GTV Rajsthan

GTV Rajsthan News

महंगाई से आमजन बेहाल, बिजली-पानी की समस्याओं पर सरकार मौन : मेवाड़ानीट पेपर लीक, बढ़ती महंगाई और क्षेत्रीय समस्याओं को ल...
04/06/2026

महंगाई से आमजन बेहाल, बिजली-पानी की समस्याओं पर सरकार मौन : मेवाड़ा
नीट पेपर लीक, बढ़ती महंगाई और क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने निकाली हल्ला बोल रैली, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
पाली। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेशाध्यक्ष गाेविंदसिंह डाेटासरा के निर्देशानुसार महंगाई, नीट-2026 पेपर लीक प्रकरण, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध तथा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर मंगलवार को पाली देहात ब्लाॅक कांग्रेस की अाैर से सुमेरपुर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा के नेतृत्व व विधानसभा सुमेरपुर प्रभारी मकसूद अहमद की उपस्थिति एवं ब्लाॅक अध्यक्ष गणेश चाैधरी के तत्वावधान में हल्ला बाेल रैली निकाली गई। शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की अर्थी िनकाल कलेक्ट्र के बाहर पूतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर नीट-2026 पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने, केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पद से हटाने तथा बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की। वहीं जिला कलक्टर के नाम दिए ज्ञापन में क्षेत्र की बिजली, पेयजल, सड़क और शिक्षा संबंधी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई गई।
सवेरे दस बजे सभी कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी पेट्राेल पंप पर एकत्रित हुए। जहां से कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपालसिंह निंबाड़ा, सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष माेहन हटेला, खेलकूद प्रकाेष्ठ जिलाध्यक्ष मुकेश बाराेलिया की अगुवानी में कलेक्ट्रेट के लिए हल्ला बाेल रैली रवाना हुई। कार्यकर्ताअाें ने नीट का पेपर कहां मिलेगा, बीजेपी के बाड़े में’, ‘महंगाई कहां मिलेगी, बीजेपी के बाड़े में’ तथा ‘बिजली-पानी दे ना सकी, वह सरकार बदलनी है’ जैसे नारों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। धर्मेन्द्र प्रधान की अर्थी लेकर कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उनका पूतला फूंका।
बिजली, पानी और सड़कों की हालत चिंताजनक : हरिशंकर मेवाड़ा
अायाेजित सभा काे संबाेधित करते हुए हरिशंकर मेवाड़ा ने कहा कि आज आम आदमी महंगाई की मार से त्रस्त है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों ने आमजन का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। महंगाई के कारण किसानों, मजदूरों, व्यापारियों तथा मध्यमवर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है, लेकिन सरकार आमजन को राहत देने में विफल साबित हो रही है। मेवाड़ा ने कहा कि सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बार-बार बिजली कटौती से किसानों और आम उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई गांवों में पेयजल संकट गहराया हुआ है तथा लोगों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है। वहीं अनेक सड़कें क्षतिग्रस्त होने के कारण आमजन और वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। मेवाड़ा ने कहा कि जनता अब केवल आश्वासनों से संतुष्ट नहीं होगी, बल्कि विकास कार्यों और मूलभूत सुविधाओं में सुधार चाहती है। क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस जनहित में आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी। मकसूद अहमद ने कहा कि देश के युवाओं का भविष्य आज खतरे में पड़ता जा रहा है। नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा का पेपर लीक हाेना केन्द्र सरकार की विफलता हैं। पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। यह रहे माैजूद। इस माैके पर सुमेरपुर ब्लाॅॅक कांग्रेस अध्यक्ष नेपाल सिंह पावा, फुटरमल, सेवादल जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष महेश जोशी, पूर्व उपप्रधान नारायणलाल मेघवाल, गुलाब सिंह गिरवर, यशपाल सिंह कुम्पावत, अरुण पांडे, ललित बामनिया, मुलसिंह कुम्पावत, आमीन अली रंगरेज, इंद्र सिंह राजपुरोहित, मोहन सिंह राजपुरोहित, मंडल अध्यक्ष हरिप्रसाद मीणा, मानसिंह रामनगर, जगदीश राजगुरु, जेठूसिंह राजपुरोहित, भगताराम देवासी, प्रमोद बारोलिया, रणछोड़ रावल, कानाराम सुथार, तेजपाल देवासी, भेराराम कुमावत, शैतान कुमार, नासिर खान, लखन मीणा, कमलेश चौहान, ललित मीणा, मनोहर परमार, पुखराज परमार, विरमा देवासी, दुर्गाराम देवासी, राणाराम गुर्जर, दुर्गाराम नायक, जावेद सिरोहा, यंग ब्रिगेड सेवादल अध्यक्ष एडवोकेट गिरधारीलाल मीणा, चंद्रपाल राजपुरोहित, युवा नेता प्रकाश सीरवी, पुखराज गर्ग, चिमनाराम मेघवाल, रतनपुरी गोस्वामी, एडवोकेट मंशाराम मेघवाल, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष फिरोज मोयला, गुलाब सोडा, धनराज आर्य, जगदीश प्रजापत, घनश्याम भाटी, नैनाराम मेघवाल, हेमाराम भील एवं धनराम सरगरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स की हड़ताल 15 दिन के लिए स्थगित, 1 जून को सरकार से होगी अहम बैठक
29/05/2026

राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स की हड़ताल 15 दिन के लिए स्थगित, 1 जून को सरकार से होगी अहम बैठक

वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत बसवा में परिंडे लगाकर दिया जल संरक्षण का संदेश
29/05/2026

वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत बसवा में परिंडे लगाकर दिया जल संरक्षण का संदेश

अब इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप चलाने के लिए देने पड़ेंगे पैसे! Meta ला रहा नया Subscription Plan
29/05/2026

अब इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप चलाने के लिए देने पड़ेंगे पैसे! Meta ला रहा नया Subscription Plan

30-31 मई को होगी जिला स्तरीय जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता
29/05/2026

30-31 मई को होगी जिला स्तरीय जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता

जयपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई: NGO कर्मचारी 40 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप
29/05/2026

जयपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई: NGO कर्मचारी 40 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप

 #सिरोही : रेवदर में तार में फंसे भालू का सुरक्षित रेस्क्यू, वन विभाग ने जंगल में छोड़ा
28/05/2026

#सिरोही : रेवदर में तार में फंसे भालू का सुरक्षित रेस्क्यू, वन विभाग ने जंगल में छोड़ा

बाइक चोरी के शक में युवक की मौत के बाद बांदीकुई में तनाव, परिजन धरने पर बैठे
28/05/2026

बाइक चोरी के शक में युवक की मौत के बाद बांदीकुई में तनाव, परिजन धरने पर बैठे

"मेवाड़ को जानो" प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया हुनर, विजेताओं को मिले पुरस्कार  चित्तौड़गढ़ :राउमावि मुरला में चल रहे...
28/05/2026

"मेवाड़ को जानो" प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया हुनर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
चित्तौड़गढ़ :राउमावि मुरला में चल रहे ग्रीष्मकालीन समाज सेवा शिविर के अंतर्गत आज विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान और सांस्कृतिक संवर्धन के लिए "मेवाड़ को जानो" प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति, त्याग और बलिदान की परंपराओं से अवगत कराना था।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के संदर्भ व्यक्ति (रिसोर्स पर्सन) श्री ओमप्रकाश खटीक ने शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित ज्ञान और उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी जड़ों और समृद्ध इतिहास से जोड़े रखने में बेहद मददगार साबित होते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अशोक कुमार रेगर और उप प्रधानाचार्य श्री कालूराम गाडरी ने अतिथियों का स्वागत किया और शिविरार्थियों का मनोबल बढ़ाया।प्रतियोगिता के समापन पर प्रथम स्थान पर विद्या कुमारी जाट, द्वितीय स्थान तनिषा मीणा और तृतीय स्थान ममता कुमावत को भामाशाहों द्वारा विजेता छात्र-छात्राओं को नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य का संदेश:
"मेवाड़ की धरती शौर्य और भक्ति की धरा है। हमारे बच्चों को इस माटी के इतिहास पर गर्व होना चाहिए। यह प्रतियोगिता सिर्फ एक मुकाबला नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति को पहचानने की एक छोटी सी कोशिश है।"शिविर के सफल संचालन के लिए विद्यालय स्टाफ और प्रबुद्ध जनों ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

JK Lakshmi Cement Ltd. के जेके लक्ष्मी आरोग्य प्रोजेक्ट “नया सवेरा” के अंतर्गत पेशुआ ग्राम पंचायत में मासिक धर्म स्वच्छत...
28/05/2026

JK Lakshmi Cement Ltd. के जेके लक्ष्मी आरोग्य प्रोजेक्ट “नया सवेरा” के अंतर्गत पेशुआ ग्राम पंचायत में मासिक धर्म स्वच्छता* *जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
JK Lakshmi Cement Ltd. द्वारा सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत संचालित जेके लक्ष्मी आरोग्य प्रोजेक्ट के तहत विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस 2026 के अवसर पर पेशुआ ग्राम पंचायत में मासिक धर्म स्वच्छता विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम इस वर्ष की थीम “पीरियड फ्रेंडली वर्ल्ड” पर आधारित था, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं किशोर बालिकाओं में मासिक धर्म स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सुरक्षित व्यवहार के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा इससे जुड़े सामाजिक मिथकों एवं संकोच को कम करना था। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत क्षेत्र की महिलाओं एवं किशोर बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। जेके लक्ष्मी आरोग्य प्रोजेक्ट की ओर से श्रीमति विजयलक्ष्मी तंवर एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से श्रीमति प्रेम कुमारी द्वारा माहवारी प्रबंधन, स्वच्छता एवं सुरक्षित व्यवहार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। इस दौरान प्रतिभागियों को मासिक धर्म के दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने, सुरक्षित एवं स्वच्छ उत्पादों के उपयोग, संक्रमण से बचाव, पोषण एवं स्वास्थ्य देखभाल के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही ग्रामीण स्तर पर स्वच्छ एवं सुरक्षित स्वच्छता सुविधाओं के उपयोग को बढ़ावा देने पर भी विशेष जोर दिया गया।

Address

Dausa
DAUSA

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GTV Rajsthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to GTV Rajsthan:

Share