Devbhoomi Manthan

Devbhoomi Manthan उत्तराखंड की हर छोटी बड़ी खबरे देखने के लिए लाइक और सब्सक्राइब करे DEVBHOOMI MANTHAN

मुख्यमंत्री धामी की पहल से पेंशनरों को बड़ी राहत, घर बैठे हो रहा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट सत्यापनमुख्यमंत्री धामी की पहल स...
28/05/2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल से पेंशनरों को बड़ी राहत, घर बैठे हो रहा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट सत्यापन

मुख्यमंत्री धामी की पहल से पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान डिजिटल व्यवस्था से घर बैठे मिल रही सुविधा, बुजुर्गों को बड़ी राहत पेंशनरों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की पहल, पेंशनर फैसिलिटेशन हाल में जीवन प्रमाण पत्र पर विशेष प्रशिक्षण जारी पेंशनर फैसिलिटेशन हाल में डीएलसी के माध्यम से अब तक 1लाख 84 हज़ार से अधिक लोगो का हुआ सत्यापन...

मुख्यमंत्री धामी की पहल से पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसानडिजिटल व्यवस्था से घर बैठे मिल रही ...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका’ का किया विमोचनदेहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...
28/05/2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका’ का किया विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में काउंसिल ऑन एनर्जी, इन्वायरमेन्ट एण्ड वॉटर (CEEW) द्वारा तैयार की गई ‘सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल केवल एक स्मारिका पुस्तिका का विमोचन नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड के उज्ज्वल, आत्मनिर्भर एवं हरित भविष्य के निर्माण की दिशा में सामूहिक संकल्प का प्रतीक है।...

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में काउंसिल ऑन एनर्जी, इन्वायरम.....

गहरी खाई में गिरे ट्रक चालक को SDRF ने किया रेस्क्यू, अंधेरे में चलाया सफल अभियानटिहरी: महादेव चट्टी जनपद टिहरी गढ़वाल क...
28/05/2026

गहरी खाई में गिरे ट्रक चालक को SDRF ने किया रेस्क्यू, अंधेरे में चलाया सफल अभियान

टिहरी: महादेव चट्टी जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्र में देर रात्रि एक ट्रक के गहरी खाई में गिरने की सूचना पर SDRF उत्तराखंड पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल चालक का सफल रेस्क्यू किया। दिनांक 28 मई 2026 को SDRF पोस्ट ब्यासी को पुलिस चौकी बचेलीखाल, थाना देवप्रयाग जनपद टिहरी गढ़वाल से सूचना मिली कि महादेव चट्टी से आगे डंपिंग जोन के पास एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक सावर सिंह नेगी के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।...

टिहरी: महादेव चट्टी जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्र में देर रात्रि एक ट्रक के गहरी खाई में गिरने की सूचना पर SDRF उत्तराखंड ...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे अल्मोड़ा,अल्मोड़ा को दी 138 करोड़ की सौगातदेहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आ...
27/05/2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे अल्मोड़ा,अल्मोड़ा को दी 138 करोड़ की सौगात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अल्मोड़ा पहुंचकर करीब 138 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विवि के नवीन प्रशासनिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा को विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई, नगर विकास एवं ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी।...

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अल्मोड़ा पहुंचकर करीब 138 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास क...

सीएम धामी ने गजा घण्टाकर्ण महोत्सव का किया भव्य शुभारम्भ, गजा क्षेत्र के लिए विकास योजनाओं की दी बड़ी सौगातदेहरादून। मुख...
27/05/2026

सीएम धामी ने गजा घण्टाकर्ण महोत्सव का किया भव्य शुभारम्भ, गजा क्षेत्र के लिए विकास योजनाओं की दी बड़ी सौगात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गजा घण्टाकर्ण महोत्सव-2026 के अवसर पर क्षेत्र के समग्र विकास हेतु अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने घंटाकर्ण महादेव मंदिर तक रोपवे निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। इसके साथ ही नगर पंचायत गजा क्षेत्र में विभिन्न आंतरिक मार्गों के निर्माण, गजा मैदान के विस्तारीकरण एवं मंच निर्माण की घोषणा भी की गई। मुख्यमंत्री ने शहीद विक्रम सिंह नेगी राजकीय पॉलिटैक्निक गजा में फार्मेसी विषय की स्वीकृति प्रदान करने की घोषणा की।...

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गजा घण्टाकर्ण महोत्सव-2026 के अवसर पर क्षेत्र के समग्र विकास हेतु अनेक मह....

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: सुभाष नगर में अवैध निर्माण सील, नियम तोड़ने वालों पर कसा शिकंजा; “नियमों का उल्लंघन करने वालों...
27/05/2026

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: सुभाष नगर में अवैध निर्माण सील, नियम तोड़ने वालों पर कसा शिकंजा; “नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार जारी रहेगी सख्त कार्रवाई”- बंशीधर तिवारी

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण और नियमों के विपरीत किए जा रहे विकास कार्यों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सुभाष नगर क्षेत्र में एक निर्माण कार्य को सील कर दिया। प्राधिकरण की यह कार्रवाई अवैध निर्माण, अनधिकृत कॉलोनियों और बिना स्वीकृति किए जा रहे निर्माण कार्यों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।...

