News Express 18

News Express 18 Our team of experienced journalists brings you in-depth coverage of local news, politics.

News Express 18: Your Trusted Source for Dehradun and Uttarakhand News

Get the latest news, updates, and breaking stories from Dehradun and across Uttarakhand.

06/08/2026

ये #छात्र प्रेस, पुलिस और #प्रताड़ना के सामने भी #डटकर खड़े हैं। मोदी-शाह में न #संसद आने का #साहस है, न #सवालों का #सामना करने की #हिम्मत।

की हमारी वीडियो,खबर आपको पसंद आई तो प्लीज लाइक, शेयर,कमेंट और हमारे फेसबुक पेज को फॉलो जरूर करें।.............................................
फेसबुक पेज पर प्रकाशित सभी लेखो विचारों व समाचारों से सोशल मीडिया एकाउन्ट,फेसबुक संचालक,और पेज एडमिन/स्वामी/संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा।
(समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून ही होगा)
फोन नंबर (9760620131).........................................

 #एसएसपी हरिद्वार ने डाक कांवड़ के लिए सभी को मानसिक एवं शारीरिक रूप से तैयार रहने की दी नसीहत #हरिद्वार। एसएसपी नवनीत सि...
06/08/2026

#एसएसपी हरिद्वार ने डाक कांवड़ के लिए सभी को मानसिक एवं शारीरिक रूप से तैयार रहने की दी नसीहत

#हरिद्वार। एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में आज बैरागी कैंप में कांवड़ मेला 2026 की समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें सुपर जोन एवं जोन स्तर पर सभी अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

#एसएसपी द्वारा अब तक की यात्रा की व्यवस्थाओं में सामने आयी कमियों और सुधार के बिंदुओं की समीक्षा करते हुए आगे आने वाले दिनों के लिए तैयार की गई रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए संबंधित से आवश्यक सुझाव मांगे। साथ ही मानसिक एवं शारीरिक रूप से डाक कांवड़ के लिए तैयार रहने की सलाह दी।

#समीक्षा गोष्ठी के अंत में श्री नवनीत सिंह द्वारा कांवड़ ड्यूटी के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले 10 जवानों को मैन ऑफ द डे के खिताब से सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट किए एवं आगामी दिनों की ड्यूटी के लिए उनका हौसला बढ़ाया।

मैन ऑफ द डे बने जवानों का विवरण-

१- म0का0 पूनम चौहान
२- रिक्रूट आरक्षी शिव नारायण
३- आपदा मित्र मोनू कुमार
४- उ0नि0 हेमदत्त भारद्वाज
५- आरक्षी रमेश राम
६- रिक्रूट आरक्षी सागर पांडेय
७- अ0उ0नि0 चंद्रशेखर पांडेय
८- रिक्रूट आरक्षी किशन लाल
९- गोताखोर सन्नी कुमार
१०- आरक्षी सर्वेश कुमार (डॉग स्क्वाड)

की हमारी वीडियो,खबर आपको पसंद आई तो प्लीज लाइक, शेयर,कमेंट और हमारे फेसबुक पेज को फॉलो जरूर करें।.............................................
फेसबुक पेज पर प्रकाशित सभी लेखो विचारों व समाचारों से सोशल मीडिया एकाउन्ट,फेसबुक संचालक,और पेज एडमिन/स्वामी/संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा।
(समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून ही होगा)
फोन नंबर (9760620131).........................................

06/08/2026

#सड़क पर यातायात है अगर धीमा या लग रहा है जाम

तो ऐसे समय में वाटर #एंबुलेस आएगी जान बचाने के काम

इसी मंसा से आज S.D.R.F. व जल #पुलिस द्वारा हर की पैड़ी क्षेत्र में मॉक ड्रिल आयोजित की ताकि आपातकाल में वाटर बोट के जरिए मरीज को अस्पताल के नजदीकी घाट तक पहुँचाकर उसकी जान बचाई जा सके।

06/08/2026

#वीडियो वायरल

#टिहरी। जनपद टिहरी गढ़वाल अंतर्गत एनएच-507 पर अलगाड़ पुल के समीप पहाड़ी से मलवा एवं पत्थर आने के कारण मार्ग अस्थायी रूप से बाधित हो गया है।

मार्ग को सुचारु करने हेतु #टिहरी पुलिस द्वारा संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर मलवा हटाने का कार्य कराया जा रहा है। मार्ग खुलने तक सभी वाहन चालकों एवं यात्रियों से अनुरोध है कि अनावश्यक यात्रा से बचें तथा वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें।

मार्ग सुचारु होने पर पुनः सूचना जारी की जाएगी।

की हमारी वीडियो,खबर आपको पसंद आई तो प्लीज लाइक, शेयर,कमेंट और हमारे फेसबुक पेज को फॉलो जरूर करें।.............................................
फेसबुक पेज पर प्रकाशित सभी लेखो विचारों व समाचारों से सोशल मीडिया एकाउन्ट,फेसबुक संचालक,और पेज एडमिन/स्वामी/संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा।
(समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून ही होगा)
फोन नंबर (9760620131).........................................

