Akram din khan Deeg News

Akram din khan Deeg News journalist

10/06/2026

@

*ब्रेकिंग

*डीग के भानपुर गांव में लगी भीषण आग, ऊंची लपटों से गांव में मची अफरा-तफरी*

*सूचना पाकर तीन नगर पालिका की दमकलें पहुंचीं मौके पर*

*नगर, डीग और सीकरी की फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू*

*दमकलकर्मी रामहरी गुर्जर और रामप्रसाद यादव की सूझबूझ से बची रिहायशी बस्ती, समय रहते रोकी गई आग की तबाही*

*आगजनी में घरेलू ईंधन जलकर राख: लाखों की कड़बी-उपले जलकर हुए खाक, पीड़ित परिवार को भारी नुकसान, कारणों का नहीं चला पता*

-

09/06/2026

55736

*कैथवाड़ा में आंधी से ढहा गरीब का मकान, 5 साल का बच्चा गंभीर घायल*

_बाहर निकलते ही भरभराकर गिरा आशियाना, पैर में फ्रैक्चर_

_डेढ़ लाख का नुकसान, परिवार खुले में रहने को मजबूर, प्रशासन से मदद की गुहार_

*
डीग जिले के पहाड़ी उपखंड के *कैथवाड़ा* में सोमवार को आई तेज आंधी ने एक गरीब परिवार का आशियाना उजाड़ दिया। *मकान गिरने की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल* हो गया। परिजन तुरंत बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है।

पीड़ित परिवार ने बताया कि *दोपहर बाद अचानक मौसम बदला* और तेज धूल भरी हवाओं के साथ बवंडर आ गया। डर के मारे सभी घर के सदस्य मकान के अंदर चले गए। लेकिन *हवाएं इतनी तेज थीं कि मकान में दरारें पड़ने लगीं और चटकने की आवाजें आने लगीं*।

अनहोनी की आशंका में *आनन-फानन में सभी लोग मकान से बाहर निकले*। परिवार के बाहर निकलते ही *मकान भरभराकर गिर गया*। इसी दौरान *5 वर्षीय बच्चा मलबे की चपेट में आ गया* और उसके *एक पैर में फ्रैक्चर* हो गया। घायल बच्चे को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

हादसे में *घर का पूरा सामान, अनाज व अन्य जरूरी चीजें मलबे में दबकर नष्ट* हो गईं। *करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान* आंका गया है। मकान पूरी तरह ध्वस्त होने से *पीड़ित परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर* है।

पीड़ित परिवार ने *शासन-प्रशासन से आर्थिक मदद व मुआवजे की गुहार* लगाई है। ग्रामीणों ने भी मांग की है कि आंधी से प्रभावित परिवार को तत्काल राहत पहुंचाई जाए।

09/06/2026

वाईट एसपी शरण कांबले

डीग

डीग DST पुलिस टीम की बड़ी करवाई

7 अपराधियों को अवैध हथियारो के साथ किया गिरफ्तार

जिनके पास मौके से 7 अवैध देशी कट्टा,1 पिस्टल, 1पौना ,2 जिंदा कारतूस किए बरामद

ऑपरेशन शिकंजा अभियान के तहत अलग अलग थाना क्षेत्र के इलाको में

DST पुलिस सुल्तान सिंह और DST पुलिस वीरेंद्र ने की कारवाई

एसपी शरण कांबले के द्वारा दो दिवसीय अभियान के तहत की गई कारवाई

09/06/2026
07/06/2026

डीग

रुपए के बंडलों में लगी आग, गरीब किसान ने रखे थे खेत बेचकर

किसान का रो रोकर बुरा हाल 👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

06/06/2026

*गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेड़म ने पूछरी के लौठा में की पूजा-अर्चना*

_विधि-विधान से पूजा कर नंगे पैर लगाई परिक्रमा_

_गिरिराज महाराज के जयकारों से गूंजा परिक्रमा मार्ग_

डीग गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेड़म* ने आज *पूछरी के लौठा* स्थित *श्रीनाथ जी मंदिर* पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने *नंगे पैर परिक्रमा* की शुरुआत की।

