

बेनीपुर अधिवक्ता संघ चुनाव संजीव कुमार झा सचिव और रामचंद्र यादव अघ्यक्ष निर्वाचित बेनीपुर। आज सम्पन्न अधिवक्ता संघ के चु...
06/02/2025

बेनीपुर अधिवक्ता संघ चुनाव

संजीव कुमार झा सचिव और रामचंद्र यादव अघ्यक्ष निर्वाचित

बेनीपुर। आज सम्पन्न अधिवक्ता संघ के चुनाव में संजीव कुमार झा ने सुशील कुमार चौधरी को 16 मतों से हरा दिया और सचिव चुने गए। संजीव कुमार झा को कुल 72 मत और सुशील चौधरी को 56 मत मिले।
अघ्यक्ष पद पर रामचंद्र यादव ने बाजी मारी और चक्रपाणी चौधरी को 15 मतों से हरा दिया। रामचंद्र यादव को कुल 74 मत और चक्रपाणि चौधरी को 59 मत मिले।

31/01/2025

कुम्भ अपडेट....
यात्रियों के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने खोला दरवाजा

यदि आप प्रयाग में बैंक रोड, बालसन चौराहा (भारद्वाज आश्रम), प्रयाग जंक्शन, लल्ला चुंगी के आस-पास हों और रुकने का आश्रम स्थल ढूंढ रहे हों तो उन सभी यात्रियों को सादर सूचनार्थ

इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा यात्रियों के रुकने हेतु विश्वविद्यालय खोल दिया गया है एवं टेंट आदि की व्यवस्था भी है अन्दर।

अतः आप सभी किसी से पूछते हुए विश्वविद्यालय के गेट नम्बर-1 के पास आ सकते हैं।काशी प्रांत के संघ कार्यकर्ता यथा संभव सहयोग के लिए तैयार हैं।

किसी भी जानकारी एवं अलग स्थान और दिशाओं में जाने हेतु संपर्क नंबर

(१)राकेश तिवारी जी,सह प्रांत कार्यवाह,काशी केंद्र 9454940375
(२)आदित्य जी,विभाग प्रचारक,प्रयाग 9452433932
(३)मुकेश जी,भाग कार्यवाह,कुंभ मेला क्षेत्र 9450502262
(४)मनोज जी,भाग कार्यवाह,मध्य शहर,और प्रयाग जंक्शन स्टेशन क्षेत्र,9307025992
(५)प्रेमसागर जी,जिला प्रचारक,गंगापार,पड़ोस जिला, अयोध्या जी या लखनऊ की तरफ से आने वाला क्षेत्र। 9889800307,
(६)अजय जी, विभाग बौद्धिक प्रमुख,प्रयाग,नैनी और अरेल क्षेत्र,9838599503

साभार: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

मैथिली भाषियों के लिए गौरव का क्षण..... मैथिली भाषा में संविधान का विमोचन........
26/11/2024

मैथिली भाषियों के लिए गौरव का क्षण..... मैथिली भाषा में संविधान का विमोचन........

05/11/2024

प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा जी का निधन...... ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें....

प्रस्तावित ब्रिक्स करेंसी नोट पर भारत की ओर से ताज महल। यद्यपि यह डमी है, फिर भी सोशल मीडिया पर लोगों में बहुत रोष है और...
24/10/2024

प्रस्तावित ब्रिक्स करेंसी नोट पर भारत की ओर से ताज महल। यद्यपि यह डमी है, फिर भी सोशल मीडिया पर लोगों में बहुत रोष है और वे उठा रहे हैं, प्रश्न.... मोदी सरकार को किसने दी यह राय?

रतन टाटा के परलोक गमन का इससे अच्छा चित्रण क्या हो सकता है .....
10/10/2024

रतन टाटा के परलोक गमन का इससे अच्छा चित्रण क्या हो सकता है .....

Address

Darbhanga
846001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DarbhangaToday.com posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to DarbhangaToday.com:

Share