Roglog News

Roglog News (सबसे बड़ा रोग की क्या कहेंगे लोग) जिन मुद्दों को लोग रोग समझते है उन मुद्दो को हम उठाते हैं

11/02/2026

ब्रेकिंग/देहरादून

दिनदहाड़े तिब्बती मार्किट में युवक को मारी गोली
_________
गोली लगने से युवक की हुई हत्या
________
मौके पर पुलिस बल मौजूद
________
पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी
________
कोतवाली डालनवाला क्षेत्र का मामला
_________
स्कूटी पर सवार थे आरोपी
_________
आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सभी चेक पोस्ट पर चेकिंग अभियान तेज।

कोटद्वार में  #शांति व्यवस्था  #भंग करने के प्रयास पर विभिन्न  #धाराओं में अलग-अलग  #मुकदमे_दर्ज।दिनांक 31.01.2026 को सू...
01/02/2026

कोटद्वार में #शांति व्यवस्था #भंग करने के प्रयास पर विभिन्न #धाराओं में अलग-अलग #मुकदमे_दर्ज।

दिनांक 31.01.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि कोटद्वार में पूर्व में बाबा ड्रेस की दुकान पर हुए आपसी विवाद के संबंध में कुछ व्यक्ति दीपक कुमार के विरोध में उसके जिम एवं पटेल मार्ग स्थित बाबा ड्रेस की दुकान पर प्रदर्शन करने आ रहे हैं। उक्त व्यक्तियों द्वारा नारेबाजी करते हुए सड़क जाम किया गया तथा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाले शब्दों का प्रयोग कर सार्वजनिक शांति भंग करने का प्रयास किया गया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर उन्होंने पुलिस बैरियर हटाकर उग्र नारेबाजी एवं गाली-गलौच करते हुए सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न किया, साथ ही लगभग 30–40 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पुलिस बल के साथ धक्का-मुक्की कर सरकारी कार्य में बाधा डाली गई।
इन कृत्यों से सार्वजनिक व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित हुआ, जिस पर उपनिरीक्षक विनोद चपराना के द्वारा आरोपित व्यक्तियों के विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार में धारा 191(2), 121(2), 126(2), 196(2), 352 बीएनएस तथा धारा 7 क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

वकील अहमद, निवासी कोटद्वार द्वारा के शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में धारा 115(2), 333, 351(2), 352 भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

इसी क्रम में कमल पाल, निवासी कोटद्वार द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्र में दीपक उर्फ अक्की, विजय रावत एवं उनके अन्य साथियों के विरुद्ध गाली-गलौज करते हुए जाति-सूचक शब्दों का प्रयोग करने तथा जान से मारने की नीयत से हमला करने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई। उक्त शिकायत के आधार पर आरोपित व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 191(1), 351(2) एवं 352 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

कोटद्वार क्षेत्र में दो संप्रदाय के मध्य उत्पन्न आपसी विवाद की स्थिति को प्रशासन द्वारा अत्यंत गंभीरता से संज्ञान में लिया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में प्राप्त तहरीरों के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर गहन एवं निष्पक्ष जांच की जा रही है।

पौड़ी पुलिस यह स्पष्ट करती है कि किसी भी व्यक्ति अथवा संगठन को अराजकता फैलाने, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। शांति भंग करने, अफवाह फैलाने अथवा उकसावेपूर्ण गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध कानून के अंतर्गत सख्त एवं त्वरित कार्यवाही की जाएगी, जिसमें किसी भी प्रकार की रियायत नहीं दी जाएगी, कृपया अफवाहों पर ध्यान ना दें व पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

07/01/2026

जन जन के द्वार

- जन जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान के तहत आयोजित हो रहे शिविरों के माध्यम से शासन-प्रशासन पहली बार सीधे जनता के द्वार पहुंच रहा है,...जिससे ग्रामीण, पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला अथवा तहसील मुख्यालयों के चक्कर लगाने के झंझट से निजात मिली है.... देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया की यह कार्यक्रम प्रत्येक तहसील, ब्लॉक में आयोजित किए जा रहे है.... कार्यक्रम का उद्देश्य यही है की आम जनता को मुख्यालय के चक्कर ना लगाने पड़े उनकी जो भी समस्या है उसका समाधान त्वरित रूप से उसी जगह पर कर दिया जाए....

