30/05/2026
देश की सबसे बड़ी नौटंकी में राजस्थान का सफ़र खत्म हुआ ! अपने राजस्थान के लड़के अच्छा खेले और हार जीत तो चलती रहती है इसलिए ज्यादा मत सोचिए !
असली बात ये है कि ये IPL देश की सबसे बड़ी सट्टा और जुआ जैसे रोग पैदा करने वाला वायरस है ! हमारे युवाओं में आजकल दो नशे चलते है, पहला जो वो फूंकते है और दूसरा ये सट्टेबाजी जिसको सिर्फ और सिर्फ भारत में इस IPL ने पैदा किया है, पोषित किया है और हज़ारों लोगों को इस से जोड़कर उनकी जीवन दुखों से भर दिया है !
पिछले साल जैसे सटोरियों के बंद होने से हालांकि इसमें थोड़ी कमी आई है, पर अभी भी हज़ारों वेबसाइट और ऐप्स आपको मिल जाएँगे जो ऑथराइज्ड और अनॉथाइराइज तरीकों से यह काम कर रहे है !
सरकार भी चुप ही रहती है क्योंकि यहां से सरकार को टैक्स मिलता है, काफी लोग इसमें खेलते है ! बाकी युवाओं के नशे करने का भी ये एक बड़ा कारण है, क्योंकि पहले वो पैसे इन्वेस्ट करते है, हार जाते है, गलत लोगो से, सटोरियों से, जुआरियो से और बुकीज जैसे काम करने वालो के साथ ही ऐसे काम होते है और वहां नशा आम बात है !
इस बार एक बात और अच्छी हुई, इस लीग के viwers बहुत कम थे, पर अभी भी संसार भर पड़ा है और सो अभी तो ये सिस्टम बंद होगा, लगता तो नहीं !
मुझे लगता है कि इन फर्जी चीजों के बजाय, युवाओं को नया काम सीखने, नया कौशल विकसित करने की जरूरत है, ताकि जीवन में कुछ काम धंधा किया जा सके !
कुछ नहीं रखा लाड़लों, इन फालतू के कामों में, पढ़ने की उम्र है तो पढ़ो, खूब पढ़ो ! अगर नहीं पढ़ सकते तो कोई स्किल डेवलप करो और अपने परिवार का सहारा बनो !!
राम राम सारा ने ! 👏