 #कन्फर्म कल  #छुट्टी का  #आदेश #देहरादून में ऑरेंज अलर्ट: भारी बारिश की संभावना, कल 6 अगस्त को बंद रहेंगे सभी स्कूल और ...
05/08/2026

#कन्फर्म कल #छुट्टी का #आदेश

#देहरादून में ऑरेंज अलर्ट: भारी बारिश की संभावना, कल 6 अगस्त को बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

देहरादून। #मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने जनपद देहरादून में एहतियात के तौर पर बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग और नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार अगले 24 घंटों में जनपद में कहीं-कहीं *भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और वर्षा के अति तीव्र दौर* होने की संभावना है।

इसी को देखते हुए #जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण डॉ. आशीष चौहान ने 05 अगस्त 2026* को आदेश जारी कर जनपद में "ऑरेंज अलर्ट" घोषित किया है।

#कल बंद रहेंगे स्कूल

आदेश के अनुसार जनपद के अंतर्गत संचालित *कक्षा 01 से 12 तक के समस्त सरकारी, गैर सरकारी और निजी स्कूलों* के साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्र दिनांक 06.08.2026 को एक दिन के लिए बंद रहेंगे।

जिला प्रशासन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि वे सभी शैक्षणिक संस्थानों में इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएं।

#प्रशासन अलर्ट पर

आदेश में कहा गया है कि भारी बारिश के कारण किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत यह कदम उठाया गया है।

जिलाधिकारी ने सभी से अपील की है कि खराब मौसम में अनावश्यक घर से न निकलें और नदी-नालों से दूर रहें। किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा कंट्रोल रूम के नंबर 0135-2726066, 1077 पर संपर्क किया जा सकता है।

की हमारी वीडियो,खबर आपको पसंद आई तो प्लीज लाइक, शेयर,कमेंट और हमारे फेसबुक पेज को फॉलो जरूर करें।.............................................
फेसबुक पेज पर प्रकाशित सभी लेखो विचारों व समाचारों से सोशल मीडिया एकाउन्ट,फेसबुक संचालक,और पेज एडमिन/स्वामी/संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा।
(समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून ही होगा)
फोन नंबर (9760620131).........................................

 #भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश #देहरादून। भ...
05/08/2026

#भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश

#देहरादून। भारत #मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी नवीनतम मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद देहरादून में 05 एवं 06 अगस्त को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना व्यक्त करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। संभावित आपदा की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान के निर्देश पर जिला प्रशासन ने सभी विभागों को पूर्ण सतर्कता बरतने तथा आपदा प्रबंधन संबंधी व्यवस्थाओं को सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं।

#जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि ऑरेंज अलर्ट की अवधि में पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रैकिंग गतिविधियों पर रोक लगाई जाएगी तथा उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन की अनुमति नहीं दी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका को न्यूनतम किया जा सके।

सभी विभागीय #अधिकारियों, आपदा प्रबंधन प्रणाली से जुड़े नामित अधिकारियों तथा विभागीय नोडल अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी आपदा अथवा दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए संबंधित विभागों के बीच सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किया जाएगा।

#लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, पीएमजीएसवाई, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा अन्य संबंधित एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की स्थिति में उसे तत्काल खोलने की कार्रवाई सुनिश्चित करें। वहीं नगर निकायों को नालियों एवं कल्वर्टों से अवरोध हटाकर जल निकासी व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

समस्त राजस्व उपनिरीक्षकों, ग्राम विकास अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में उपस्थित रहकर लगातार निगरानी बनाए रखने को कहा गया है। साथ ही सभी थाना एवं चौकियों को आपदा राहत उपकरणों एवं वायरलेस संचार व्यवस्था के साथ हाई अलर्ट पर रखा गया है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मोबाइल फोन हर समय सक्रिय रखने तथा बरसाती, टॉर्च, हेलमेट सहित आवश्यक उपकरण अपने वाहनों में उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि यदि किसी #क्षेत्र में लोग फंसते हैं तो उनके लिए खाद्य सामग्री, पेयजल एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं की तत्काल व्यवस्था की जाए। विद्यार्थियों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए विद्यालयों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

#जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें, अनावश्यक यात्रा से बचें तथा किसी भी आपदा अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 7534820006, 0135-2720000, 0135-2620006 अथवा टोल फ्री नंबर 1077 पर उपलब्ध कराएं।

की हमारी वीडियो,खबर आपको पसंद आई तो प्लीज लाइक, शेयर,कमेंट और हमारे फेसबुक पेज को फॉलो जरूर करें।.............................................
फेसबुक पेज पर प्रकाशित सभी लेखो विचारों व समाचारों से सोशल मीडिया एकाउन्ट,फेसबुक संचालक,और पेज एडमिन/स्वामी/संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा।
(समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून ही होगा)
फोन नंबर (9760620131).........................................

 #मेहनत के दम पर खाकी का मान बढ़ाने वाले 04 पुलिस कर्मी और एक स्पेशल पुलिस ऑफिसर सम्मानित #हरिद्वार। प्रगतिशील कावड़ के ...
05/08/2026

#मेहनत के दम पर खाकी का मान बढ़ाने वाले 04 पुलिस कर्मी और एक स्पेशल पुलिस ऑफिसर सम्मानित

#हरिद्वार। प्रगतिशील कावड़ के बीच आज देर सांय: एसएसपी नवनीत सिंह कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए सीसीआर भवन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल पहुंचे।

अपने #सबोर्डिनेट ऑफिसर्स की बैठक लेते हुए नवनीत सिंह द्वारा उपस्थित सभी ऑफिसर से उनके पॉइंट्स की व्यवस्थाओं, आ रही समस्याओं, ड्यूटी के लिए फोर्स की मेहनत एवं कांवड़ियों के व्यवहार/ रुझान के बारे में आवश्यक जानकारी ली तथा जरूरी निर्देश दिए।

तत्पश्चात #नवनीत सिंह द्वारा आज के कार्यदिवस में उल्लेखनीय कार्य कर पुलिस की छवि को और बेहतर बनाने तथा आमजन के बीच सकारात्मक संदेश पहुंचाने वाले 04 पुलिस कर्मी और एक एसपीओ को Man of the Day सम्मान से सम्मानित किया गया।

आज चयनित मैन ऑफ दा डे की सूची-

सुपर जोन- 02
रिक्रूट आरक्षी विकेश चौहान
सुपर जोन 03
आरक्षी वीरेंद्र तोमर
सुपर जोन -10
एसपीओ अरमान
एस डी आर एफ- फायरमैन नितेश खेतवाल
बीडीएस
एएसआई बीडीएस दीपक भट्ट

की हमारी वीडियो,खबर आपको पसंद आई तो प्लीज लाइक, शेयर,कमेंट और हमारे फेसबुक पेज को फॉलो जरूर करें।.............................................
फेसबुक पेज पर प्रकाशित सभी लेखो विचारों व समाचारों से सोशल मीडिया एकाउन्ट,फेसबुक संचालक,और पेज एडमिन/स्वामी/संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा।
(समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून ही होगा)
फोन नंबर (9760620131).........................................

05/08/2026

#चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच जारी है कांवड़ मेला-2026, 22 सुपर जोन-200 सेक्टर में तैनात पुलिस बल

#देहरादून। पुलिस महानिरीक्षक (IG), गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा पवित्र कांवड़ मेला-2026 की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन एवं श्रद्धालु सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए मेला क्षेत्र में तैनात समस्त पुलिस बलों एवं अधिकारियों को चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

दिनांक 30.07.2026 से प्रारंभ हुआ यह #कांवड़ मेला 11.08.2026 तक संचालित रहेगा। आगामी 08 से 11 अगस्त तक डाक कांवड़ एवं 11 अगस्त को श्रावण शिवरात्रि/मुख्य जलाभिषेक पर्व के दृष्टिगत परिक्षेत्र स्तर पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

▪️ काँवड़ यात्रा शुरू होने से अभी तक हरिद्वार से 76,85,000 से अधिक व नीलकंठ से 5,72,910 से अधिक कांवड़ यात्रियों का आवागमन हो चुका है जिसमे लगभग 70,000 से अधिक वाहनों का आगमन हो चुका है।

▪️संपूर्ण #मेला क्षेत्र को 22 सुपर जोन, 67 जोन एवं 200 सेक्टरों में विभाजित कर जोनल व सेक्टर प्रभारियों की तैनाती की गई है।

