07/06/2026
🚨 जयपुर में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद 🚨
📍 जयपुर, राजस्थान
जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) की प्रस्तावित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को देखते हुए जिला प्रशासन ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ा फैसला लिया है। प्रशासन द्वारा एहतियातन कई क्षेत्रों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं।
📵 आदेश के अनुसार 07 जून रात 12:00 बजे से 08 जून रात 12:00 बजे तक 2G, 3G, 4G और 5G मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी। इसके साथ ही WhatsApp, Facebook, X (Twitter) सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी प्रभावित रहेंगे।
📞 हालांकि आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वॉयस कॉल और लैंडलाइन सेवाएं पूर्ववत जारी रहेंगी।
प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने, अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है।