The DN Live

The DN Live Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from The DN Live, News & Media Website, Near Maharana Pratap chauk, Datia.

The DN Live
Fast • Fearless • Factual
Daily News Updates | Live Coverage | Viral Stories
Follow करें और जुड़े रहें – सत्य के साथ।

📩 Promotion / Collaboration: DM
📺 Watch • Share • Support Independent Journalism
contect 9713989417

🚨 ब्रेकिंग | भिंड–लहार–कोंच रेलवे लाइन: वादे बहुत, काम अब तक शून्य! 🚆करीब डेढ़ दशक से भिंड–लहार–कोंच रेलवे लाइन सिर्फ फा...
18/07/2026

🚨 ब्रेकिंग | भिंड–लहार–कोंच रेलवे लाइन: वादे बहुत, काम अब तक शून्य! 🚆
करीब डेढ़ दशक से भिंड–लहार–कोंच रेलवे लाइन सिर्फ फाइलों और आश्वासनों में दौड़ रही है। न जाने कितने पत्र लिखे गए, कितनी मांगें उठीं, लेकिन ज़मीन पर अब तक कोई ठोस प्रगति नहीं।
20 मई 2026 को रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक में सांसद संध्या राय ने इस महत्वपूर्ण परियोजना का मुद्दा उठाया। इसके अगले दिन 21 मई 2026 को सोशल मीडिया पर जून में DPR बनने का दावा किया गया, लेकिन समय बीतने के बाद भी यह दावा पूरा नहीं हुआ।
अब DN LIVE Bharat एक बार फिर चम्बल की जनता की आवाज़ बनकर इस जनहित की मुहिम को मजबूती से उठाएगा।
"रेल नहीं तो जवाब चाहिए!"
भिंड, लहार और कोंच की जनता अपने अधिकार की लड़ाई जारी रखेगी।

🔴 राजा बड़ौनी पर NSA की बड़ी कार्रवाईदतिया पुलिस ने कुख्यात आरोपी राजा बड़ौनी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) क...
05/07/2026

🔴 राजा बड़ौनी पर NSA की बड़ी कार्रवाई
दतिया पुलिस ने कुख्यात आरोपी राजा बड़ौनी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पर दतिया जिले में दर्जनों संगीन अपराध दर्ज हैं। आगामी उपचुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
👮‍♂️ पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देश पर बड़ौनी थाना प्रभारी रमेश शाक्य की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।
DN LIVE | सबसे पहले, सबसे सटीक 🦁

🚨 लहार के मढ़ियापुरा में धूमधाम से हुआ महात्मा ज्योतिबा राव फुले और माता सावित्रीबाई फुले की प्रतिमाओं का अनावरण 🚨लहार क...
24/06/2026

🚨 लहार के मढ़ियापुरा में धूमधाम से हुआ महात्मा ज्योतिबा राव फुले और माता सावित्रीबाई फुले की प्रतिमाओं का अनावरण 🚨

लहार के ग्राम मढ़ियापुरा में सामाजिक क्रांति के जनक महात्मा ज्योतिबा राव फुले एवं देश की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की भव्य प्रतिमाओं का अनावरण समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

मुख्य अतिथि समाजसेवी गुलाब सिंह राजावत (बड़ी रहावली) ने फीता काटकर प्रतिमाओं का अनावरण किया। इस दौरान पूरा परिसर "महात्मा ज्योतिबा राव फुले अमर रहें", "क्रांतिसूर्य माता सावित्रीबाई फुले अमर रहें" और "बाबा साहेब अंबेडकर अमर रहें" के नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम में बौद्ध भिक्षुओं, प्रबुद्ध नागरिकों, मातृशक्ति एवं बच्चों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की।

🚨 भिंड शिक्षा विभाग में अटैचमेंट का खेल जारी!प्रदेश सरकार द्वारा अटैचमेंट पर रोक के बावजूद भिंड जिले के रौन ब्लॉक में नि...
24/06/2026

🚨 भिंड शिक्षा विभाग में अटैचमेंट का खेल जारी!
प्रदेश सरकार द्वारा अटैचमेंट पर रोक के बावजूद भिंड जिले के रौन ब्लॉक में नियमों को लेकर उठ रहे हैं बड़े सवाल। आखिर किसकी सह पर हो रहे हैं अटैचमेंट? एक शिक्षक के अटैचमेंट पर पूरे ब्लॉक की व्यवस्था का दारोमदार क्यों?
🔴 ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अतिथि शिक्षकों की उपस्थिति-अनुपस्थिति को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म।
👉 क्या शिक्षा विभाग में नियमों की अनदेखी हो रही है?
👉 कौन हैं अटैचमेंट के पीछे के जिम्मेदार?
THE DN LIVE जल्द करेगा पूरे मामले का खुलासा।

🚨 प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई!लखनऊ हादसे के बाद प्रशासन हुआ सख्त, Khan Global Coaching Prayagraj को किया गया सील। छात्र ...
24/06/2026

🚨 प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई!
लखनऊ हादसे के बाद प्रशासन हुआ सख्त, Khan Global Coaching Prayagraj को किया गया सील। छात्र सुरक्षा को लेकर प्रशासन की लगातार कार्रवाई जारी।
📍 लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रदेशभर में कोचिंग संस्थानों की जांच तेज

भरत तिवारी को श्रद्धांजलि देने निकाली जाएगी शांतिपूर्ण कैंडल मार्च, SDM से मांगी अनुमतिलहार। नगर के स्थानीय नागरिकों एवं...
24/06/2026

भरत तिवारी को श्रद्धांजलि देने निकाली जाएगी शांतिपूर्ण कैंडल मार्च, SDM से मांगी अनुमति
लहार। नगर के स्थानीय नागरिकों एवं चंबल-बुंदेलखंड अंचल समग्र विकास जन-मंच द्वारा स्वर्गीय भरत तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकालने की तैयारी की गई है। इसके लिए संगठन की ओर से अनुविभागीय दंडाधिकारी (SDM) लहार को अनुमति हेतु आवेदन सौंपा गया है।
आवेदन में बताया गया है कि स्वर्गीय भरत तिवारी के निधन पर नगरवासी गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सामूहिक श्रद्धांजलि देना चाहते हैं। इसी उद्देश्य से 24 जून 2026 को शाम 7 बजे एक शांतिपूर्ण एवं मौन (साइलेंट) कैंडल मार्च आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया है।
प्रस्तावित मार्ग के अनुसार कैंडल मार्च लोहिया चौक, लहार से प्रारंभ होकर अशोक स्तंभ चौराहा, कचहरी, लहार पर समाप्त होगा। आयोजकों ने प्रशासन को आश्वस्त किया है कि मार्च के दौरान यातायात व्यवस्था बाधित नहीं होगी तथा प्रशासन द्वारा निर्धारित सभी नियमों का पूर्ण पालन किया जाएगा।
संगठन ने जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन से कैंडल मार्च की अनुमति प्रदान करने की मांग की है।

24/06/2026
24/06/2026

गौ-हद धाम से जमदारा तक, विरासत संरक्षण की मुहिम तेज
हेमंत कटारे बोले— चंबल की विरासत को मिले राष्ट्रीय पहचान

24/06/2026

भिंड जिले का एक और मन्दिर बना चोरी की बारदात का शिकार देखिये ग्राउंड रिपोर्ट

Address

Near Maharana Pratap Chauk
Datia
4774001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The DN Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to The DN Live:

Shortcuts

Share