▪️सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में नागरिक पुलिस के साथ-साथ अर्द्धसैनिक बल (Paramilitary Forces), एटीएस (ATS), बीडीएस (BDS), एसडीआरएफ (SDRF) तथा जल पुलिस की विशेष टीमों को संवेदनशील स्थलों, प्रमुख घाटों एवं मंदिर परिसरों में मुस्तैद किया गया है।

▪️सुगम यातायात व सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने हेतु पड़ोसी राज्यों से निरंतर संवाद व समन्वय स्थापित किया जा रहा है।

▪️ट्रैफिक की रियल टाइम मॉनिटरिंग हेतु हरिद्वार में ड्रोन सर्विलांस के लिए 10 जोन बनाए गए हैं, जबकि नीलकंठ एवं ऋषिकेश क्षेत्र में 04 अतिरिक्त ड्रोन तैनात किए गए हैं।

▪️ #चारधाम कंट्रोल रूम (पटेल भवन)' से 529 से अधिक CCTV कैमरों के माध्यम से 24 घंटे सतत निगरानी की जा रही है।

▪️सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं, फर्जी वीडियो एवं अफवाहों पर अंकुश लगाने हेतु विशेष साइबर कमांडो तैनात किए गए हैं।

▪️गंगा घाटों पर तैनात SDRF एवं जल पुलिस की टीमों ने अब तक 18 कांवड़ यात्रियों को डूबने से सुरक्षित रेस्क्यू किया है। साथ ही खोया-पाया सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अब तक 20 गुमशुदा लोगों को सकुशल उनके परिजनों से मिलाया गया है।

▪️सुरक्षा व्यवस्था एवं विद्युत तारों के दृष्टिगत पैदल कांवड़ की अधिकतम ऊंचाई 06 फीट एवं झांकी की ऊंचाई 10 फीट निर्धारित की गई है।
▪️श्रद्धालुओं के मार्ग मार्गदर्शन हेतु क्यूआर कोड जारी किए गए हैं।

अपील

कांवड़ मेला-2026 को सुरक्षित, सुगम एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना या अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें। यात्रा के दौरान निर्धारित यातायात प्लान का ही अनुपालन करें।

की हमारी वीडियो,खबर आपको पसंद आई तो प्लीज लाइक, शेयर,कमेंट और हमारे फेसबुक पेज को फॉलो जरूर करें।.............................................
फेसबुक पेज पर प्रकाशित सभी लेखो विचारों व समाचारों से सोशल मीडिया एकाउन्ट,फेसबुक संचालक,और पेज एडमिन/स्वामी/संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा।
(समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून ही होगा)
फोन नंबर (9760620131).........................................

 #पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन #हरिद्वार,। धर्मनगरी हरिद्वार में कां...
05/08/2026

#पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन

#हरिद्वार,। धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को आस्था, सेवा और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड ने देश के विभिन्न राज्यों से आए शिवभक्त कांवड़ियों का आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया। राज्य सरकार की ओर से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के सम्मान के साथ-साथ कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सफल संचालन के लिए किए जा रहे प्रयासों का भी संदेश दिया गया।

#मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हरिद्वार आगमन पर हरकीपैड़ी से लेकर कांवड़ यात्रा मार्ग पर हेलीकॉप्टर से शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया। अलकनंदा होटल परिसर में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री ने पाँच शिवभक्त कांवड़ियों का चरण प्रक्षालन कर उनका सम्मान किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रियों की स्वास्थ्य सहायता एवं सुविधाओं के लिए स्थापित मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सेवा शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने शिविर में उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं का अवलोकन किया और श्रद्धालुओं को त्वरित उपचार, आवश्यक दवाइयां तथा अन्य स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने #देश के विभिन्न राज्यों से आए शिवभक्त कांवड़ियों के बीच पहुंचकर उनका स्वागत किया और अपने हाथों से भोजन परोसा।

काँवड़ यात्रियों के अभिनदंन कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार का संकल्प है कि देवभूमि आने वाले प्रत्येक शिवभक्त को सुरक्षित, सुगम और सम्मानजनक वातावरण मिले। कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की सनातन परंपरा, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना का विराट पर्व है। इसके सफल आयोजन के लिए राज्य सरकार सभी संबंधित विभागों के समन्वय से निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पाँच वर्षों से उन्हें कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों के बीच आने और उनकी सेवा करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव का नाम करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए आस्था, ऊर्जा और विश्वास का आधार है। कठिन परिस्थितियों में भी शिवभक्त सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा पूरी करते हैं और “बम-बम भोले” के जयघोष के साथ अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हैं। कांवड़ यात्रा अनुशासन, सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष अब तक एक करोड़ से अधिक शिवभक्त गंगाजल लेकर सफलतापूर्वक अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक स्थलों के संरक्षण एवं विकास का व्यापक कार्य हो रहा है। काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल लोक, श्रीराम जन्मभूमि, केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण और बद्रीनाथ मास्टर प्लान जैसी परियोजनाएं भारतीय संस्कृति को वैश्विक स्तर पर नई पहचान प्रदान कर रही हैं।