मंत्री बेड़म ने मंदिर में गिरिराज महाराज का दुग्धाभिषेक किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के बाद उन्होंने श्रद्धा भाव से नंगे पैर परिक्रमा शुरू की। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु भी शामिल हुए।

*परिक्रमा मार्ग पर लगे जयकारे*
मंत्री के परिक्रमा में शामिल होते ही पूरा मार्ग *"गिरिराज महाराज की जय"* के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं में मंत्री को अपने बीच पाकर खासा उत्साह देखने को मिला।

गौरतलब है कि मंत्री बेड़म ने कल सायं 7 बजे से सप्तकोसीय परिक्रमा शुरू करने की घोषणा की थी। ब्रज क्षेत्र में गिर्राज महाराज की परिक्रमा का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है।

-

06/06/2026

खुले नाले के गड्ढे में फंसी इको कार, बड़ी मशक्कत से निकाली बाहर_

_सड़क पर हादसे का इंतजार कर रहा पालिका प्रशासन?_

डीग

*"जनता गड्ढों में पस्त, नगर पालिका का प्रशासन मस्त"* - ये कहावत बृज नगर में सच साबित हो रही है। कस्बे में खुले नालों की बदहाली से आमजन परेशान हैं, लेकिन नगर पालिका प्रशासन बेखबर बना हुआ है।

आज सुबह मुख्य बाजार रोड पर *नाले के पास बने गहरे गड्ढे में एक इको कार फंस गई*। गड्ढे में पानी और कीचड़ भरा होने से कार का पहिया धंस गया। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने *बड़ी मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला*। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि *नगर पालिका प्रशासन की अनदेखी* के चलते कस्बे की सड़कें जानलेवा बन गई हैं। नालों के पास गड्ढे खुले पड़े हैं। ना तो कोई संकेतक लगाया गया है, ना ही उन पर कोई फेरो कबर लगाया गया है अगर फेरो कबर बने है तो वह खुले नाले व गड्ढों के पास में सो पीस बनकर रखे रहते है जिसमें आए दिन रोजाना दुपहिया और चौपहिया वाहन चालक इन गड्ढों में फंसकर चोटिल हो रहे हैं।

*सवाल:* आखिर कब तक नगर पालिका प्रशासन इसी तरह आंखें मूंदे बैठा रहेगा? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार है?

वही नगर पालिका में लाखों करोड़ों का बजट आने के बाद और प्रशासनिक कर्मचारीयो संख्या अधिक होने के बावजूद भी इन गड्ढों पर फेरो कबर नियमित कियो नहीं ढकवये जाते हैं वही इस गड्ढे के बगल में फेरो कबर पड़ा लेकिन गड्ढा खुला अब नगर पालिका प्रशासन को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए प्रतिदिन जो भी नाले नालियां हैं जिन पर फेरो कबर लगाए हुए हैं उनकी देखरेख की जाए जिससे खुला नाले नालियों पर फेरो कबर ढके जाएं जिससे आमजन और राहगीरों को कोई परेशानी का सामना ना उठाना पड़े

06/06/2026

बृज नगर पालिका की लापरवाही,

सड़क किनारे फेंका कचरा खा रहीं निराश्रित गायें*

_प्लास्टिक-कागज खाकर मिटा रहीं भूख | प्रशासन के दावे फेल, खुली पोल_

_कैलाश मिश्रा का आरोप - 'खुले में कचरा न डाला जाए, बने संग्रहालय'_


डीग जिले के बृज नगर कस्बे* में नगर पालिका की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां कस्बे का *कचरा सड़क मार्गों के समीप* ही पटक दिया जाता है। इस कचरे में से *निराश्रित गोवंश प्लास्टिक और कागज खाकर* अपनी भूख मिटाने को मजबूर हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे कचरे के ढेर लगे रहते हैं। भूख से तड़पती गायें उसी कचरे में मुंह मारती हैं और प्लास्टिक निगल जाती हैं, जिससे उनकी जान को खतरा बना रहता है।