कहा की भारत सरकार की और राज्य सरकार की लाभार्थी योजनाएं हैं, उन सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद भी उस श्रेणी में नहीं आए हैं... उनके घर के पास जाकर, सरकार के सभी विभाग, सभी प्रशासनिक विभाग काम कर रहे हैं, कैंप लगा रहे हैं जिसमे उनके आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, हेल्थ कार्ड से लेकर उनकी अलग अलग समस्यायो का समाधान किया जा रहा है....

बाइट - सविन बंसल, जिलाधिकारी, देहरादून

07/01/2026

शीत लहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारी

उत्तराखंड प्रदेश में लगातार शीतलहर का प्रकोप बढ़ रहा है जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है।... इसी विषय पर बात करते हुए देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनोज शर्मा ने कहा प्रदेश में शीत लहर के चलते सभी अस्पतालों को निर्देश दे दिए गए हैं अस्पतालों के वार्डो में पूर्ण रूप से हीटर की व्यवस्था हो। साथ ही उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा अगर ठंड ज्यादा बढ़ जाती है तो बिल्कुल भी अनावश्यक रूप से बाहर न निकले। धूप निकलने पर आवश्यक रूप कार्य पडने से ही बाहर निकले। उन्होंने कहा ठंड में गर्म कपड़ों का प्रयोग करें साथ ही गर्म पदार्थ का सेवन करें और शराब सिगरेट का बिल्कुल भी प्रयोग ना करें।

बाइट- मनोज शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून

07/01/2026

देहरादून

RTO लेगा एक्शन

संभागीय आरटीओ देहरादून के द्वारा अब ऐसे एग्रीगेटर पर सख्ती की जा रही है जो # #ऑनलाइन परिवहन की सुविधा ग्राहक को उपलब्ध करवाती है, लेकिन उनके पास वैध लाइसेंस नहीं है। इसके अंतर्गत एग्रीगेटर लाइसेंस प्रस्तुत करने को लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे पे TM, रेड बस, अबवी बस और न्यूगो को नोटिस जारी कर दिया गया है। जिसको लेकर संभागीय परिवहन प्रवर्तन अधिकारी अनीता चमोला ने बताया कि 7 दिन के भीतर उन्हें संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है और यदि इस दौरान उपलब्ध नहीं होते तो उन पर उचित कार्रवाई भी की जाएगी।

बाइट : अनीता चमोला, संभागीय परिवहन प्रवर्तन अधिकारी

02/12/2025

*प्रधानमंत्री ने मन की बात में शीतकालीन यात्रा का किया उल्लेख : सतपाल महाराज*

10/10/2025

Dehradun mai nikla chand

10/10/2025

सीएम ओंन सम्मेलन

दून विश्वविद्यालय में भारतीय सामाजिक विज्ञान संस्थान संघ (IASSI) के 24वें वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया .कार्यक्रम में सीएम धामी ने शिरकत कर शुभारंभ किया .तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम भारत के प्रमुख सामाजिक वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और नीति निर्माताओं के बीच एक महत्वपूर्ण संवाद को सुगम बनाना है जिसमें सतत विकास, जलवायु परिवर्तन और आजीविका सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