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण और नियमों के विपरीत किए जा रहे विकास कार्यों क....

हिंदुत्व की सबसे मजबूत आवाज़ों पर विदेशी मंच से हमला; सीएम धामी, योगी और हिमंता को अमेरिका में निशाना बनाने की कोशिशभारत ...
27/05/2026

हिंदुत्व की सबसे मजबूत आवाज़ों पर विदेशी मंच से हमला; सीएम धामी, योगी और हिमंता को अमेरिका में निशाना बनाने की कोशिश

भारत में सनातन मजबूत क्या हुआ… विदेशी एजेंडों की नींद उड़ गई! सनातन की आवाज़ उठी तो विदेशी मंचों पर शुरू हुआ रोना! जो अपने धर्म, संस्कृति और सभ्यता के लिए खड़ा हुआ… वही दुनिया भर के निशाने पर आ गया! देश में अपनी संस्कृति, अपने धर्म और अपनी सभ्यता की बात क्या होने लगी… कुछ लोगों को इसकी जलन सात समंदर पार तक होने लगी।...

भारत में सनातन मजबूत क्या हुआ… विदेशी एजेंडों की नींद उड़ गई!सनातन की आवाज़ उठी तो विदेशी मंचों पर शुरू हुआ रोना!जो ...

सीएम धामी ने नई दिल्ली में आयोजित केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सद्यः प्रकाशित पुस्तक ‘अपनापन-नरेंद्र मोदी संग मे...
26/05/2026

सीएम धामी ने नई दिल्ली में आयोजित केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सद्यः प्रकाशित पुस्तक ‘अपनापन-नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ के लोकार्पण कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में आयोजित केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चैहान की सद्यः प्रकाशित पुस्तक ‘अपनापन-नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ के लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।यह गरिमामयी समारोह भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू तथा पूर्व प्रधानमंत्री श्री एच.डी. देवेगौड़ा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। ‘अपनापन’ एक प्रेरणादायी कृति है, जिसमें शिवराज सिंह चैहान द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ विभिन्न भूमिकाओं में प्राप्त अनुभवों का सजीव वर्णन किया गया है। पुस्तक में नेतृत्व, सेवा, सुशासन एवं राष्ट्र-निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण विचारों को सरल एवं प्रभावी रूप में प्रस्तुत किया गया है।...

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में आयोजित केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मं...

डीएम आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण; अधिकारियों,...
26/05/2026

डीएम आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण; अधिकारियों, कार्मिकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों एवं पटल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालयों में अभिलेखों के रखरखाव, साफ-सफाई, कार्मिकों की कार्यप्रणाली तथा आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कार्यालयों में अपनी समस्याओं के समाधान हेतु आने वाले जनमानस के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए तथा उनकी शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक फरियादी को त्वरित राहत उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने विभिन्न शाखाओं में पत्रावलियों एवं अभिलेखों के रखरखाव का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि समस्त फाइलों एवं दस्तावेजों को सुव्यवस्थित ढंग से संरक्षित किया जाए ताकि आवश्यकता पड़ने पर अभिलेख तत्काल उपलब्ध हो सकें। उन्होंने लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने तथा अनावश्यक विलंब से बचने के निर्देश भी दिए।...

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों एवं पटल का औचक निरीक्षण कर व.....

27 मई की जगह 28 मई को अवकाश घोषित, आदेश हुआ जारीदेहरादून। उत्तराखंड शासन ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) की छुट्टी में बदलाव करते ...
26/05/2026

27 मई की जगह 28 मई को अवकाश घोषित, आदेश हुआ जारी

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) की छुट्टी में बदलाव करते हुए नया संशोधित आदेश जारी किया है। अब पूरे प्रदेश में 27 मई के बजाय 28 मई 2026 को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। सचिव राजेश कुमार द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इस दिन सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज, बैंक और कोषागार बंद रहेंगे। इसके साथ ही सरकार ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सार्वजनिक रास्तों या सड़कों पर नमाज न पढ़ने की अपील की है, और उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। Post navigation

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) की छुट्टी में बदलाव करते हुए नया संशोधित आदेश जारी किया है। अब पूरे प...

अजबपुर कला में आठ बीघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजरदेहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एम...
26/05/2026

अजबपुर कला में आठ बीघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत विकास कार्यों के खिलाफ अपने अभियान को और तेज करते हुए मंगलवार को अजबपुर कला क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने सरस्वती विहार, अजबपुर कला में लगभग आठ बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से किए गए विकास कार्यों को हटाया गया तथा आमजन को जागरूक करने के लिए स्थल पर सूचना पट्ट भी लगाया गया।...

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत विकास कार्यों के खिलाफ अपने अभिया...

Address

Dehra Dun
248006

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Devbhoomi Manthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share