एक तरफ प्रशासन *गोवंशों की सुविधा को लेकर बड़े-बड़े दावे* करता है, वहीं दूसरी तरफ सड़क पर कचरा खाती गायें इन दावों की पोल खोल रही हैं। ना चारे की व्यवस्था है, ना ही कचरा निस्तारण की सही जगह।

इस मामले को लेकर स्थानीय निवासी *कैलाश मिश्रा* ने नगर पालिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि *"खुले में कचरे को डालना बंद किया जाए। कस्बे में एक कचरा संग्रहालय बनाकर वहीं कचरा डाला जाए, ताकि गोवंश और आमजन को परेशानी न हो।"*

स्थानीय लोगों ने भी पालिका से मांग की है कि कचरा निस्तारण की स्थायी व्यवस्था की जाए और निराश्रित गोवंश के लिए चारे-पानी का इंतजाम हो।

05/06/2026

डीग

ऑपरेशन एंटी वायरस अभियान के तहत डीग पुलिस का साइबर ठगो के ठिकानों पर दबिश

ऑनलाइन ठगी करते 7 साइबर ठगो को किया घेराबंदी करके गिरफ्तार साथ में 1 बाल अपचारी को किया निरुद्ध

जिनके पास मौके से 8 मोबाइल फोन 9 फर्जी सिम कार्ड किए बरामद

पकड़े गए साइबर ठगों के फोन की गैलरी में मिले 4 लाख रुपए ठगी के तथ्य स्क्रीन शॉट

पकड़े गए सभी साइबर ठग ऑनलाइन खिलौने और सैक्स टॉर्शन के माध्यम से करते थे ठगी

पकड़े गए ठग कई राज्य के लोगों को बना चुके हैं ठगी का शिकार

एसपी शरण कांबले के निर्देशन में की गई कारवाई

04/06/2026

डीग: ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में एसपी कांबले का सेवा भाव, श्रद्धालुओं को बांटे फल*

_'श्रद्धालुओं की सुरक्षा-सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता' - SP शरण गोपीनाथ कांबले_

_परिक्रमा मार्ग पर उतरे एसपी, खुद जाना हाल | भोजन-पानी से लेकर ट्रैफिक तक, चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुस्तैद_

*डीग।*

अधिक मास में चल रही *ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा* को लेकर डीग पुलिस अलर्ट मोड पर है। *जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ* खुद परिक्रमा मार्ग पर उतरकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के इस सफर को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए पुलिस *सेवा और सुरक्षा* दोनों मोर्चों पर डटी है।

एसपी कांबले शरण गोपीनाथ परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं के बीच पहुंचे। उन्होंने *खुद अपने हाथों से फल वितरित* किए और यात्रियों से बातचीत कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। बुजुर्ग और बच्चों का विशेष ध्यान रखते हुए पुलिस टीम लगातार मदद कर रही है।

राजस्थान क्षेत्र में पड़ने वाले परिक्रमा मार्गों पर *सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद* कर दी गई है। प्रमुख मंदिरों, पड़ाव स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में *अतिरिक्त पुलिस बल* तैनात है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए *विशेष यातायात प्रबंधन* लागू किया गया है, ताकि जाम की स्थिति न बने और आवाजाही सुचारू रहे।

*एसपी कांबले शरण गोपीनाथ ने बताया* कि पुलिस मुख्यालय सहित कई स्थानों पर *भोजन और शुद्ध पेयजल* की व्यवस्था की गई है। रास्ता भटकने, तबीयत खराब होने या किसी भी आपात स्थिति में पुलिसकर्मी *तत्काल सहायता* उपलब्ध करा रहे हैं। जगह-जगह *सहायता केंद्र* भी सक्रिय किए गए हैं।

एसपी कांबले ने साफ कहा, _"श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। डीग पुलिस सिर्फ कानून-व्यवस्था ही नहीं, बल्कि सेवा भाव से भी काम कर रही है। हमारा प्रयास है कि हर श्रद्धालु सुरक्षित और सकुशल अपनी परिक्रमा पूरी करे।"_

ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में डीग पुलिस का यह सेवा भाव श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। यात्री पुलिस की व्यवस्थाओं और मदद की दिल से सराहना कर रहे हैं।

Address

Deeg Nagar
Deeg
321205

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Akram din khan Deeg News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share