उन्होंने केदारनाथ आपदा का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2013 की आपदा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण कर इसे भव्य और दिव्य स्वरूप दिया गया है। वहां आस्था पथ, सरस्वती घाट, आदि शंकराचार्य की प्रतिमा, तीर्थ पुरोहित आवास सहित अनेक सुविधाओं का विकास किया गया है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में प्रस्तावित गंगा कॉरिडोर और शारदा कॉरिडोर जैसी योजनाएं राज्य के विकास और धार्मिक पर्यटन को नई दिशा प्रदान करेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए यात्रा मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन निगरानी, एंबुलेंस सेवाएं, स्वास्थ्य शिविर और आपातकालीन सहायता व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने शिवभक्तों से यात्रा के दौरान अनुशासन, मर्यादा और धार्मिक परंपराओं का पालन करने की अपील की।

उन्होंने पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, पर्यावरण मित्रों, स्वच्छता कर्मियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और अन्य सेवा कार्यों में जुटे कर्मयोगियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सभी का सामूहिक सहयोग ही इस विशाल आयोजन को सफल बनाता है।
मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रा के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पाँच पुलिसकर्मियों तथा पाँच पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल कुछ व्यक्तियों का नहीं, बल्कि उन सभी कर्मयोगियों के प्रति राज्य की कृतज्ञता का प्रतीक है, जो यात्रा के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में दिन-रात जुटे हुए हैं।

इस अवसर पर महामण्डलेश्वर ललितानंद गिरी महाराज, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा एवं राम सिंह कैड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण चौधरी, विधायक रानीपुर आदेश चौहान, हरिद्वार की मेयर श्रीमती किरण जैसल, रुड़की की मेयर श्रीमती अनिता अग्रवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, दिनेश कौशिक, डॉ. जयपाल सिंह चौहान, श्यामवीर सैनी, शोभाराम प्रजापति, नितिन गौतम, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप, मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, आईजी (कुंभ मेला) योगेन्द्र सिंह रावत, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, एसएसपी (कुंभ मेला) आयुष अग्रवाल, नगर आयुक्त नंदन कुमार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्रीमती निशा यादव, अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर अभय प्रताप सिंह, सचिव एचआरडीए प्रत्यूष सिंह तथा उपजिलाधिकारी हरिद्वार योगेश मेहरा, उप मेलाधिकारी मनजीत सिंह, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, संत-महात्मा, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़िए उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने किया।

की हमारी वीडियो,खबर आपको पसंद आई तो प्लीज लाइक, शेयर,कमेंट और हमारे फेसबुक पेज को फॉलो जरूर करें।.............................................
फेसबुक पेज पर प्रकाशित सभी लेखो विचारों व समाचारों से सोशल मीडिया एकाउन्ट,फेसबुक संचालक,और पेज एडमिन/स्वामी/संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा।
(समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून ही होगा)
फोन नंबर (9760620131).........................................

05/08/2026

#पहाड़ों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गंगा का जलस्तर बढ़ा, त्रिवेणी घाट जलमग्न

#ऋषिकेश। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने से निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

#बारिश के चलते गंगा नदी उफान पर है। ऋषिकेश का प्रसिद्ध त्रिवेणी घाट और संध्या आरती स्थल भी पानी में डूब गया है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से घाटों पर न जाने की अपील की है। आरती को भी सुरक्षित स्थान पर कराने के निर्देश दिए गए हैं।

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिला प्रशासन ने SDRF और जल पुलिस की टीमों को अलर्ट पर रखा है। नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है।

पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

की हमारी वीडियो,खबर आपको पसंद आई तो प्लीज लाइक, शेयर,कमेंट और हमारे फेसबुक पेज को फॉलो जरूर करें।.............................................
फेसबुक पेज पर प्रकाशित सभी लेखो विचारों व समाचारों से सोशल मीडिया एकाउन्ट,फेसबुक संचालक,और पेज एडमिन/स्वामी/संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा।
(समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून ही होगा)
फोन नंबर (9760620131).........................................

Address

Dehra Dun
248001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News Express 18 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to News Express 18:

Shortcuts

Share