10/10/2025

रात्रि प्रवास और जन समस्याओं के निराकरण को लेकर सीएम धामी गंभीर

10/10/2025

ड्रग्स की रोेकथाम हेतु दून पुलिस की बडी कार्यवाही

थाना प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत शिक्षण सस्थांनो में पडने वाले सभी छात्र छात्रों से उनका ड्रग्स टेस्ट कराये जाने हेतु कान्सर्ट फार्म/शपथ पत्र भराये गये थे। जिसके क्रम मे पुलिस-प्रशासन व डाक्टरों की सयुक्त टीम के द्वारा प्रेमनगर थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित एक निजी शिक्षण सस्थांन में औचक निरीक्षण किया गया। संस्थान में अध्ययनरत छात्र-छात्रों में से रेन्डमली 17 छात्र-छात्रों का ड्रग्स किट से यूरिन टेस्ट किया गया। जिसमें सभी छात्र- छात्रों की निगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हुयी। दून पुलिस द्वारा नशे मे लिप्त छात्र-छात्रो का कडा संदेश दिया गया है कि यदि कोई भी छात्र-छात्रा किसी भी प्रकार के नशे का सेवक करता पाया जाता है तो उसके विरूद्व कडी कार्यवाही की जायेगी। अभियान में शिक्षण संस्थाान में मौजूद अन्य छात्र छात्रो को नशे से दूर रहने तथा नशे की दुष्प्रणाम की जानकारी दी गयी। अभियान के क्रम में अन्य शिक्षण संस्थानो में भी औचक निरीक्षण की तैयारी की जा रही हैै।

बाइट-----अजय सिंह,एसएसपी,देहरादून

10/10/2025

विश्व डाक दिवस : डाक सेवाओं में तकनीक का नया दौर

विश्व डाक दिवस के मौके पर उत्तराखंड डाक परिमंडल ने पारंपरिक डाक सेवाओं को नई तकनीक से जोड़ते हुए अपनी उपलब्धियों की झलक दिखाई। हर साल की तरह इस बार भी डाक विभाग 6 से 10 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मना रहा है, जिसके तहत लोगों को डाक विभाग की नई योजनाओं और डिजिटल सेवाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है।देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल शशि शालिनी कुजूर ने पत्र लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया। डाक विभाग न सिर्फ पत्र और पार्सल सेवा देता है, बल्कि अब बैंकिंग और निवेश सेवाओं में भी अपनी मजबूत पकड़ बना चुका है। उत्तराखंड में इस साल अब तक 3 लाख से ज्यादा नए बचत खाते खोले जा चुके हैं, जबकि कुल सक्रिय खातों की संख्या 45 लाख से अधिक है।देशभर में डाक विभाग अब गंगाजल डिलीवरी जैसी धार्मिक सेवाओं के साथ-साथ बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के प्रसाद को भी लोगों तक पहुंचाने की तैयारी कर रहा है। डिजिटल इंडिया की राह पर डाक विभाग ने भी कदम बढ़ाए हैं। उत्तराखंड परिमंडल के 2737 डाकघरों में अब क्यूआर कोड पेमेंट और ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी गई है, जिससे ग्राहक घर बैठे ही डाक बुक कर सकते हैं।

बाइट – शशि शालिनी कुजूर, मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल, उत्तराखंड परिमंडल

10/10/2025

पटाखा लाइसेंस निर्गत और बिक्री पर नियम किए गए सख्त

जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में दीपावली के अवसर पर आतिशबाजी के अस्थायी लाइसेंस से जुड़ी अहम बैठक आयोजित हुई। जिसमें जिले के विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों ने हिस्सा लिया।देहरादून में प्रशासन ने दिवाली को देखते हुए पटाखा बिक्री को लेकर कड़े और सख्त नियम लागू किए हैं। सार्वजनिक रास्तों और आंतरिक सड़क मार्ग पर पटाखा बिक्री पूरी तरह​ प्रतिबंधित की गई है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह ने व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों से व्यवस्था बनाने में प्रशासन का सहयोग करने की अपेक्षा की है। साथ ही पुलिस, फायर, प्रशासन के अधिकारियों को निर्धारित नियमानुसार लाईसेंस निर्गत करने की कार्यवाही के निर्देश दिए।

बाइट -- जय भारत सिंह अपर जिलाधिकारी प्रशासन

Address

Dehra Dun
248001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Roglog News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Roglog News:

Share