Crime Patrol

Crime Patrol Welcome to Crime Patrol! Established in 2004 by Mr. Praveen Bhardwaj, we cover crime, innovation, politics, sports, weather, and global events.

Join / Follow us and dive into investigations, breaking news, in-depth analysis and stories that matters.

29/08/2026

कानपुर के बिरहाना रोड स्थित नील वाली गली में एक पुराना मकान अचानक भरभराकर ढह गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. गनीमत रही कि हादसे से कुछ सेकेंड पहले गली से गुजर रहे करीब आधा दर्जन लोग और मकान में मौजूद नवल धनु, उनकी मां मुन्नी देवी तथा भाई नंदकिशोर समय रहते बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई.

29/08/2026

नेपाल में बाढ़: यह घर भयानक अचानक आई बाढ़ (flash flood) में भी सुरक्षित खड़ा रहा

नेपाल-तिब्बत सीमा वाले इलाके में आई भयानक अचानक बाढ़ के बीच नेपाल का एक चौंकाने वाला वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है।

वीडियो में एक घर खड़ा दिखाई दे रहा है, जबकि उसके आस-पास की जगह से कीचड़ और मलबे का तेज़ बहाव गुज़र रहा है। आस-पास की दूसरी इमारतें बुरी तरह क्षतिग्रस्त या पूरी तरह बह गई हैं, जिससे इस इमारत का सुरक्षित बचना और भी हैरान करने वाला है।

यह आपदा 26 अगस्त को शुरू हुई, जब नेपाल-तिब्बत सीमा के पास बर्फ और चट्टानों के बड़े पैमाने पर गिरने से बाढ़, कीचड़ और मलबे की एक विनाशकारी श्रृंखला शुरू हो गई। यह बहाव भोटे कोशी और त्रिशूली नदी प्रणालियों से होते हुए नीचे की ओर बढ़ा, जिससे नेपाल के रसुवा, नुवाकोट और अन्य जिलों में रहने वाले लोग बुरी तरह प्रभावित हुए।

तबाही का पैमाना बहुत बड़ा रहा है। घर, सड़कें, पुल और अन्य बुनियादी ढाँचे बह गए हैं, जबकि बचाव दल लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। 28 अगस्त तक की रिपोर्टों के अनुसार, नेपाल में मरने वालों की संख्या सैकड़ों में है और बचाव कार्यों के आगे बढ़ने के साथ यह संख्या बढ़ती जा रही है।

बचाव कर्मियों के लिए भी स्थिति खतरनाक बनी हुई है। नेपाल-चीन सीमा के पास बनी एक नई झील ओवरफ्लो होने लगी, जिससे अचानक बाढ़ के एक और झोंके का डर पैदा हो गया और कुछ इलाकों में बचाव कार्यों को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा।

यह वायरल वीडियो बाढ़ के पानी की प्रचंड ताकत की एक बड़ी मिसाल है—और यह भी दिखाता है कि जब कीचड़, चट्टानों और मलबे के साथ अचानक बाढ़ आती है, तो पूरे इलाके कितनी तेज़ी से तबाह हो सकते हैं।

29/08/2026

बहन ने भाई को बांधी राखी, दोनों को रोता देख पुलिसकर्मी भी रो पड़े
गाजियाबाद में रक्षाबंधन के मौके पर बहनें जेल में बंद अपने भाइयों को राखी बांधने पहुंचीं। भाई-बहन एक-दूसरे को देखकर भावुक हो गए और रोने लगे। भाई को रोता देख वहां मौजूद पुलिसकर्मियों की आंखें भी नम हो गईं। भावुक कर देने वाला यह पल कैमरे में कैद हो गया।

27/08/2026

नेपाल के भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ के कारण रसुवा सीमा शुल्क कार्यालय के 14 कर्मचारी लापता हो गए हैं।

गृह मंत्रालय के अनुसार, रसुवा सीमा शुल्क कार्यालय में 36 स्थायी कर्मचारी कार्यरत थे, जिनमें से 14 कर्मचारी लापता हैं।

27/08/2026

नेपाल पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों को रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा और चितवन के प्रभावित इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी है। प्रभावित नदी मार्गों और हाईवे पर आवाजाही रोक दी गई है।

26/08/2026

अस्पताल में 'झोलाछाप सिस्टम'! सफाई कर्मी लगा रहा इंजेक्शन
मध्य प्रदेश में के सिंगरौली में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का एक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जिस अस्पताल में मरीज अपनी जिंदगी बचाने पहुंचते हैं, वहां इलाज की जिम्मेदारी सफाई कर्मी निभाते नजर आ रहे हैं. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवास का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सफाई कर्मी मरीजों को इंजेक्शन लगाते दिखाई दे रहा है. इस वीडियो ने अस्पताल की कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

26/08/2026

सेल्फी लेते ही आ गया सैलाब, तेज बहाव में फंसे दो लोग
उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में एक लापरवाही दो जिंदगियों पर भारी पड़ गई. सिरसिया स्थित सोनपथी बाबा आश्रम के पास उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब पहाड़ी नाले में अचानक आए तेज बहाव में एक युवती समेत दो लोग बह गए. दर्शन करने पहुंचे ये लोग नाले के बीच सेल्फी ले रहे थे, तभी पहाड़ों से अचानक सैलाब आ गया. गनीमत रही कि दोनों ने बहते हुए झाड़ियों को मजबूती से पकड़ लिया. मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा है और स्थानीय लोगों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया.

26/08/2026

कन्नौज में कथित तौर पर नशे में धुत एक PRD जवान ने सड़क पर जमकर हंगामा किया. उसे काबू कर गाड़ी में बैठाने की कोशिश कर रहे दरोगा और सिपाहियों से जवान ने कथित तौर पर धक्का-मुक्की शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि जवान को संभालने के दौरान ट्रैफिक दरोगा भी जमीन पर गिर गए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कानून-व्यवस्था संभालने वाली पुलिस को पहले अपने ही जवान को काबू करने के लिए मशक्कत करनी पड़ी.

26/08/2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक सिपाही का कार चालक को धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में सिपाही युवक से कहता दिख रहा है, “दिनदहाड़े मारूंगा... कायदे से मारूंगा कप्तान के पास चले जाना चाहें जज साहब के पास चले जाना”

Address

Dehra Dun

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Crime Patrol posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Crime Patrol:

Shortcuts

Share